तेज हुई टीकाकरण की रफ्तार – Live Halchal

तेज हुई टीकाकरण की रफ्तार, एक दिन में लगाई गई रिकॉर्ड 13.88 लाख डोज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीका लगवाने और निजी अस्पतालों को शामिल करने के बाद कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को रिकॉर्ड लगभग 14 लाख टीके लगाए गए। इसमें 60 साल से ज्यादा उम्र के लाभार्थियों की संख्या सबसे ज्यादा रही। अब तक कोरोना वैक्सीन की 1.8 करोड़ डोज दी जा चुकी है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इन लोगों को लगा टीका

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 1.8 करोड़ डोज लेने वाले लाभार्थियों में स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर्स, 60 साल से अधिक उम्र के लोग और गंभीर रोग से ग्रसित 45 साल से ज्यादा आयु के व्यक्ति शामिल हैं। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भी टीका लगवाया।

31,41,371 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज

मंत्रालय ने बताया कि अब तक 68,53,083 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली और इनमें से 31,41,371 को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। इसी तरह फ्रंटलाइन वर्कर्स में पहली डोज लेने वाले 60,90,931 और इनमें से दूसरी डोज लेने वाले 67,297 लाभार्थी शामिल हैं। एक मार्च के बाद से गंभीर रोगों से ग्रस्त 45 साल से ज्यादा उम्र के 2,35,901 और 60 साल से अधिक आयु के 16,16,920 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है।

गुरुवार को रिकॉर्ड टीकाकरण

एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान के 48वें दिन गुरुवार को रिकॉर्ड 13,88,170 डोज दी गई। लाभार्थियों को एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में पहली बार कोरोना की खुराक की गई है। इनमें 10,56,808 लाभार्थियों को पहली और 3,31,362 लाभार्थियों को दूसरी डोज दी गई। 10,56,808 लाभार्थियों में सबसे ज्यादा संख्या 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की 6,15,903 रही। जबकि, गंभीर रोगों से ग्रस्त 45 से ज्यादा उम्र के लाभार्थियों की संख्या 92,109 थीं।

राजस्थान में 16 लाख से ज्यादा को लगा टीका

राजस्थान में अब तक 16.09 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है। वैक्सीन लगवाने वालों में उत्तर प्रदेश के 15.92 लाख, महाराष्ट्र के 14.71 लाख, गुजरात के 14.21 लाख और बंगाल के 13.76 लाख लाभार्थी शामिल हैं।

स्वदेशी वैक्सीन पर राजनीति कर रहा विपक्ष : भाजपा

स्वदेशी कोवैक्सीन को लेकर विपक्ष पर हमला जारी रखते हुए भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि उसके विरोधी, खासतौर पर कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है और भ्रम फैला रही है। विपक्ष शासित छत्तीसगढ़, पंजाब और केरल द्वारा कोवैक्सीन का इस्तेमाल करने से इन्कार करने पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये राज्य ओछी राजनीति में अपने प्रदेश के लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं। बता दें कि कोवैक्सीन को हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक ने विकसित की है।

निजी अस्पतालों में मुफ्त टीके की मांग तर्कहीन : किरन

जैव प्रौद्योगिकी उद्योग की नामचीन हस्ती किरन मजूमदार-शॉ ने कुछ विशेषज्ञों और नेताओं की निजी अस्पताल में कोरोना रोधी टीका लगाने की मांग को तर्कहीन बताया है। बायकॉन की एग्जिक्यूटिव चेयरपर्सन मजूमदार-शॉ ने कहा कि लोगों के पास मुफ्त या पैसे देकर टीका लगवाने का विकल्प है। अगर कोई निजी अस्पताल में टीका लगवाता है तो उसे पैसे देने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो मुफ्त में टीका लगवाना चाहता है वो सरकारी अस्पताल जा सकता है।

रिलायंस अपने कर्मचारियों के टीके का खर्च उठाएगी

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अपने सभी कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के टीकाकरण पर आने वाले खर्च का वहन करेगी। कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों से टीका लगवाने की अपील की है। रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी की तरफ से सभी कर्मचारियों को भेजे गए मेल में कहा गया है कि कर्मचारी, उनकी पत्नी या पति, माता-पिता और बच्चों के टीकाकरण पर आने वाले संपूर्ण खर्च का भुगतान कंपनी की तरफ से किया जाएगा।