तो इनसे मिलने बार-बार विदेश चले जाते हैं राहुल गाँधी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 21 Jun 2017 06:43:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg तो इनसे मिलने बार-बार विदेश चले जाते हैं राहुल गाँधी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 तो इनसे मिलने बार-बार विदेश चले जाते हैं राहुल गाँधी https://livehalchal.com/%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-2/59863 Wed, 21 Jun 2017 06:43:14 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=59863 विदेश यात्राओं के लिए अक्सर पीएम नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाने वाले राहुल गांधी एक बार फिर से नए साल का जश्न मनाने विदेश चले गए थे। खबरों की माने तो वो जश्न मनाने के लिए यूरोप गए थे। ऐसे में यहाँ बड़ा सवाल ये खड़ा होता है कि आखिर समय-समय पर पीएम मोदी के …]]>

विदेश यात्राओं के लिए अक्सर पीएम नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाने वाले राहुल गांधी एक बार फिर से नए साल का जश्न मनाने विदेश चले गए थे। खबरों की माने तो वो जश्न मनाने के लिए यूरोप गए थे।तो इनसे मिलने बार-बार विदेश चले जाते हैं राहुल गाँधी

ऐसे में यहाँ बड़ा सवाल ये खड़ा होता है कि आखिर समय-समय पर पीएम मोदी के विदेश दौरों पर सवाल खड़ा करने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी आखिर क्यों खुद बार-बार विदेश घूमने निकल जाते हैं? अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर हम ऐसा सवाल क्यों सामने ला रहे हैं तो हम आपको बता दें दरअसल पिछले कुछ वक्त से ये अटकलें लगती आ रही हैं कि राहुल गांधी की कोई सीक्रेट फैमिली है जिसे उन्होंने विदेश में रखा है और वो उसे सार्वजनिक नहीं करना चाहते और इसीलिए यह बात छिपाई जाती है कि छुट्टी में राहुल कहां गए थे और क्यों गये थे?

भारत में ही नहीं दुनिया के कई देशों ने उत्साह के साथ मनाया योग दिवस

दरअसल पिछले साल ही जब राहुल गांधी बार-बार विदेश की सीक्रेट यात्राओं पर जा रहे थे, तभी से सियासी गलियारों और सोशल मीडिया पर इस बात की अटकलें लग रही हैं। कुछ लोगों का दावा है कि राहुल गांधी विदेश में शादी कर चुके हैं और उन्होंने राजनीतिक नुकसान के डर से पत्नी को बाहर ही रखा हुआ है। हालाँकि इन दावों की अभी तक कोई पुष्टि या इसके समर्थन में कोई ठोस सबूत तो नहीं है, लेकिन पिछले ही साल बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने इस बात के कागजात पेश किए थे कि राहुल गांधी ने ब्रिटिश नागरिकता भी ले रखी है और वहां पर उनकी एक कंपनी भी है, जिसके दस्तावेजों में उन्होंने खुद को ब्रिटिश नागरिक लिखा है। दावा है कि ब्रिटेन में राहुल गांधी के कारोबार की देखरेख उनकी कथित पत्नी करती है। इन्हीं से मिलने के लिए वो हर कुछ महीने पर विदेश यात्रा पर निकल जाते हैं।
]]>