तो अपनाएं ये खास टिप्स – Live Halchal

Google पर नहीं मिलते हैं सही परिणाम, तो अपनाएं ये खास टिप्स, तुरंत हो जाएगा काम
नई दिल्ली, मौजूदा वक्त में किसी भी चीज के बारे में जानने के लिए Google का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इस प्लेटफॉर्म पर कुछ भी सर्च करना बिल्कुल भी आसान नहीं है। कई बार गूगल पर किसी चीज को सर्च करने में काफी समय लग जाता है। ऐसे में अगर आपको गूगल पर सही रिजल्ट नहीं मिल रहे हैं और आपका समय बर्बाद हो रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जो आपके बहुत काम आएंगे। इनकी मदद से आपको गूगल पर सटीक रिजल्ट मिलेंगे।

डबल इन्वर्टेड कॉमा (“”)अगर आपको गूगल पर किसी वाक्य, लेख या किसी के बयान को सर्च करना है, तो आप डबल इन्वर्टेड कॉमा (“”) का उपयोग कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर आपने कुछ समय पहले लेख पढ़ा था, जिसमें दिल्ली में कोरोना के मामले लाइन लिखी थी। अब आप उस लेख को सर्च करना चाहते हैं, तो आप गूगल के सर्च बॉक्स में डबल इन्वर्टेड कॉमा (“”) में दिल्ली में कोरोना का मामले लिखकर सर्च करें। इतना करते ही आपकी स्क्रीन पर वही पेज ओपन होगा, जहां इस वाक्य का प्रयोग किया गया है।

एस्टरिस्क (*)

आप गूगल पर कुछ ऐसा ढूंढना चाहते हैं, जिसके लिए आपको गूगल के सर्च बॉक्स में पूरी लाइन लिखनी है। लेकिन समस्या यह है कि आपको उस लाइन के एक या दो शब्द याद नहीं हैं। ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है, आप भूले हुए शब्दों की जगह एस्टरिस्क (*) साइन लगा दें। इसके बाद आपको वही लाइन पूरे शब्दों के साथ मिल जाएगी। आपको बता दें कि एस्टरिस्क () साइन को आम भाषा में स्टार कहा जाता है।

माइनस (-)

गूगल पर किसी चीज के बारे में सर्च करने के दौरान आप माइनस (-) साइन का उपयोग करके गैरजरूरी वेब पेज को आसानी से हटा सकते हैं। इससे आपको वहीं सर्च रिजल्ट मिलेंगे, जो आप चाहते हैं। उदाहरण के तौर पर आप भारत में कुछ महीनों में कितने कोरोना के मामले आए, इससे जुड़ी जानकारी हासिल करना चाहते हैं, तो आप गूगल के सर्च बॉक्स में india-coronavirus case लिखकर सर्च करें। इतना करते ही आपको सही नतीजे मिल जाएंगे

बनाम (vs)

आप इस शब्द का उपयोग करके किसी भी चीज की तुलना कर सकते हैं। इसके अलावा आपको बनाम (vs) का इस्तेमाल करने पर चीजों से जुड़े फायदे और नुकसान की जानकारी भी मिलेगी।