तेजी से बढ़ रही है ठंड – Live Halchal

तेजी से बढ़ रही है ठंड, जानें-महानगरों में कब और कितना गिरेगा पारा
दिवाली के बाद से ही मैदानी इलाकों में गुलाबी ठंड पड़ने लगी है। लेकिन दिल्ली, लखनऊ, पटना, मनाली और श्रीनगर समेत देश के ज्यादातर शहरों में आने वाले दिनों में मौसम बदलने वाला है, जिससे ठंड थोड़ी और बढ़ सकती है। हर शहर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कम से कम करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है। वहीं, पटना और लखनऊ में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है, यानी रात ज्यादा सर्द होगी। वहीं, मनाली और श्रीनगर में एक बार फिर मौसम विज्ञानी बर्फबारी की संभावना जता रहे हैं।

लगातार बनने वाला पश्चिमी विक्षोभ अभी पारा ज्यादा नहीं गिरने देंगेADVERTISING

स्काईमेट के मौसम विज्ञानी महेश पलावत बताते हैं कि दिल्ली, लुधियाना, चंडीगढ़ समेत देश के ज्यादातर शहरों में तापमान सामान्य से नीचे पहुंच चुका है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ लगातार बन रहा है, जिससे उत्तरी-पश्चिम हवाएं चलती रहेंगी। ये हवाएं तापमान को ज्यादा नहीं गिरने देंगी। आने वाले तीन-चार दिनों में इसमें बहुत ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। वहीं, आसमान साफ रहने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। हालांकि, कड़ाके की ठंड के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।

दिल्ली में तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा

14 नवंबर को और उससे पहले नवंबर के शुरुआती दिनों में नई दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। वहीं, न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के करीब रहा, लेकिन 19 नवंबर आते-आते हल्की ही सही, पर ठंड ने दस्तक दे दी। राजधानी का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक लुढ़क गया। इसका कारण पहाड़ी क्षेत्रों में हाल में हुई बर्फबारी के बाद चलने वाली ठंडी हवाएं हैं।

मौसम एजेंसी द वेदर चैनल का अनुमान है कि नई दिल्ली में 21 नवंबर के बाद से अधिकतम तापमान गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा, तो न्यूनतम पारा भी 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके बाद पूरे नवंबर और दिसंबर में करीब-करीब यही स्थिति रहने का अनुमान है। अनुमान है कि 18 दिसंबर के बाद से पारा फिर गिरना शुरू होगा, जो दिसंबर तक न्यूनतम तापमान को 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा देगा।

लखनऊ में 21 नवंबर से ठंड बढ़ेगी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 14 नवंबर को तापमान 28-16 डिग्री सेल्सियस था, जो 16 नवंबर को 25-16 पर आ गया। मौसम एजेंसी द वेदर चैनल का अनुमान है कि लखनऊ में 21 तक तापमान 25-11 सेल्सियस हो सकता है।

पटना में 8 डिग्री गिरेगा न्यूनतम तापमान

पटना में 19 नवंबर का तापमान 27-18 डिग्री रहा। 20 को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री गिरकर 15 पर पहुंचा और 21 को फिर इसमें 3 डिग्री गिरावट का अनुमान है। 22 नवंबर तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिरते हुए क्रमश: 24 और 10 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

मनाली में बर्फबारी के बाद माइनस में तापमान

मौसम की पहली बर्फबारी के दो दिन बाद हिमाचल प्रदेश में ठंड चरम पर पहुंच गई है। मनाली में 19 नवंबर को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 5 और -5 दर्ज हुआ। आने वाले पूरे हफ्ते में न्यूनतम तापमान शून्य और माइनस में ही रहने का अनुमान है।

श्रीनगर में बर्फबारी बदलेगा मौसम

श्रीनगर में जारी बर्फबारी अब रुकने का अनुमान है। लेकिन 23 से 25 तक एक बार फिर बर्फबारी और बारिश की पूरी संभावना बन रही है। इसलिए तापमान शून्य और माइनस के इर्द-गिर्द बना रह सकता है।