तेज हवाओं – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 27 May 2024 05:49:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg तेज हवाओं – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 तेज हवाओं के साथ बंगाल पहुंचा चक्रवात रेमल https://livehalchal.com/%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%b9%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a5%81/560972 Mon, 27 May 2024 05:49:06 +0000 https://livehalchal.com/?p=560972 चक्रवाती तूफान रेमल को लेकर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ.माणिक साहा का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि राज्य और जिला प्रशासन चक्रवात से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। साथ ही उन्होंने राज्य के लोगों से अत्यधिक सावधानी बरतने का भी आग्रह किया है। बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ.माणिक साहा ने एक्स …]]>

चक्रवाती तूफान रेमल को लेकर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ.माणिक साहा का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि राज्य और जिला प्रशासन चक्रवात से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। साथ ही उन्होंने राज्य के लोगों से अत्यधिक सावधानी बरतने का भी आग्रह किया है। बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ.माणिक साहा ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बात साझा की है।

बंगाल की खाड़ी से आए चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ ने कल बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तट पर एंट्री ले ली। इस बीच त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ.माणिक साहा का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि राज्य और जिला प्रशासन चक्रवात से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

साथ ही उन्होंने राज्य के लोगों से अत्यधिक सावधानी बरतने का भी आग्रह किया है। बता दें, मुख्यमंत्री डॉ.माणिक साहा ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बात साझा की है।

उन्होंने पोस्ट में लिखा है, “प्रिय त्रिपुरा निवासियों, आप जानते हैं कि चक्रवात ‘रेमल’ के प्रभाव के तहत, राज्य के विभिन्न जिलों में तूफानी हवाओं के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की उम्मीद है। राज्य और जिला प्रशासन इस आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मैं राज्य के लोगों से अत्यधिक सावधानी बरतने की अपील करता हूं।”

चार जिलों में जारी किया था रेड अलर्ट

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी त्रिपुरा सरकार ने भीषण चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ के मद्देनजर दक्षिण, धलाई, खोवाई और पश्चिम सहित चार जिलों में रेड अलर्ट जारी किया था।

साथ ही पड़ोसी राज्य असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी तूफान को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है, “चक्रवात रेमल का असर असम में भी आ सकता है। इसके लिए असम सरकार कई एहतियाती कदम भी उठा रही है।एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें स्टैंडबाय पर हैं, नियंत्रण कक्ष चालू हैं। हिमंत बिस्वा सरमा के कहे मुताबिक, नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए वो अपनी पूरी सरकार तैनात कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयोजित की बैठक

बता दें कि तूफान को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चक्रवात की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से स्थिति पर नजर रखने और चक्रवात के पहुंचने के बाद समीक्षा करने और बहाली के लिए जरूरी मदद करने को कहा।

]]>
मुंबई के बाद पुणे में तेज हवाओं से गिरा होर्डिंग https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%88-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%a3%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%b9/559756 Mon, 20 May 2024 07:07:40 +0000 https://livehalchal.com/?p=559756 पुणे शहर में तेज हवाओं के कारण होर्डिंग गिरने से एक घोड़ा घायल हो गया जबकि कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एक अधिकारी के अनुसार पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर कवडी पाट टोल बूथ के पास एक विवाह समारोह स्थल के बाहर लगा होर्डिंग शनिवार शाम गिर गया। पुलिस ने कहा कि तेज हवाओं के कारण होर्डिंग …]]>

पुणे शहर में तेज हवाओं के कारण होर्डिंग गिरने से एक घोड़ा घायल हो गया जबकि कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एक अधिकारी के अनुसार पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर कवडी पाट टोल बूथ के पास एक विवाह समारोह स्थल के बाहर लगा होर्डिंग शनिवार शाम गिर गया। पुलिस ने कहा कि तेज हवाओं के कारण होर्डिंग समारोह स्थल के बाहर एक घोड़े और कुछ वाहनों पर गिर गया।

यह घटना ऐसे समय में हुई, जब कुछ ही दिन पहले मुंबई के घाटकोपर इलाके में तेज हवाओं और बेमौसम वर्षा के कारण एक पेट्रोल पंप पर विशाल अवैध होर्डिंग गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई थी और 75 लोग घायल हो गए थे।

घायल घोड़े का इलाज जारी

पुलिस ने कहा कि तेज हवाओं के कारण होर्डिंग समारोह स्थल के बाहर एक घोड़े और कुछ वाहनों पर गिर गया। अधिकारी ने बताया कि घायल घोड़े का इलाज किया जा रहा है।

]]>
पंजाब में बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना https://livehalchal.com/pn-81/550082 Wed, 27 Mar 2024 06:22:40 +0000 https://livehalchal.com/?p=550082 पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है और पटियाला में तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। तापमान में इस व़ृद्धि के साथ ही सभी जिलों में गर्मी बढ़नी शुरू हो गई है और आने वाले तीन दिनों में मौसम में बदलाव के साथ ही लोगों को कुछ …]]>

पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है और पटियाला में तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। तापमान में इस व़ृद्धि के साथ ही सभी जिलों में गर्मी बढ़नी शुरू हो गई है और आने वाले तीन दिनों में मौसम में बदलाव के साथ ही लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने पंजाब में अगले तीन दिनों के लिए तेज हवाएं चलने के साथ ही हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार 28, 29 व 30 मार्च को पंजाब के अलग-अलग जिलों में मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। 

पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है और पटियाला में तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। तापमान में इस व़ृद्धि के साथ ही सभी जिलों में गर्मी बढ़नी शुरू हो गई है और आने वाले तीन दिनों में मौसम में बदलाव के साथ ही लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

विभाग के अनुसार 28 व 29 मार्च को पंजाब के 10 जिलों के लिए ये चेतावनी जारी की गई है, जिसमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर व मोहाली शामिल है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के साथ हवाएं चलने के आसार हैं और साथ ही हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इसी तरह 30 मार्च को 19 जिलों में ये बदलाव देखने को मिलेगा। मंगलवार को पटियाला में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री, मोहाली 32.1 डिग्री, लुधियाना 31.4, पठानकोट 31.2, बरनाला 31.1 व फिरोजपुर में 30.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है।

]]>
इन राज्यों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ होगी बारिश https://livehalchal.com/%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%b9%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%94/526948 Mon, 27 Nov 2023 06:55:06 +0000 https://livehalchal.com/?p=526948 उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं, महाराष्ट्र, राजस्थान और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार (26 नवंबर) को इन क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD ने पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के …]]>

उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं, महाराष्ट्र, राजस्थान और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार (26 नवंबर) को इन क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD ने पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई है।

IMD का ऑरेंज और रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार देर रात ‘X’ पर एक पोस्ट कर बताया, ‘ऑरेंज और रेड अलर्ट वाले क्षेत्रों (दक्षिणी राजस्थान, महाराष्ट्र और दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश) में अगले 2-3 घंटों के दौरान गरज, तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। रात के समय पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के आसपास के इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।’

इन शहरों में हो रही हल्की से मध्यम बारिश

IMD ने एक अन्य पोस्ट में बताया कि, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं, ओलावृष्टि जारी है। हाल की सैटेलाइट इमेजरी में गुजरात राज्य और दक्षिण राजस्थान में साफ आसमान दिखाई दे रहा है। मध्य प्रदेश में मध्यम बादल, और उत्तर मध्य महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश में तीव्र से बहुत तीव्र बादल बने होंगे।’

इससे पहले, मुंबई क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के साथ तूफान की भविष्यवाणी की थी। पालघर, धुले और नंदुरबार जिलों में भारी बारिश की आशंका है, जबकि ठाणे, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, जलगांव, नासिक, अहमदनगर और पुणे जिलों में बिजली गिरने के साथ आंधी की भविष्यवाणी की गई है।

बिहार में ठंड ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

पछुआ हवा के कारण प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। रविवार को पटना सहित 14 शहरों के न्यूनतम तापमान में थोड़ी से वृद्धि दर्ज की गई, वहीं अन्य राज्यों के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश के अन्य भागों का न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ने की संभावना है। रविवार को गया शहर दूसरे दिन भी प्रदेश का सबसे ठंडा रहा।

दिल्ली में कैसी रहेगी ठंड?

प्रदूषण की समस्या के बीच दिल्ली में ठंड भी बढ़ती जा रही है। Accu Weather के मुताबिक, दिल्ली का आज का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह हल्की बारिश होगी और शाम तक दिल्ली के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। बारिश होने के बाद दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ेगी। इसके साथ ही बृहस्पतिवार और शुक्रवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा दिन के तापमान में भी गिरावट होगी।

]]>