तेजी से घटाएगी ये 5 काली चीजें आपका वजन – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 24 Jun 2021 10:10:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg तेजी से घटाएगी ये 5 काली चीजें आपका वजन – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 तेजी से घटाएगी ये 5 काली चीजें आपका वजन, जान लें इनके और भी फायदे https://livehalchal.com/%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%98%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%af%e0%a5%87-5-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a5%80%e0%a4%9c/446579 Thu, 24 Jun 2021 10:10:10 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=446579 काला लहसुन
काले लहसुन के बारे में एक अद्भुत बात यह है कि इसमें हमारे रोजमर्रा में इस्‍तेमाल किए जाने वाले लहसुन की तुलना में दोगुने एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी होते हैं. ऐसे में यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. काले लहसुन खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने, वायरल संक्रमण से लड़ने और कैंसर के खतरे को कम करने के लिए जाना जाता है.

ब्लैक बेरी
जब पोषण और स्वास्थ्य लाभ की बात आती है तो ब्लैकबेरी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों में मासिक धर्म को नियमित बनाए रखना, सूजन को कम करना, स्किन को बेहतर बनाना और संभवतः कैंसर के विकास को रोकना शामिल हैं.

काली चाय
ब्लैक टी में मौजूद पॉलीफेनोल्स सेल डैमेज को कम करने और फ्री रेडिकल्स को हटाने में मदद करते हैं. कई अध्ययनों से पता चला है कि इसका सेवन बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने और मोटापे और डायबिटीज के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है.

हमारी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद होती हैं. खासतौर पर हरी पत्तेदार सब्जियां. यह सही भी है, मगर हम अक्सर अपनी डाइट (Diet) में कुछ चीजों को नजरअंदाज करते हैं. यानी उन चीजों को नहीं शामिल करते जो देखने में काली होती हैं. हालांकि कई काले खाद्य पदार्थ हैं, जो कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर हैं, सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. इनमें कई ऐसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं जो जो डायबिटीज, हृदय रोग और कैंसर के जोखिम को कम करने में मददगार होते हैं. आइए जानें काले फूड्स और इनके फायदों के बारे में-

काला चावल
काले चावल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. इनमें एंथोसायनिन का उच्चतम स्तर होता है, जिससे ढेरों फायदे मिलते हैं. जर्नल ऑफ इंटरनेशनल इम्यूनोफार्माकोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया है कि काले चावल में पाया जाने वाला मुख्य एंथोसायनिन सीजी 3 है. यह सूजन को कम करने में अत्यधिक प्रभावी और सबसे शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट में से एक माना जाता है. दरअसल, जब चावल का छिलका और चोकर हटा दिया जाता है तो कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं. इंडीगो हर्ब्‍स की एक रिपोर्ट के मुताबिक क्योंकि ब्लैक राइस इस बाहरी आवरण को बरकरार रखता है. ऐसे में इसमें फाइबर सहित कई अन्‍य पोषक तत्व बने रहते हैं. यह टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम कर सकता है, वजन को नियंत्रित कर सकता है और पाचन तंत्र को साफ और स्वस्थ रखने में मददगार होता है.

काले अंजीर

अंजीर पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत होते हैं और ये रक्तचाप को कम करने में सहायक हो सकते हैं. इनमें पाई जाने वाली उच्च फाइबर की मात्रा बेहतर पाचन में सहायक होती है. साथ ही वजन घटाने में भी मददगार होता है. कुछ शोधों में अंजीर में कैंसर से लड़ने की क्षमता होने की भी बात कही गई है.

]]>