तुलसी गबार्ड – Live Halchal

अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक होंगी तुलसी गबार्ड, सीनेट ने कर दी पुष्टि
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुलसी गबार्ड को अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया विभाग में निदेशक के रूप में नियुक्त किया है। बुधवार को अमेरिकी सीनेट द्वारा उनकी नियुक्ति की पुष्टि की गई। तुलसी गबार्ड भारतीय मूल की अमेरिकी नेता हैं जो पहले डेमोक्रेटिक कांग्रेस सदस्य रही और बाद में ट्रंप की सहयोगी बन गईं। साल 2019 में तुलसी गबार्ड ने डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की प्राथमिक बहस में कमला हैरिस को शिकस्त दी थी।

तुलसी गबार्ड की नियुक्ति को लेकर रिपब्लिकन पार्टी शुरू से विरोध में थी, जिसके बाद सीनेट में वोटिंग का फैसला लिया गया। सीनेट में 52 वोट तुलसी के पक्ष में पड़े और 46 उनके विरोध में पड़े। जिसके बाद एक विवादास्पद नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई, जिसने उनके पिछले राजनीतिक पदों और बयानों पर कांग्रेस और जनता दोनों के भीतर गहरे मतभेदों को उजागर किया।

सैनिक भी रह चुकीं हैं तुलसी गबार्ड

तुलसी गबार्ड एक सैनिक भी रह चुकीं हैं और विभिन्न मौकों पर मध्य पूर्व और अफ्रीका के युद्ध क्षेत्रों तैनात रही हैं। वह कुछ समय पहले डेमोक्रेट पार्टी से अलग हो गई थीं और चुनाव के समय रिपब्लिकन पार्टी में शामिल हुई थीं। साल 2019 में तुलसी गबार्ड ने डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की प्राथमिक बहस में कमला हैरिस को शिकस्त दी थी। हालांकि वे राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में पिछड़ गईं।

डेमोक्रेटिक पार्टी की सदस्य थीं तुलसी

साल 2022 में वो डेमोक्रेटिक पार्टी को छोड़कर रिपब्लिकन पार्टी में शामिल हो गईं थीं। ट्रंप ने चुनावी बहस में हैरिस को हराने के लिए तुलसी से मदद भी मांगी थी। अमेरिकी में जन्मी तुलसी गबार्ड के पिता समोआ और यूरोपीय वंश के हैं। हिंदू धर्म में उनकी रुचि के कारण उन्होंने उनका नाम तुलसी रखा।

तुलसी गबार्ड ने न्यूयॉर्क में बने अक्षरधाम मंदिर में किए दर्शन
अमेरिकी कांग्रेस सदस्य तुलसी गबार्ड ने मंगलवार को न्यूयॉर्क में बने अक्षरधाम मंदिर में दर्शन किए। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी।

यहां आना मेरा सौभाग्य- तुलसी गबार्ड
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, कल रात प्रतिष्ठित अक्षरधाम मंदिर में जाना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। मैं देश भर से एकत्रित हुए हिंदू नेताओं, रॉबिंसविले के मेयर और परिषद के सदस्यों और प्रार्थना, संगति और एकता की विशेष शाम के लिए एकत्रित हुए हजारों लोगों के द्वारा किए गए स्वागत के लिए आभारी हूँ।

बता दें नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने तुलसी गबार्ड को राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के पद पर नियुक्त किया है, जिन्होंने 2022 में डेमोक्रेटिक पार्टी छोड़ दी थी। यह एक ऐसा पद है जिसमें अत्यधिक गोपनीय खुफिया जानकारी तक उनकी पहुंच होगी तथा 18 जासूसी एजेंसियां उनकी निगरानी में होंगी।

भगवान कृष्ण और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति गहरी आस्था रखने वाली तुलसी गबार्ड भगवद गीता के नाम पर शपथ लेने वाली पहली अमेरिकी महिला कांग्रेस सदस्य हैं.

कौन हैं तुलसी गबार्ड?
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पहली अभारतीय हिंदू नेता तुलसी गबार्ड को अमेरिका की नेशनल इंटेलीजेंस एजेंसी का निदेशक नियुक्त करने को परंपरागत अमेरिकी राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

हिंदू धर्म की परंपराओं और रीति रिवाज में गहरी आस्था रखने वाली गबार्ड ना सिर्फ भारत और अमेरिका के मौजूदा रणनीतिक रिश्तों को और ज्यादा प्रगाढ़ बनाने की प्रबल समर्थक रही हैं बल्कि समय-समय पर वह हिंदू हितों की बात भी खुल कर रखती रही हैं। उनकी नेतृत्व में भारत व अमेरिका के बीच आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ने की संभावना है। वैसे इस क्षेत्र में दोनों देशों के बीच लगातार सहयोग बढ़ रहा है।

अमेरिकन सामोआ (दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित अमेरिका के अधिकार द्वीप) में जन्मी तुलसी गबार्ड की मां कैरोल गबार्ड का झुकाव हिंदू धर्म की तरफ था। उन्होंने अपने बच्चों के हिंदू नाम रखे हैं। किशोरवस्था में आते-आते तुलसी ने पूरी तरह से हिंदू धर्म को अपना लिया था।

निर्मला सीतारमण ने तुलसी गबार्ड को दी बधाई
सीतारमण ने लिखा कि ’21 साल आपने बतौर अमेरिकी सैनिक सेवाएं दीं और रिजर्व आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल बनीं। मेरी आपसे सीमित बातचीत हुई है, लेकिन मैं आपकी स्पष्ट सोच, समर्पण से बहुत प्रभावित हुई हूं।’

भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तुलसी गबार्ड को अमेरिका की नई खुफिया निदेशक नियुक्त होने पर बधाई दी। सीतारमण ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘तुलसी गबार्ड को राष्ट्रीय खुफिया निदेशक बनने पर बधाई। 21 साल आपने बतौर अमेरिकी सैनिक सेवाएं दीं और रिजर्व आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल बनीं। मेरी आपसे सीमित बातचीत हुई है, लेकिन मैं आपकी स्पष्ट सोच, समर्पण से बहुत प्रभावित हुई हूं। बहुत बधाई।’

कौन हैं तुलसी गबार्ड
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुलसी गबार्ड को राष्ट्रीय खुफिया विभाग का निदेशक नियुक्त किया है। तुलसी गबार्ड ने 21 साल तक अमेरिकी सेना में सेवाएं दी हैं। तुलसी साल 2003 में हवाई आर्मी नेशनल गार्ड में भर्ती हुईं थी और सैन्य सेवा के दौरान उन्होंने इराक और कुवैत में भी सेवाएं दी। उन्होंने आर्मी नेशनल गार्ड में उच्च पद पर काम किया।

हिंदू हैं तुलसी गबार्ड
तुलसी गबार्ड का जन्म प्रशांत महासागर के द्वीप समोआ में हुआ था। जब तुलसी दो साल की थीं तो उनका परिवार अमेरिका के हवाई में बस गया। तुलसी के पिता हवाई के सांसद रहे। तुलसी की मां बाद में हिंदू धर्म से जुड़ गईं। दरअसल वे 1970 के दशक में जगदगुरु सिद्धस्वरूपानंद परमहंस से जुड़ गईं और उनसे प्रभावित होकर तुलसी की मां और उनके पूरे परिवार ने हिंदू धर्म अपना लिया। तुलसी के परिजनों ने अपने बच्चों के नाम भी हिंदू धर्म से रखे। तुलसी जब अमेरिकी सांसद चुनी गईं तो उन्होंने गीता पर हाथ रखकर शपथ ली थी। ऐसा करने वाली वे अमेरिका की पहली सांसद हैं।

राष्ट्रपति पद के लिए भी पेश कर चुकी हैं दावेदारी
साल 2007 से 2009 तक तुलसी ने अमेरिकी सांसद डैनियल अकाका के विधायी सहायक के रूप में कार्य किया। उन्होंने 2010-2012 में होनोलुलु नगर परिषद के सदस्य के तौर पर जिम्मेदारी निभाई। तुलसी ने 2013-2016 तक डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी की उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 2012 चुनावों में गबार्ड अमेरिकी संसद के लिए निर्वाचित होने वाली पहली और एकमात्र हिन्दू बनीं। तुलसी गबार्ड जनवरी 2013 से लेकर जनवरी 2021 तक चार बार डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से सांसद रहीं।

साल 2020 में तुलसी ने डेमोक्रेट पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के लिए भी दावेदारी पेश की थी। हालांकि, पर्याप्त समर्थन न मिलने के बाद तुलसी ने अपनी दावेदारी वापस ले ली थी। बाद में तुलसी गबार्ड रिपब्लिकन पार्टी में शामिल हो गईं और अब ट्रंप सरकार में राष्ट्रीय खुफिया विभाग की निदेशक नियुक्त की गई हैं।