तुलसी – Live Halchal

घर में सुख-शांति के लिए इस दिशा में लगाएं तुलसी, कोसों दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा
क्या आप भी परिवार में लड़ाई-झगड़े की समस्या का सामना कर रहे हैं और घर में सुख-शांति का वास नहीं है, तो इसकी वजह घर में गलत दिशा में लगी तुलसी हो सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में गलत दिशा में तुलसी (Tulsi plant best direction) लगाने से वास्तु दोष लगता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि तुलसी लगाने के लिए कौन-सी सी दिशा है शुभ?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा लगाने से परिवार के सदस्यों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। अगर आप भी घर में मां लक्ष्मी का वास चाहते हैं, तो घर में तुलसी (Tulsi Ke Niyam) का पौधा लगाएं।

ऐसा माना जाता है कि घर की शुभ दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से जातक की किस्मत चमक सकती है और जीवन में कई खास बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं तुलसी लगाने के नियम के बारे में।

क्या है तुलसी लगाने की शुभ दिशा?

अगर आप भी घर में तुलसी लगाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा लगाने के लिए उत्तर या पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है। इस दिशा में तुलसी लगाने से घर में मां लक्ष्मी वास रहता है और देवी की कृपा से सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। घर में इस पौधे के होने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

किस दिन लगाएं तुलसी?

वास्तु शास्त्र की मानें तो तुलसी का पौधा लगाने के लिए गुरुवार और शुक्रवार का दिन उत्तम माना जाता है,क्योंकि गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन घर में तुलसी का पौधा लगाने से परिवार के सदस्यों को शुभ फल की प्राप्ति होती है और सदैव अन्न-धन के भंडार भरे रहते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

तुलसी के पौधे के पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि मां लक्ष्मी का वास साफ-सफाई वाली जगह पर ही होता है। इसलिए पौधे के आसपास सफाई रखें।

तुलसी के पौधे में रविवार और एकादशी के दिन जल नहीं देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस नियम का पालन न करने से साधक को मां लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

तुलसी के पास रोजाना सुबह और शाम देशी घी का दीपक जलाएं। साथ ही जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी के पास दीपक जलाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

एक बात का विशेष ध्यान रखें कि घर में तुलसी के पौधे को न टांगे। इस तरह की गलती को करने से परिवार के सदस्यों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

गुरुवार के दिन तुलसी चालीसा के पाठ से खुलेंगे किस्मत के ताले
गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। विष्णु जी को तुलसी अति प्रिय है। ऐसे में आप गुरुवार के दिन तुलसी चालीसा पाठ के द्वारा भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। यहां पढ़ें संपूर्ण तुलसी चालीसा पाठ करने की सरल विधि और इसके चमत्कारी लाभ।

श्री तुलसी चालीसा
(दोहा)

श्री तुलसी महारानी, करूं विनय सिरनाय।
जो मम हो संकट विकट, दीजै मात नशाय।।

(चौपाई)

नमो नमो तुलसी महारानी, महिमा अमित न जाय बखानी।
दियो विष्णु तुमको सनमाना, जग में छायो सुयश महाना।।
विष्णुप्रिया जय जयति भवानि, तिहूँ लोक की हो सुखखानी।
भगवत पूजा कर जो कोई, बिना तुम्हारे सफल न होई।।
जिन घर तव नहिं होय निवासा, उस पर करहिं विष्णु नहिं बासा।
करे सदा जो तव नित सुमिरन, तेहिके काज होय सब पूरन।।
कातिक मास महात्म तुम्हारा, ताको जानत सब संसारा।
तव पूजन जो करैं कुंवारी, पावै सुन्दर वर सुकुमारी।।
कर जो पूजन नितप्रति नारी, सुख सम्पत्ति से होय सुखारी।
वृद्धा नारी करै जो पूजन, मिले भक्ति होवै पुलकित मन।।
श्रद्धा से पूजै जो कोई, भवनिधि से तर जावै सोई।
कथा भागवत यज्ञ करावै, तुम बिन नहीं सफलता पावै।।
छायो तब प्रताप जगभारी, ध्यावत तुमहिं सकल चितधारी।
तुम्हीं मात यंत्रन तंत्रन, सकल काज सिधि होवै क्षण में।।
औषधि रूप आप हो माता, सब जग में तव यश विख्याता।
देव रिषी मुनि औ तपधारी, करत सदा तव जय जयकारी।।
वेद पुरानन तव यश गाया, महिमा अगम पार नहिं पाया।
नमो नमो जै जै सुखकारनि, नमो नमो जै दुखनिवारनि।।
नमो नमो सुखसम्पति देनी, नमो नमो अघ काटन छेनी।
नमो नमो भक्तन दुःख हरनी, नमो नमो दुष्टन मद छेनी।।
नमो नमो भव पार उतारनि, नमो नमो परलोक सुधारनि।
नमो नमो निज भक्त उबारनि, नमो नमो जनकाज संवारनि।।
नमो नमो जय कुमति नशावनि, नमो नमो सुख उपजावनि।
जयति जयति जय तुलसीमाई, ध्याऊँ तुमको शीश नवाई।।
निजजन जानि मोहि अपनाओ, बिगड़े कारज आप बनाओ।
करूँ विनय मैं मात तुम्हारी, पूरण आशा करहु हमारी।।
शरण चरण कर जोरि मनाऊं, निशदिन तेरे ही गुण गाऊं।
करहु मात यह अब मोपर दाया, निर्मल होय सकल ममकाया।।
मंगू मात यह बर दीजै, सकल मनोरथ पूर्ण कीजै।
जनूं नहिं कुछ नेम अचारा, छमहु मात अपराध हमारा।।
बरह मास करै जो पूजा, ता सम जग में और न दूजा।
प्रथमहि गंगाजल मंगवावे, फिर सुन्दर स्नान करावे।।
चन्दन अक्षत पुष्प् चढ़ावे, धूप दीप नैवेद्य लगावे।
करे आचमन गंगा जल से, ध्यान करे हृदय निर्मल से।।
पाठ करे फिर चालीसा की, अस्तुति करे मात तुलसा की।
यह विधि पूजा करे हमेशा, ताके तन नहिं रहै क्लेशा।।
करै मास कार्तिक का साधन, सोवे नित पवित्र सिध हुई जाहीं।
है यह कथा महा सुखदाई, पढ़े सुने सो भव तर जाई।।

(दोहा)
तुलसी मैया तुम कल्याणी, तुम्हरी महिमा सब जग जानी।
भाव ना तुझे माँ नित नित ध्यावे, गा गाकर मां तुझे रिझावे।।
यह श्री तुलसी चालीसा पाठ करे जो कोय।
गोविन्द सो फल पावही जो मन इच्छा होय।।

समझें तुलसी चालीसा का सार
तुलसी चालीसा केवल शब्दों का समूह नहीं है, इसमें जीवन को सुखी बनाने के सूत्र छिपे हैं –

विष्णु प्रिय: चालीसा में कहा गया है- “भगवत पूजा कर जो कोई, बिना तुम्हारे सफल न होई”। यानी तुलसी दल के बिना भगवान विष्णु की पूजा अधूरी मानी जाती है।

औषधीय गुण: “औषधि रूप आप हो माता” – यह पंक्ति बताती है कि तुलसी न केवल धार्मिक बल्कि वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक रूप से भी रोगों को दूर करने वाली है।

मनोकामना पूर्ति: कुंवारी कन्याओं द्वारा तुलसी पूजन करने से उन्हें सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है और घर में सुख-संपत्ति आती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1: क्या तुलसी चालीसा का पाठ रोज कर सकते हैं?
उत्तर: जी हां, आप रोजाना तुलसी चालीसा का पाठ कर सकते हैं। यह बहुत शुभ होता है।

प्रश्न 2: तुलसी का पत्ता किस दिन नहीं तोड़ना चाहिए?
उत्तर: शास्त्रों के अनुसार रविवार, एकादशी और सूर्य/चंद्र ग्रहण के समय तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए।

प्रश्न 3: तुलसी चालीसा पढ़ने का सबसे अच्छा समय क्या है?
उत्तर: सुबह स्नान के बाद या शाम को सूर्यास्त के समय (गोधूलि बेला) दीपक जलाकर पाठ करना सर्वोत्तम है।

तुलसी की जिंदगी में नया तूफान, बेटी ने ही रचा मां के खिलाफ चक्रव्यूह
क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी की जिंदगी में 26 साल पुराना पल लौटकर आने वाला है। कोर्टरूम ड्रामा के बाद परी ने अपनी तुलसी मैया के खिलाफ ऐसा चक्रव्यूह रचा है जिससे उसकी शादीशुदा जिंदगी में एक बहुत बड़ा तूफान आएगा। शो में क्या ट्विस्ट आने वाला है चलिए देखते हैं

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में तुलसी की जिंदगी में एक मुसीबत खत्म नहीं होती उससे पहले ही दूसरी दस्तक दे देती है। परी की हरकतों की सच्चाई जानने के बाद तुलसी ने 22 सितंबर के एपिसोड में अजय के परिवारवालों को घरेलू हिंसा केस में सपोर्ट किया, जिससे उन्हें जेल से राहत मिली।

अजय के परिवार को तो तुलसी ने बचा लिया, लेकिन मिहिर और परी के खिलाफ जाना तुलसी को भारी पड़ गया है। इस बार परी ने अपनी ही मां के खिलाफ एक ऐसा चक्रव्यूह रचा है, जिससे तुलसी के 26 साल पुराने जख्म फिर से ताजा हो जाएंगे और उसकी शादीशुदा जिंदगी में तूफान आएगा। शो में कल क्या हुआ (KSBKBT 2 episode) और अपकमिंग एपिसोड में क्या-क्या ट्विस्ट आएगा, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

परी ने ‘तुलसी मैया’ के खिलाफ चली ऐसी चाल
अजय और उसकी मां की मदद से तुलसी अपनी बेटी परी की करतूतें देखने में सफल रही। कोर्टरूम ड्रामा के बाद जब वह घर लौटे तो मिहिर तुलसी पर भड़क गया। हालांकि, इस बीच ही तुलसी ने परी से सभी को सच्चाई बताने के लिए कहा और अपने स्टेंड पर खड़ी रही। परी ने सच्चाई तो बताई, लेकिन ऐसा जाल बुनकर जिसमें तुलसी खुद ही फंस गई।

परी ने बताया कि उसने सबके सामने ये झूठ बोला कि अजय और उसका परिवार उसे परेशान नहीं करता, क्योंकि तुलसी उस पर लगातार प्रेशर बना रही थी। परी ने ये दिखाने की कोशिश की कि वह तुलसी से बेहद प्यार करती है, लेकिन उसकी मां उसके खिलाफ साजिश रच रही है और रणविजय की झूठी कहानी बना रही है। परी ने इस दौरान रोते-रोते बेहोश होने का नाटक किया, जिसकी वजह से मिहिर काफी गुस्सा हुआ। तुलसी जैसे ही परी को उठाने पहुंची मिहिर ने उसका हाथ झटक दिया, वहीं दूसरी तरफ वह घर छोड़कर चला गया।

एक तरफ जहां परी ने मिहिर और तुलसी को अलग करने के लिए षड्यंत्र रचा, वहीं दूसरी तरफ उसने नोयोना और मिहिर को भी करीब लाने का पूरा बंदोबस्त कर लिया। उसने नोयोना को फोन करके ये बताया कि मिहिर घर छोड़कर ऑफिस चला गया है और वह बहुत परेशान है। दरअसल, परी ने हेमंत और तुलसी की बात सुन ली थी, जिसमें वह उसे ये बताता है कि नोयोना मिहिर से प्यार करती है और उसकी वजह से ही मुंबई शिफ्ट हुई है। परी इस बात का ही फायदा उठाती है और मिहिर-तुलसी को अलग करने के लिए चक्रव्यूह रचती है।

आगामी एपिसोड में टूटेगा तुलसी का भरोसा?
आगामी एपिसोड में नवरात्रि स्पेशल मौके पर ये दिखाया जाएगा कि तुलसी मिहिर को मनाने के लिए खाना लेकर उसके ऑफिस जाती है, क्योंकि मिहिर घर नहीं आता, लेकिन जब वह दफ्तर पहुंचती है, तो सामने नोयोना को खीर खाते हुए देखती है।

अब परी के इस चक्रव्यूह में तुलसी और मिहिर का रिश्ता टूटता है और क्या 26 साल पहले वाली गलती मिहिर दोबारा दोहराता है, ये ट्विस्ट देखना काफी इंटरेस्टिंग होगा।

शुगर और कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करेगी तुलसी की चाय
तुलसी हमारी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है यह तो आप जानते ही हैं। आयुर्वेद में भी इसे सेहत के गुणों का खजाना माना जाता है। इसलिए सुबह खाली पेट तुलसी की चाय पीना आपके लिए काफी फायदेमंद (Benefits of Tulsi Tea) साबित हो सकती है। जी हां, तुलसी की चाय में कई ऐसे गुण होते हैं, जो सेहत को फायदा पहुंचाते हैं।

इसलिए अगर आप रोजाना सुबह तुलसी की चाय पीना शुरू कर दें, तो सेहत से जुड़ी कई परेशानियों से बचाव में मदद (Tulsi Tea Benefits in Morning) मिल सकती है। आइए जानें रोज सुबह तुलसी की चाय पीने के क्या फायदे हैं।

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना
तुलसी एक पावरफुल इम्यूनोमॉड्यूलेटर है, यानी यह हमारे इम्यून सिस्टम को रेगुलेट और बूस्ट करती है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुण शरीर को इन्फेक्शन से लड़ने की ताकत देते हैं। रोज सुबह तुलसी की चाय पीने से सर्दी-जुकाम, बुखार, फ्लू और अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है। यह शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को बढ़ावा देकर एक मजबूत सुरक्षा कवच तैयार करती है।

स्ट्रेस और एंग्जायटी कम होती है
हमारी मॉडर्न लाइफस्टाइल में तनाव एक आम समस्या बन गई है। तुलसी एक बेहतरीन एडाप्टोजन जड़ी-बूटी है। एडाप्टोजन शरीर तनाव कम करने में मदद करते हैं। यह कोर्टिसोल के स्तर को कम करने में सहायक है। सुबह की शुरुआत तुलसी की चाय से करने से दिमाग शांत रहता है, नर्वस सिस्टम रिलैक्स होता है और मेंटल क्लैरिटी बढ़ती है, जिससे पूरा दिन स्ट्रेस-फ्री और एनर्जी से भरपूर बितता है।

पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है
तुलसी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में काफी फायदेमंद है। इसकी चाय पेट की गैस, एसिडिटी, कब्ज और सूजन जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है। तुलसी में मौजूद कंपाउंड डाइजेस्टिव एंजाइम्स के सीक्रेशन को बढ़ाते हैं, जिससे खाने का पाचन बेहतर होता है। यह लिवर को डिटॉक्सीफाई करने में भी मदद करती है, जिससे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।

एंटी इंफ्लेमेटरी और पेन रिलीफ
तुलसी में यूजेनॉल जैसे तत्व पाए जाते हैं, जिनमें स्ट्रॉन्ग एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह गुण शरीर में किसी भी तरह की सूजन, जैसे- जोड़ों का दर्द, सिरदर्द या मांसपेशियों में खिंचाव, को कम करने में सहायक है। नियमित रूप से इसकी चाय पीने से पुराने दर्द और सूजन से राहत मिल सकती है।

डिटॉक्सीफिकेशन और त्वचा के लिए फायदेमंद
तुलसी की चाय एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक है। यह शरीर के मुख्य अंगों, खासकर लिवर और किडनी, से टॉक्सिन्स को साफ करने का काम करती है। जब शरीर अंदर से साफ होता है, तो इसका सीधा असर त्वचा पर दिखता है। तुलसी के एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंहासे, दाग-धब्बों और झुर्रियों को कम करते हैं, जिससे त्वचा साफ, चमकदार और जवान बनी रहती है।

ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल
तुलसी इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करती है, जो टाइप-2 डायबिटीज वाले लोगों के लिए फायदेमंद है। साथ ही, यह खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में सहायक है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

अनंत चतुर्दशी पर करें तुलसी से जुड़ा ये काम…
अनंत चतुर्दशी का पर्व भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा के लिए समर्पित है। यह दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आर्थिक तंगी दूर हो सकती है और जीवन में सुख-समृद्धि आ सकती है। वहीं, यह गणेश पर्व के समापन का भी प्रतीक है, जब साधक बप्पा की प्रतिमा का भावपूर्ण विसर्जन करते हैं और उनसे अगले साल आने की विनती करते हैं। इस साल यह महापर्व 6 सितंबर को पड़ रहा है।

वहीं, इस दिन तुलसी पूजन का भी बड़ा महत्व है। ऐसे में मां को जल अर्पित करें। फिर उनके सामने घी का दीपक जलाएं। इसके बाद तुलसी चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से धन की समस्या दूर होती है।

।।तुलसी चालीसा।।
श्री तुलसी महारानी, करूं विनय सिरनाय।

जो मम हो संकट विकट, दीजै मात नशाय।।

नमो नमो तुलसी महारानी, महिमा अमित न जाय बखानी।

दियो विष्णु तुमको सनमाना, जग में छायो सुयश महाना।।

विष्णुप्रिया जय जयतिभवानि, तिहूँ लोक की हो सुखखानी।

भगवत पूजा कर जो कोई, बिना तुम्हारे सफल न होई।।

जिन घर तव नहिं होय निवासा, उस पर करहिं विष्णु नहिं बासा।

करे सदा जो तव नित सुमिरन, तेहिके काज होय सब पूरन।।

कातिक मास महात्म तुम्हारा, ताको जानत सब संसारा।

तव पूजन जो करैं कुंवारी, पावै सुन्दर वर सुकुमारी।।

कर जो पूजन नितप्रति नारी, सुख सम्पत्ति से होय सुखारी।

वृद्धा नारी करै जो पूजन, मिले भक्ति होवै पुलकित मन।।

श्रद्धा से पूजै जो कोई, भवनिधि से तर जावै सोई।

कथा भागवत यज्ञ करावै, तुम बिन नहीं सफलता पावै।।

छायो तब प्रताप जगभारी, ध्यावत तुमहिं सकल चितधारी।

तुम्हीं मात यंत्रन तंत्रन, सकल काज सिधि होवै क्षण में।।

औषधि रूप आप हो माता, सब जग में तव यश विख्याता,

देव रिषी मुनि औ तपधारी, करत सदा तव जय जयकारी।।

वेद पुरानन तव यश गाया, महिमा अगम पार नहिं पाया।

नमो नमो जै जै सुखकारनि, नमो नमो जै दुखनिवारनि।।

नमो नमो सुखसम्पति देनी, नमो नमो अघ काटन छेनी।

नमो नमो भक्तन दुःख हरनी, नमो नमो दुष्टन मद छेनी।।

नमो नमो भव पार उतारनि, नमो नमो परलोक सुधारनि।

नमो नमो निज भक्त उबारनि, नमो नमो जनकाज संवारनि।।

नमो नमो जय कुमति नशावनि, नमो नमो सुख उपजावनि।

जयति जयति जय तुलसीमाई, ध्याऊँ तुमको शीश नवाई।।

निजजन जानि मोहि अपनाओ, बिगड़े कारज आप बनाओ।

करूँ विनय मैं मात तुम्हारी, पूरण आशा करहु हमारी।।

शरण चरण कर जोरि मनाऊं, निशदिन तेरे ही गुण गाऊं।

क्रहु मात यह अब मोपर दाया, निर्मल होय सकल ममकाया।।

मंगू मात यह बर दीजै, सकल मनोरथ पूर्ण कीजै।

जनूं नहिं कुछ नेम अचारा, छमहु मात अपराध हमारा।।

बरह मास करै जो पूजा, ता सम जग में और न दूजा।

प्रथमहि गंगाजल मंगवावे, फिर सुन्दर स्नान करावे।।

चन्दन अक्षत पुष्प् चढ़ावे, धूप दीप नैवेद्य लगावे।

करे आचमन गंगा जल से, ध्यान करे हृदय निर्मल से।।

पाठ करे फिर चालीसा की, अस्तुति करे मात तुलसा की।

यह विधि पूजा करे हमेशा, ताके तन नहिं रहै क्लेशा।।

करै मास कार्तिक का साधन, सोवे नित पवित्र सिध हुई जाहीं।

है यह कथा महा सुखदाई, पढ़े सुने सो भव तर जाई।।

तुलसी मैया तुम कल्याणी, तुम्हरी महिमा सब जग जानी।

भाव ना तुझे माँ नित नित ध्यावे, गा गाकर मां तुझे रिझावे।।

यह श्रीतुलसी चालीसा पाठ करे जो कोय।

गोविन्द सो फल पावही जो मन इच्छा होय।।