तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत… – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 28 Apr 2019 06:28:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत… – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 पाकिस्तान में चेक पोस्ट पर बम धमाका, दो घायल,तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत… https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a5%87%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%aa/225079 Sun, 28 Apr 2019 06:28:10 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=225079 पाकिस्तान के वजीरिस्तान के उत्तरी पश्चिमी जिले में एक बम धमाके में तीन सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये धमाके रघज़ाई इलाके में स्थित एक चेक पोस्ट के पास हुए। पाकिस्तान का ये जिला अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तर-पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा के पास …]]>

पाकिस्तान के वजीरिस्तान के उत्तरी पश्चिमी जिले में एक बम धमाके में तीन सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये धमाके रघज़ाई इलाके में स्थित एक चेक पोस्ट के पास हुए। पाकिस्तान का ये जिला अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तर-पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा के पास है।

ये धमाका उस वक्त हुआ जब सुरक्षाकर्मी चेकपोस्ट पर पहुंचे ही थे। मीडिया ने अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि चेक पोस्ट के पास विस्फोटक उपकरण लगाया गया था। ये विस्फोट रिमोट-कंट्रोल डिवाइस से किया गया था। हमले की जानकारी मिलते ही अन्य सुरक्षा बल और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। शवों को घटनास्थल से हटाया और घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती किया गया। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी की और अपराधियों को पकड़ने के लिए आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया।

12 अप्रैल शुक्रवार को पाकिस्तान के क्वेटा क्षेत्र के हज़रगंजी इलाके में बम धमाका हुआ था। जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। ये धमाका एक सब्जी मंडी में हुआ था जिस वक्त ये धमाका हुआ उस वक्त वहां काफी भीड़ मौजूद थी। 16 लोगों में से एक जवान भी था जिसकी हादसे में मौत हुई थी। इससे पहले भी क्वेटा में इस तरह के धमाके पहले भी कई बार हुए है।

]]>