तुर्की – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 02 Oct 2023 11:44:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg तुर्की – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 तुर्की: वायुसेना ने कुर्द विद्रोहियों पर बरसाए बम.. https://livehalchal.com/%e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6/519593 Mon, 02 Oct 2023 11:44:04 +0000 https://livehalchal.com/?p=519593 तुर्की की राजधानी अंकारा में बीते समय में आतंकी हमला हुआ. आतंकी हमले को लेकर जानकारी दी कि संसद भवन के नजदीक बड़ा बम विस्फोट हुआ. धमाका इतना जोरदार था कि काफी दूर तक आवाजें सुनाई दी. घटना को लेकर कहा गया कि दो आतंकी मारे गए हैं.और कुछ सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए है. तुर्की …]]>

तुर्की की राजधानी अंकारा में बीते समय में आतंकी हमला हुआ. आतंकी हमले को लेकर जानकारी दी कि संसद भवन के नजदीक बड़ा बम विस्फोट हुआ. धमाका इतना जोरदार था कि काफी दूर तक आवाजें सुनाई दी. घटना को लेकर कहा गया कि दो आतंकी मारे गए हैं.और कुछ सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए है.

तुर्की की राजधानी अंकारा में हमले पर सरकार ने जवाबी कार्रवाई की है. तुर्की की वायुसेना ने इराक स्थित कुर्द लड़ाकों के ठिकानों पर बमबारी की. इस बमबारी में कई कुर्द लड़ाकों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुर्द विद्रोहियों के संगठन ने ही अंकारा में आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली थी. तुर्की में आतंकी मामलों के मंत्री
ने वायुसेना की कार्रवाई की पुष्टि की. और कहा कि सभी आतंकियों के मारे जाने तक लड़ाई जारी रहेगी.

पूरी घटना कुछ इस तरह…
पूरी घटना को लेकर बता दें कि तुर्की की सरकार की ओर से बताया गया कि दोनों आतंकवादी ने सुबह साढ़े 9 बजे के करीब एक कमर्शियल वाहन आंतरिक मंत्रालय के सुरक्षा महानिदेशायल के मेन एंट्री गेट पर आए और उस स्थान पर विस्फोट किए जहां मंत्रियों के भवन और संसद भवन स्थित हैं. इस हमले में वहां तैनात दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं.

वहीं विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तुर्की की वायुसेना ने कुर्द विद्रोहियों के उत्तरी इराक स्थित 20 ठिकानों को तबाह कर दिया. इनमें से कई गुफाएं और बंकर भी शामिल हैं.

]]>
तुर्की: तीन सैनिकों की भी मौत, अंकारा में हमलों के बाद मारे गए 28 कुर्दिश आतंकी… https://livehalchal.com/%e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%ae/228750 Sun, 05 May 2019 09:32:39 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=228750 तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि हमले में जवाबी कार्रवाई में 28 कुर्दिश आतंकवादियों को मार गिराया। मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान तीन तुर्की सैनिक मारे गए। समाचार एजेंसी मुताबिक, तुर्की के दक्षिण-पूर्वी हक्करी प्रांत में कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी  (पीकेके) के मोर्टार हमले में शनिवार को तीन तुर्की सैनिक …]]>

तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि हमले में जवाबी कार्रवाई में 28 कुर्दिश आतंकवादियों को मार गिराया। मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान तीन तुर्की सैनिक मारे गए। समाचार एजेंसी मुताबिक, तुर्की के दक्षिण-पूर्वी हक्करी प्रांत में कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी  (पीकेके) के मोर्टार हमले में शनिवार को तीन तुर्की सैनिक मारे गए और एक घायल हो गया।

मंत्रालय के अनुसार, हमले में हाकरी के सीमावर्ती प्रांत में एक सैन्य अड्डे को निशाना बनाया। इस बीच, एक तुर्की सैनिक की मौत हो गई और दूसरा सैनिक तेल रिफात के मुख्य रूप से कुर्द नियंत्रित उत्तरी सीरिया क्षेत्र में  हमले के बाद घायल हो गया। मंत्रालय ने कहा कि तुर्की की सेना ने हक्करी और सीरिया के तेल रिफत में हुई हवाई बमबारी का जवाब दिया था। तुर्की, अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा आतंकवादी समूह के रूप में माने जाने वाले कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (PKK)  ने 1984 के बाद से तुर्की राज्य के खिलाफ विद्रोह छेड़ हुआ है।

]]>
तुर्की ने दावा किया पत्रकार खशोगी की हत्या, गला घोंटकर की गई और शरीर के कई टुकड़े किये https://livehalchal.com/%e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%95/185791 Thu, 01 Nov 2018 06:32:06 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=185791 इस्तांबुल स्थित सऊदी अरब के दूतावास में पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या का मामला दिन-ब-दिन उलझता ही जा रहा है. तुर्की के एक शीर्ष अभियोजक ने बुधवार को कहा कि दूतावास में खशोगी के प्रवेश करने के साथ ही गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी गई. इतना ही नहीं, उनके शव को ठिकाने लगाने से पहले शरीर …]]>

इस्तांबुल स्थित सऊदी अरब के दूतावास में पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या का मामला दिन-ब-दिन उलझता ही जा रहा है. तुर्की के एक शीर्ष अभियोजक ने बुधवार को कहा कि दूतावास में खशोगी के प्रवेश करने के साथ ही गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी गई. इतना ही नहीं, उनके शव को ठिकाने लगाने से पहले शरीर के टुकड़े-टुकड़े किए गए थे. उन्होंने कहा कि यह सब सुनियोजित तरीके से किया गया.

इस्तांबुल के प्रमुख अभियोजक इरफान फिदान के कार्यालय की ओर से जारी बयान में यह भी कहा गया कि सच का खुलासा करने के तुर्की के भरसक प्रयासों के बावजूद सऊदी अरब के प्रमुख अभियोजक अल-मोजेब के साथ चर्चा में कोई ठोस परिणाम नहीं निकले.

यह बयान किसी तुर्की अधिकारी द्वारा की गई पहली सार्वजनिक पुष्टि है कि खशोगी को गला घोंटकर मारा गया था और उनके शरीर के टुकड़े कर दिए गए थे.

यह घोषणा सऊदी अरब के मुख्य अभियोजक सऊद अल-मोजेब का इस्तांबुल का तीन दिवसीय दौरा खत्म होने के बाद की गई. अपने इस दौरे के दौरान मोजेब ने फिदान और अन्य तुर्की अधिकारियों के साथ बातचीत की.

तुर्की खशोगी की हत्या को लेकर सऊदी अरब में हिरासत में लिए गए 18 संदिग्धों के प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है. साथ ही वह सऊदी अरब पर खशोगी के अवशेषों के बारे में सूचना मुहैया कराने का भी दबाव बना रहा है जिसके बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है. इसके अलावा वह पत्रकार की हत्या का आदेश देने वाले के बारे में भी जानकारी मांग रहा है.

अपने विवाह संबंधी कागजी कार्रवाई पूरा करने के लिए दो अक्टूबर को वाणिज्य दूतावास में प्रवेश के बाद से खशोगी लापता हो गए थे. खशोगी सऊदी अरब के शाही परिवार के मुखर आलोचक थे और निर्वासन में अमेरिका में रह रहे थे.

तुर्की का आरोप है कि सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान के करीबियों में से एक सदस्य समेत सऊदी अरब से हत्यारों के एक समूह ने पत्रकार की हत्या की थी और बाद में उस पर पर्दा डालने की कोशिश की.

]]>
तुर्की में बढ़ेगी राष्ट्रपति की शक्तियां, जनमत संग्रह में राष्ट्रपति शासन प्रणाली को बहुमत https://livehalchal.com/%e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a5%9d%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0/48405 Tue, 18 Apr 2017 10:02:02 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=48405 इस्तांबुल : तुर्की के प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति ने संसदीय शासन प्रणाली और राष्ट्रपति शासन प्रणाली को लेकर जनमत संग्रह के परिणामों की घोषणा की। दरअसल यह जनमत संग्रह बहुत महत्वपूर्ण है। इस जनमत संग्रह के परिणाम राष्ट्रपति शासन प्रणाली को लेकर सकारात्मक आने पर इसका असर यह होगा कि तुर्की में राष्ट्रपति सर्वेसर्वा होगा। गौरतलब है …]]>

इस्तांबुल : तुर्की के प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति ने संसदीय शासन प्रणाली और राष्ट्रपति शासन प्रणाली को लेकर जनमत संग्रह के परिणामों की घोषणा की। दरअसल यह जनमत संग्रह बहुत महत्वपूर्ण है। इस जनमत संग्रह के परिणाम राष्ट्रपति शासन प्रणाली को लेकर सकारात्मक आने पर इसका असर यह होगा कि तुर्की में राष्ट्रपति सर्वेसर्वा होगा। गौरतलब है कि अमेरिका में राष्ट्रपति का पद बेहद महत्वपूर्ण है उसी तरह से तुर्की में भी राष्ट्रपति, शासन व्यवस्था की बागडोर संभालेगा और फिर संविधान संशोधन के माध्यम से कथित तौर पर प्रधानमंत्री का पद समाप्त कर दिया जाएगा।

तो क्या अमेरिका अब उत्तर-कोरिया पर भी करेगा हमला?तुर्की में बढ़ेगी राष्ट्रपति की शक्तियां, जनमत संग्रह में राष्ट्रपति शासन प्रणाली को बहुमतप्रधानमंत्री बिनाली यीलदीरिम द्वारा राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन की शक्तियों में विस्तार के चलते होने वाले जनमत संग्रह को लेकर घोषणा की गई। अपनी घोषणा में प्रधानमंत्री बिनाली ने कहा कि संसदीय शासन प्रणाली व राष्ट्रपति शासन प्रणाली के समर्थन वाला खेमा जनमत संग्रह में भारी नज़र आया और प्रधानमंत्री ने इसकी जीत के दावे किए। जनमत संग्रह को लेकर तुर्की के प्रधानमंत्री ने जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी की बालकनी से समर्थकों को संबोधित किया।

कुलभूषण जाधव केसः पाकिस्तान की विदेश सचिव से मिलेंगे भारतीय राजदूत

इस दौरान उन्होंने कहा कि लोग चाहते हैं कि राष्ट्रपति शासन प्रणाली अपनाई जाए। राष्ट्रपति शासन प्रणाली की हां वोट से पुष्टी की गई है। उनका कहना था कि इस तरह का निर्णय लोगों द्वारा लिया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति शासन प्रणाली के समर्थन में लगभग 51.3 मतदाता रहे।

तुर्की के राष्ट्रपति तैयद एर्दोगन ने जनमत संग्रह में जीत की घोषणा की। उनका कहना था कि तुर्की में इस तरह की वोटिंग सकारात्मक होने से लोकतंत्र मजबूत हुआ है और इससे सेना का हस्तक्षेप बंद हो जाएगा। दरअसल तुर्की में राष्ट्रपति को कार्यकारी शक्तियां प्राप्त नहीं हैं। जनमत संग्रह के बाद तुर्की के संस्थापक मुस्तफा कमाल अतातुर्क व उत्तराधिकारी इस्मत इनोनु के बाद एर्दोगन यहां पर सबसे शक्तिशाली नेता हैं।

]]>