तैयारियां – Live Halchal

सीएम योगी कल देखेंगे माघ मेला की तैयारियां
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 नवंबर को प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन से पहले जिला प्रशासन और मेला प्राधिकरण ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे और माघ मेला–2026 की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। सबसे पहले सीएम योगी एक वैवाहिक कार्यक्रम में जाएंगे वहां से फिर संगम पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री का विस्तृत कार्यक्रम

सुबह 09:45 बजे – आगमन
सीएम योगी आदित्यनाथ पुलिस लाइन हेलीपैड पर राजकीय हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे, जहां अधिकारी उनका औपचारिक स्वागत करेंगे।

09:50 बजे – होटल कान्हा श्याम
हेलीपैड से मुख्यमंत्री सीधे होटल कान्हा श्याम जाएंगे। यहां वे एक निजी वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। होटल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

10:10 बजे – संगम नोज के लिए प्रस्थान
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उनका काफिला कार द्वारा संगम नोज के लिए रवाना होगा।

10:30 बजे – संगम नोज पर गंगा पूजन
सीएम संगम नोज पर गंगा पूजन करेंगे। संतों और धर्माचार्यों की उपस्थिति में पारंपरिक विधि से पूजा-अर्चना आयोजित की जाएगी।

10:45 – 11:15 बजे – मेला क्षेत्र निरीक्षण एवं बड़े हनुमान मंदिर दर्शन
पूजन के बाद मुख्यमंत्री मेला क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे। इस दौरान वे मार्ग, सुरक्षा प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लेंगे।

11:20 – 11:50 बजे – ICCC सभागार में समीक्षा बैठक
मेला प्राधिकरण स्थित आईसीसीसी सभागार में मुख्यमंत्री माघ मेला–2026 की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में प्रशासन, पुलिस और मेला विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

11:55 बजे – परेड ग्राउंड हेलीपैड के लिए प्रस्थान
समीक्षा बैठक के बाद वे कार से परेड ग्राउंड स्थित हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे।

12:00 बजे – बमरौली एयरपोर्ट के लिए उड़ान
परेड ग्राउंड से सीएम हेलीकॉप्टर द्वारा बमरौली एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे।

12:20 बजे – बमरौली एयरपोर्ट पहुंचकर आगे की यात्रा पर प्रस्थान
दोपहर 12:20 बजे वे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहीं से आगे की यात्रा पर रवाना हो जाएंगे।

आज पंजाब लाैटेंगी विश्व विजेता बेटियां, ढोल नगाड़ों संग स्वागत की तैयारियां
विश्व कप जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी आज पंजाब आ रही हैं। मोहाली एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस, सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर और विधायक अमनदीप कौर उनके स्वागत के दौरान मौजूद रहेंगे।

इससे पहले सीएम मान ने भी उनसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बात की थी। मान ने कहा था कि विश्व कप ट्रॉफी को पंजाब लेकर आएंगे। अगर जरूरत पड़ी तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से बात करेंगे। मान ने कहा था कि मेरी इच्छा है कि इस ट्रॉफी की पंजाब में गेड़ी लगवाएंगे। हर पंजाबी को इसे छूने का हक है।

एयरपोर्ट पहुंचा अमनजोत का परिवार

क्रिकेटर अमनजोत कौर के पिता भूपिंदर सिंह ने कहा कि मेरी बेटी आज घर आ रही है, मैं बहुत खुश हूं। मेरे पास बयां करने के लिए शब्द नहीं है। अपनी बेटियों को आगे आने का मौका दीजिए, वे जिस भी क्षेत्र में जाना चाहें – उन्हें आगे बढ़ने दीजिए। इससे उनमें आत्मविश्वास आएगा।

अमनजोत कौर की बहन कमलजोत कौर ने कहा कि अमन लंबे समय के बाद वापस आ रही है। हम उसका स्वागत करने आए हैं। उत्साह बहुत ज़्यादा है, हम इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते। मैं उसकी जर्सी पहनकर उसका स्वागत करने आई हूं। ढोल, नगाड़ा और भंगड़ा होगा… हम सब बहुत उत्साहित हैं। लोगों को उस पर बहुत गर्व है।

वहीं अमनजोत की आंटी हरविंदर कौर ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। हम उनके आने का इंतजार कर रहे हैं। हमने घर पर एक कार्यक्रम रखा है। हम गुरुद्वारा साहिब भी जाएंगे।

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल के लिए तैयारियां कर दें तेज
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती 2026 के लिए संभावित आवेदन डेट्स को नोटिफिकेशन जारी कर घोषित कर दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक SSC GD Constable पदों पर आवेदन नवंबर 2025 माह से स्टार्ट कर दिए जायेंगे। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे अपनी तैयारियों को स्टार्ट कर दें ताकी आप परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करके सरकारी नौकरी पाने का सपना पूरा कर पाएं।

जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती में कौन ले सकेगा भाग
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों का मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं/ मैट्रिक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 23 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। एसटी/ एससी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को 5 वर्ष एवं ओबीसी कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में 3 वर्ष तक छूट दी जाएगी।

शारीरिक मापदंड
इस भर्ती में शामिल होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 170 cms और महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई 157 cms होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग/ क्षेत्र से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी गई है। वर्ग के अनुसार लंबाई एवं चेस्ट माप की डिटेल नीचे इमेज से चेक कर सकते हैं।