तेलंगाना सुरंग हादसे – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 17 Mar 2025 10:27:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg तेलंगाना सुरंग हादसे – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 तेलंगाना सुरंग हादसे के मजदूरों को निकालने की कोशिश जारी https://livehalchal.com/%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae/606531 Mon, 17 Mar 2025 10:27:10 +0000 https://livehalchal.com/?p=606531 तेलंगाना के श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनल (एसएलबीसी) के एक हिस्से के ढहने से उसमें फंसे लोगों को ढूंढने की कोशिशें जारी है। रविवार को कुछ और टीमें और उपकरण भी सुरंग के अंदर भेजे गए हैं। सुरंग से मिट्टी हटाने के लिए एक हाइड्रोलिक संचालित रोबोट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। गौरतलब है कि …]]>

तेलंगाना के श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनल (एसएलबीसी) के एक हिस्से के ढहने से उसमें फंसे लोगों को ढूंढने की कोशिशें जारी है। रविवार को कुछ और टीमें और उपकरण भी सुरंग के अंदर भेजे गए हैं।

सुरंग से मिट्टी हटाने के लिए एक हाइड्रोलिक संचालित रोबोट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। गौरतलब है कि सुरंग में फंसे आठ लोगों में से एक का शव बरामद हो चुका है। बाकी बचे सात लोगों की तलाश जारी है।

वैक्यूम पंप से हटाई जा रही मिट्टी
बचाव अभियान में रोबोट्स के साथ ही 30 एचपी क्षमता वाले वैक्यूम पंप और वैक्यूम टैंक मशीन जैसे उपकरणों का भी उपयोग किया जा रहा है। इससे सुरंग के अंदर मिट्टी और अन्य मलबे को तेजी से हटाने में मदद मिल रही है। जिससे तलाशी अभियान में तेजी आई है।

सेना के साथ ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, मानव अवशेष खोजी कुत्ते (एचआरडीडी), सरकारी खनन कंपनी, हैदराबाद स्थित रोबोटिक्स कंपनी और अन्य एजेंसियों की टीमें इस अभियान में शामिल हैं।टनल बोरिंग मशीन ऑपरेटर के तौर पर काम करने वाले गुरप्रीत सिंह का शव नौ मार्च को बरामद किया गया और पंजाब में उनके परिवार को सौंप दिया गया।

]]>
तेलंगाना सुरंग हादसे में बचाव अभियान जारी, रोबोट की मदद लेने का निर्देश; सुरंग के अंदर पानी-मिट्टी https://livehalchal.com/%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/605655 Sun, 09 Mar 2025 10:42:32 +0000 https://livehalchal.com/?p=605655 तेलंगाना के सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी ने अधिकारियों को आंशिक रूप से ढही श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) सुरंग के अंदर बचाव कार्य में रोबोट की मदद लेने का निर्देश दिया। हादसे के बाद बचाव अभियान जारी है। तेलंगाना के सिंचाई मंत्री बचाव अभियान की समीक्षा करने पहुंचेक्षतिग्रस्त टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) के …]]>

तेलंगाना के सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी ने अधिकारियों को आंशिक रूप से ढही श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) सुरंग के अंदर बचाव कार्य में रोबोट की मदद लेने का निर्देश दिया। हादसे के बाद बचाव अभियान जारी है।

तेलंगाना के सिंचाई मंत्री बचाव अभियान की समीक्षा करने पहुंचे
क्षतिग्रस्त टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) के टुकड़े बचाव कर्मियों के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। इसी को देखते हुए सिंचाई मंत्री ने ये निर्देश दिए। सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने के बाद 22 फरवरी से आठ लोग इसमें फंसे हुए हैं। मंत्री ने सुरंग स्थल का दौरा कर जारी बचाव अभियान की समीक्षा की।

रोबोट की मदद लेने का निर्देश
उन्होंने कहा कि सरकार हैदराबाद स्थित एक निजी कंपनी के रोबोट विशेषज्ञों की सेवाओं का उपयोग कर बचाव कार्य में चार करोड़ रुपये खर्च करेगी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि चूंकि विशाल टीबीएम के टुकड़े सुरंग के अंदर पानी, मिट्टी और पत्थरों में मिल गए हैं, इसलिए वे बचाव दल के लिए खतरा बन गए हैं।

मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने दो मार्च को सुरंग का दौरा किया था। उन्होंने बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे अधिकारियों को सुझाव दिया था कि यदि आवश्यक हो तो सुरंग के अंदर रोबोट का उपयोग किया जाए ताकि बचाव कर्मियों को कोई खतरा नहीं हो।

सरकार बचाव अभियान जारी रखने के लिए कृत संकल्प
सिंचाई मंत्री ने सुरंग ढहने की घटना को राष्ट्रीय आपदा बताते हुए कहा कि सरकार बचाव अभियान जारी रखने के लिए कृत संकल्प है। सुरंग के अंदर टीबीएम क्षतिग्रस्त हो गई थी। बचाव दल फंसे हुए लोगों तक पहुंचने के लिए उसके हिस्सों को काट रहे हैं।

22 फरवरी से इंजीनियर और मजदूरों समेत आठ लोग फंसे
मंत्री ने कहा कि सरकार बचाव कार्य में शामिल श्रमिकों और अधिकारियों के साथ पूरी तरह खड़ी रहेगी। एसएलबीसी परियोजना सुरंग में 22 फरवरी से इंजीनियर और मजदूरों समेत आठ लोग फंसे हुए हैं। एनडीआरएफ, भारतीय सेना, नौसेना तथा अन्य एजेंसियों के विशेषज्ञ उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

श्वान दस्तों ने की लोगों के फंसे होने के दो स्थानों की पहचान
एसएलबीसी सुरंग के अंदर श्वान दस्तों ने ऐसे दो स्थानों की पहचान की है जहां लोगों के फंसे होने की संभावना हैं। कुत्तों द्वारा पहचाने गए स्थानों से बचाव कर्मी गाद हटाने का कार्य कर रहे हैं। केरल पुलिस का श्वान दस्ता शुक्रवार सुबह इस अभियान में शामिल हुआ। ऐसे कुत्तों को लापता लोगों और शवों को खोजने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।

]]>
तेलंगाना सुरंग हादसे में 10 दिन बाद भी हाथ खाली https://livehalchal.com/%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-10/605060 Tue, 04 Mar 2025 10:40:54 +0000 https://livehalchal.com/?p=605060 तेलंगाना सुरंग हादसे में दस दिन बाद भी बचावकर्मियों को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। प्रदेश सरकार बचाव अभियान के लिए रोबोट के इस्तेमाल की संभावनाएं तलाश रही है, ताकि बचावकर्मयों को किसी भी संभावित खतरे से सुरक्षित किया जा सके। सुरंग के अंदर अभी भी भारी मात्रा में गाद और पानी के रिसाव …]]>

तेलंगाना सुरंग हादसे में दस दिन बाद भी बचावकर्मियों को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। प्रदेश सरकार बचाव अभियान के लिए रोबोट के इस्तेमाल की संभावनाएं तलाश रही है, ताकि बचावकर्मयों को किसी भी संभावित खतरे से सुरक्षित किया जा सके।

सुरंग के अंदर अभी भी भारी मात्रा में गाद और पानी के रिसाव के कारण चुनौती बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक वैभव गायकवाड़ ने कहा कि बचाव कार्य में रोबोट को शामिल करने की संभावना पर विचार किया जा रहा है क्योंकि बचावकर्मियों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है।

रोबोट को शामिल करने पर विचार

उन्होंने कहा, ‘हम सभी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं। बेहतरीन उपकरण, बेहतरीन मानव शक्ति, विशेषज्ञों पर शुरू से ही हमारा जोर रहा है। हम इन सभी को बचाव अभियान में शामिल कर रहे हैं। रविवार को चर्चा के दौरान रोबोट के इस्तेमाल का मुद्दा उठा। हम उस विकल्प पर भी विचार कर रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में रोबोट उपयोगी हो सकते हैं।’

हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

तेलंगाना हाई कोर्ट ने सोमवार को उस जनहित याचिका को खारिज कर दिया जिसमें सुरंग के अंदर फंसे आठ लोगों को सुरक्षित और तेजी से निकालने के लिए अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश देने की मांग की गई थी।याचिकाकर्ता नेशनल यूनियन फॉर माइग्रेंट वर्कर्स ने अन्य दलीलों के अलावा, बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए हर संभव उपाय सुनिश्चित करने के लिए प्राधिकारियों को निर्देश देने की मांग की थी।

]]>