तुलसी की माला – Live Halchal

क्या आपने भी पहनी है तुलसी की माला? तो भूलकर भी न करें ये गलितयां
सनातन धर्म में तुलसी की लकड़ी से बनी माला को अत्यंत पवित्र और चमत्कारी मानी जाती है। इसे गले में धारण करने से व्यक्ति को आध्यात्मिक शांति के साथ-साथ कई शारीरिक लाभ भी मिलते हैं। हालांकि, शास्त्रों के अनुसार तुलसी की माला पहनने के कुछ विशेष नियम हैं, जिनका पालन करने पर ही इसका पूर्ण फल प्राप्त होता है।

तुलसी माला पहनने के अद्भुत लाभ
नियमानुसार तुलसी का माला धारण करने वाले साधक पर सदैव भगवान विष्णु की विशेष कृपा बनी रहती है।
जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे सुख-शांति व समृद्धि आती है।
यह मन को शांत करने का काम करता है, साथ ही इससे आध्यात्मिकता बढ़ाती है और स्वास्थ्य में भी लाभ देखने को मिलता है।
यह माला नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा प्रदान करती है और एकाग्रता बढ़ाने का काम करती है।

धारण करने का शुभ दिन और समय
तुलसी माला को स्नान करने के बाद, भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करते हुए पूरी श्रद्धा के साथ गले में धारण करना चाहिए। तुलसी की माला पहनने के लिए सोमवार, बुधवार और गुरुवार का दिन सबसे शुभ माना गया है। इसे अमावस्या के दिन धारण करने से बचना चाहिए। तुलसी माला पहनने के लिए ‘प्रदोष काल’ सबसे उत्तम माना गया है। आप किसी योग्य ज्योतिषी से शुभ मुहूर्त भी निकलवा कर उसमें भी तुलसी माला धारण कर सकते हैं।

ध्यान रखें ये जरूरी नियम
तुलसी माला पहनने वाले व्यक्ति को सात्विक जीवन शैली अपनानी चाहिए। यदि इन नियमों का उल्लंघन होता है, तो जीवन में बाधाएं आ सकती हैं।
माला धारण करने के बाद लहसुन, प्याज, मांस-मछली और मदिरा (शराब) आदि का त्याग कर देना चाहिए। माला की पवित्रता बनाए रखने के लिए आप जब भी किसी कारण से माला को उतारें, तो दोबारा पहनने से पहले उसे गंगाजल या साफ जल से धोकर शुद्ध जरूर करें।
तुलसी माला धारण करने वाले व्यक्ति को स्वच्छता का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।
अशुद्ध अवस्था में इसे उतार देना चाहिए और स्नान आदि के बाद ही दुबारा धारण करना चाहिए।

माला टूट जाने पर क्या करें?
अगर आपकी तुलसी की माला पुरानी होकर खराब हो जाए या अचानक टूट जाए, तो उसे कभी भी कूड़े में या फिर इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए। टूटी हुई माला को सम्मान के साथ किसी पवित्र नदी में विसर्जित कर दें या फिर अपने घर के तुलसी के पौधे की मिट्टी में डाल दें। उसके स्थान पर नई माला को शुद्ध करके धारण करें।

रोजाना करें तुलसी की माला का जाप, पुण्य फल की होगी प्राप्ति
सनातन धर्म में ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए लोग कई तरह पूजा से करते हैं। कोई आरती करता है, तो कोई किसी माला के द्वारा मंत्रों का जाप करता है। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं। सनातन धर्म में माला जाप का बेहद खास महत्व है। प्राचीन काल से लोग माला जाप कर पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। ऐसा करने से इंसान को जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। मान्यता के अनुसार, तुलसी की माला से जगत के पालनहार भगवान श्रीहरी के मंत्रों का जाप करना अधिक फलदायी होता है। आइए हम आपको बताएंगे कि तुलसी की माला जाप करने कौन से लाभ मिलते हैं।

तुलसी माला जाप के फायदे
माना जाता है कि तुलसी की माला भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना करने के लिए शुभ है।

तुलसी की माला जाप करने से इंसान को कई यज्ञ करने के बराबर पुण्य फल की प्राप्ति होती है। हर दिन तुलसी की माला जाप करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस माला को पहनने से व्यक्ति के जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है और यश और सौभाग्य में वृद्धि होती है। तुलसी की माला को धारण करने के लिए इंसान को सात्विक नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है।

तुलसी की माला धारण करने के नियम

अगर आप तुलसी की माला धारण कर रहे हैं, तो इसे पहनने से पहले गंगाजल से शुद्ध कर लें। इसके बाद इसे गले में धारण करें। इसके अलावा माला धारण करने वाले इंसान को सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए। मांस, मछली, प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।

इतने प्रकार की होती है तुलसी माला

तुलसी की माला 2 प्रकार की होती है। एक रामा और दूसरी श्यामा। यह दोनों माला तुलसी से बनाई जाती है। मान्यता है कि रामा तुलसी की माला पहनने से इंसान के आत्मविश्वास और सकारात्मकता ऊर्जा में वृद्धि होती है। वहीं, श्यामा तुलसी की माला धारण करने से इंसान को जीवन में मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।