तेज बहादुर की पत्नी शर्मिला का आरोप – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 03 Feb 2017 06:38:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg तेज बहादुर की पत्नी शर्मिला का आरोप – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 तेज बहादुर की पत्नी शर्मिला का आरोप, तो अब हिरासत में हैं उसके पति https://livehalchal.com/%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%ac%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%b6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%bf/38197 Fri, 03 Feb 2017 06:12:42 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=38197 रेवाड़ी : घटिया भोजन की शिकायत वीडियो पर करने वाले बीएसएफ जवान तेजबहादुर ने धमकी दी है कि अगर उन्हें रिटायरमेंट (वीआरएस) नहीं मिला तो वह भूख हड़ताल पर चला जाएगा. नियमित रूप से शौचालय का प्रयोग करने पर हर महीने मिलेंगे 2500 रुपए इंदौर में प्रति लीटर दूध अब हुआ 43 रुपए का पत्नी …]]>

रेवाड़ी : घटिया भोजन की शिकायत वीडियो पर करने वाले बीएसएफ जवान तेजबहादुर ने धमकी दी है कि अगर उन्हें रिटायरमेंट (वीआरएस) नहीं मिला तो वह भूख हड़ताल पर चला जाएगा.

नियमित रूप से शौचालय का प्रयोग करने पर हर महीने मिलेंगे 2500 रुपए

तेज बहादुर की पत्नी शर्मिला का आरोप, हिरासत में हैं उसके पति

इंदौर में प्रति लीटर दूध अब हुआ 43 रुपए का

पत्नी का दावा है कि तेज बहादुर के अनुसार उन्हें हिरासत में ले लिया गया है. जबकि बीएसएफ ने तेज बहादुर के परिवार के उस दावे को भी खारिज किया कि जवान को गिरफ्तार कर रखा गया है.

बता दें कि तेज बहादुर की पत्नी शर्मिला रेवाड़ी में किराये के घर में रहती हैं. उनका कहना है कि पति के रिटायरमेंट के बाद आयोजित कार्यक्रम में पति के आने का इंतजार किया जा रहा था लेकिन 31 जनवरी की रात 8 बजे उनका फोन आया कि वह अब गांव नहीं आ पाएंगे, क्योंकि दिन में 12 बजे रिटायरमेंट को मंजूरी मिली और 1 घंटे बाद ही अचानक कैंसल कर दिया गया है. पत्नी का दावा है कि तेज बहादुर के अनुसार उन्हें हिरासत में ले लिया गया है. उन्हें धमकियां दी जा रही हैं और मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बात नहीं मानी गई तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे. पत्नी ने कहा कि अन्याय हो रहा है. 

जबकि बीएसएफ के प्रवक्ता शुभेंदु भारद्वाज ने गुरुवार को बताया कि कॉस्टेबल तेज बहादुर यादव के खिलाफ जांच जारी है, जिस वजह से उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की याचिका खारिज कर दी गई है. तेज बहादुर को इस समय जम्मू एवं कश्मीर में अपने बटालियन मुख्यालय में रखा गया है. बीएसएफ अधिकारी ने तेज बहादुर के परिवार के उस दावे को भी खारिज किया कि जवान को गिरफ्तार कर रखा गया है.

]]>