तेज गेंदबाज ‘लुंगी नगिदी’ की वापसी दक्षिण अफ्रीका के लिए बड़ी राहत है… – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 19 Jun 2019 09:46:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg तेज गेंदबाज ‘लुंगी नगिदी’ की वापसी दक्षिण अफ्रीका के लिए बड़ी राहत है… – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 तेज गेंदबाज ‘लुंगी नगिदी’ की वापसी दक्षिण अफ्रीका के लिए बड़ी राहत है… https://livehalchal.com/%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%b2%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%95/246714 Wed, 19 Jun 2019 09:46:37 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=246714 आईसीसी विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले चोटिल तेज गेंदबाज लुंगी नगिदी की वापसी दक्षिण अफ्रीका के लिए बड़ी राहत है।   दक्षिण अफ्रीका 2015 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली अपनी हार का हिसाब चुकाना चाहेगी तो न्यूजीलैंड की टीम जीत के साथ फिर से शीर्ष पर पहुंचने का लक्ष्य …]]>

आईसीसी विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले चोटिल तेज गेंदबाज लुंगी नगिदी की वापसी दक्षिण अफ्रीका के लिए बड़ी राहत है।

 

दक्षिण अफ्रीका 2015 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली अपनी हार का हिसाब चुकाना चाहेगी तो न्यूजीलैंड की टीम जीत के साथ फिर से शीर्ष पर पहुंचने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। 

इस कारण बाहर हुए थे नगिदी-  नगिदी के वापस आने से दक्षिण अफ्रीका का आक्रमण मजबूत होगा क्योंकि दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन चोट के कारण पहले ही बाहर हो चुके है। नगिदी ने इस विश्व कप में शुरुआत के केवल दो मैच ही खेले और फिर मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बाहर हो गए थे। वो बांग्लादेश के खिलाफ भी नहीं खेले। उस मैच में बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी।दक्षिण अफ्रीका के पांच मैचों में तीन हार, एक जीत और एक रद्द परिणाम से तीन अंक हैं और वह फिलहाल अंक तालिका में आठवें स्थान पर है जबकि टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही न्यूजीलैंड के चार मैचों में तीन जीत और एक मैच रद्द हो जाने से सात अंक हैं। 

]]>