तेल टैंकर – Live Halchal

बिहार: अनियंत्रित होकर पलटा तेल टैंकर तो मच गई लूट की होड़
बिहार के मोतिहारी में उस समय लूट की होड़ मच गई, जब एक तेल टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। लोग बाल्टी, डब्बा, प्लास्टिक की केन और बोतलें लेकर मौके पर पहुंच गए और तेल लूटने में जुट गए।

जानकारी के अनुसार, घटना छपवा-रक्सौल मुख्य मार्ग पर हुई। बताया जा रहा है कि एक तेल टैंकर कोलकाता से नेपाल के बीरगंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक सामने आए एक ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में टैंकर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटकर खेत में जा गिरी। टैंकर में सोयाबीन का कच्चा तेल भरा हुआ था।

इस दुर्घटना सूचना मिलते ही आसपास के कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहीं कुछ ही देर में बंगरा समेत आस-पास के गांवों से लोग बाल्टी, डब्बा, प्लास्टिक की केन और बोतलें लेकर मौके पर पहुंच गए और तेल लूटने में जुट गए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सड़क किनारे और खेतों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाया गया। साथ ही टैंकर के आसपास बैरिकेडिंग की गई, लेकिन तब तक ग्रामीण बड़ी मात्रा में तेल लूटकर फरार हो चुके थे। घटना की सूचना संबंधित तेल कंपनी को भी दे दी गई है। इसके बाद प्रशासन के अधिकारी भी मौके का जायजा लेने पहुंचे।

हरियाणा में तेल टैंकर में बैठ बीड़ी पी रहा था व्यक्ति, तभी चिंगारी गिरने से इंजन में लगी आग…
आदमपुर के चौधरीवाली गांव में पेट्रोल पंप के गोदाम में खड़े तेल के टैंकर के इंजन में अज्ञात कारणों के चलते आग गई।इस दौरान आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग फैलते हुए जमीन में बनाया हए तेल के टैंक में जा लगी। इस दौरान लोगों ने दमकल विभाग को फोन कर सूचना दी। मौके पर आदमपुर,भट्टू व हिसार से तीन गाड़ी मौके पर पहुंची।आगजनी की सूचना मिलने पर आदमपुर एसएचओ हरिश शर्मा अपनी टीम के साथ पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार गांव सदलपुर के छोटूराम का पेट्रोल पंप चौधरीवाली गांव में है। पंप के पास ही पेट्रोल व डीजल को इक्कठा करने के लिए जमीन में टैंक बनाए हुए है। गोदाम में सोमवार को शाम 5 बजे तेल का टैंकर खड़ा था।अज्ञात कारणों के चलते टैंकर के ईजन मे आग लग गई।इसके बाद आग फैलती हुई टैंकर के पीछे जा लगी। इसके बाद जमीन में बनाए हुए एक तेल के टैंक आग लग गई।

आसमान में धुआं देखकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। वही जेसीबी की मदद से मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। सूचना के आधार पर तीन गाड़ी दमकल विभाग की पहुंची और करीब 2 घंटों में आग पर काबू पाया।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार टैंकर के पास एक व्यक्ति बीड़ी पी रहा था,जिसकी चिंगारी टैंकर के नीचे पड़े कपड़े में लग गई और आग ईंजन में लग गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ओमान के तट पर पलटे तेल टैंकर की मदद के लिए नौसेना ने भेजा आईएनएस तेग
भारतीय नौसेना, ओमान की नौसेना के साथ मिलकर समुद्र में बचाव और राहत अभियान चला रही है। तेल टैंकर के क्रू में शामिल 16 सदस्य लापता हैं, जिनमें से 13 भारतीय हैं।

ओमान के तट पर पलटे तेल टैंकर की मदद के लिए भारतीय नौसेना ने अपना युद्धपोत आईएनएस तेग और एक सर्विलांस विमान पी-8 आई को तैनात किया है। भारतीय नौसेना, ओमान की नौसेना के साथ मिलकर समुद्र में बचाव और राहत अभियान चला रही है। तेल टैंकर के क्रू में शामिल 16 सदस्य लापता हैं, जिनमें से 13 भारतीय हैं। जिस जगह तेल टैंकर पलटा, भारतीय युद्धपोत उसी क्षेत्र में परिचालन कर रहा था। जिसके बाद भारतीय युद्धपोत को 15 जुलाई को खोज और बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। युद्धपोत ने 16 जुलाई की सुबह पलटते हुए तेल टैंकर का पता लगा लिया था।

अदन बंदरगाह जा रहा था जहाज
समुद्री सुरक्षा केंद्र के अनुसार, समुद्र में पलटे जहाज की पहचान प्रेस्टीज फाल्कन के रूप में हुई है। यह जहाज दुबई के हमरिया बंदरगाह से यमन के अदन बंदरगाह जा रहा था। कोमोरोस का झंडा लगा यह जहाज ओमान के तट पर रास मद्रकाह इलाके से समुद्र में करीब 46 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में पलट गया। इसके 16 सदस्यीय चालक दल में 13 भारतीय और तीन श्रीलंकाई नागरिक हैं। चालक दल के सभी सदस्य लापता हैं। जहाज अभी भी समुद्र में पलटा हुआ है। जहाज से तेल लीक हुआ है या नहीं, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

अदन की खाड़ी में लगातार हो रहे जहाजों पर हमले
इस्राइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से अदन की खाड़ी और लाल सागर में समुद्री जहाजों पर लगातार हमले हो रहे हैं। ये हमले ईरान समर्थित हूती विद्रोही कर रहे हैं। इसके चलते अमेरिका और ब्रिटेन संयुक्त रूप से हूती विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद व्यापारिक जहाजों पर हमले नहीं रुक रहे हैं। हूती विद्रोहियों के हमले के चलते अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट बुरी तरह से प्रभावित हुआ है और इसकी वजह से कई व्यापारिक जहाज अफ्रीका होते हुए लंबा रास्ता तय कर रहे हैं। इसकी वजह से महंगाई बढ़ी है और अगर लाल सागर और अदन की खाड़ी में व्यापारिक जहाजों पर हमले नहीं रुके तो हालात और ज्यादा खराब हो सकते हैं।