तीन गिरफ्तार – Live Halchal
अंतरराज्यीय भैंस चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार
हरियाणा के चार जिलों में 30 वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपी यूपी के मुजफ्फरनगर और शामली से आकर वारदात करते थे। पकड़े गए दो सदस्य सगे भाई हैं व एक पांच हजार का ईनामी है। झज्जर जिले में सबसे अधिक 22 चोरी की वारदात की थी।
हरियाणा के झज्जर में सीआईए-2 बहादुरगढ़ की टीम ने भैंस चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में हरियाणा के अलग-अलग जिलों में भैंस चोरी की 30 से अधिक वारदातों का खुलासा हुआ है। अकेले झज्जर जिले में भैंस चोरी की 22 वारदातों को अंजाम दिया है। इनमें से एक आरोपी 5 हजार रुपये का इनामी बदमाश है। पकड़े गए तीन आरोपियों में से दो सगे भाई हैं। इसमें से एक आरोपी अभी दो माह पहले ही झज्जर अदालत से जमानत पर छूटा था।
एसीपी शमशेर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 14 जून को जगबीर निवासी गिजाडौद ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 13 जून की रात को उसने अपनी भैंस अपने मकान के सामने बांध रखी थी। जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे में चैक किया तो भैंस वहां पर नहीं मिली, जिसके बाद वह अपने भाई के लड़के के साथ गांव की फिरनी पर पहुंचा, जहां पर तीन-चार लड़के भैंस को पिकअप गाड़ी में चढ़ा रहे थे।
उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई की और उनका पर्स छीनकर भैंस लेकर ले गए। थाना सदर झज्जर में आरोपियों के खिलाफ लूटपाट का आपराधिक मामला दर्ज कर जाल बिछाकर इनकी तलाश में जुटी थी। मुखबिर भी सक्रिय कर रखे थे इसी के चलते मंगलवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक पिकअप गाड़ी छारा बाईपास पर खड़ी है, जो किसी भैंस चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
कार्रवाई करते हुए निरीक्षक रविंद्र के नेतृत्व में उप निरीक्षक आजाद सिंह की सीआईए-2 बहादुरगढ़ टीम छारा बाईपास के नजदीक पहुंची। सीआईए की टीम को आरोपियों पर शक हुआ और उनसे पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने हरियाणा में भैंस चोरी की वारदातों का खुलासा किया। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के बघरा निवासी रिवान, मुजफ्फरनगर के तितावी कस्बे के फैजान और उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना कस्बा के मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी रिजवान के तौर पर हुई।
इसमें रिवान और फैजान दोनों सगे भाई है। आरोपी रिजवान पर पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम भी रखा हुआ है।आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत में पेश किया गया। इनमें से दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। तीसरे आरोपी रिजवान को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
रोहतक, सोनीपत, झज्जर, पानीपत में की 30 वारदात
आरोपियों ने रोहतक, सोनीपत, झज्जर, पानीपत अलग-अलग जगह से भैंस चोरी 30 वारदातों का खुलासा किया है। इनमें से 22 वारदात केवल झज्जर जिले में की गई हैं। आरोपी रात के समय वारदात को अंजाम देते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रात को गली या खाली प्लाॅट में बंधी भैंसों को वह खोलकर ले जाते थे और आगे व्यापारियों को बेच देते थे।
गाड़ी पर आगे हरियाणा और पीछे यूपी की नंबर प्लेट
पुलिस के अनुसार टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर एक पिकअप गाड़ी खड़ी दिखाई दी। इस पिकअप का एक व्यक्ति टायर बदल रहा था और दो व्यक्ति गाड़ी में बैठे हुए थे। इनकी गाड़ी के आगे हरियाणा की नंबर प्लेट एचआर63डी6909 और पीछे उत्तर प्रदेश की नंबर प्लेट यूपी 12 बीटी 825 अलग-अलग लगाई हुई थी। पुलिस ने जांच की तो यूपी नंबर की नंबर प्लेट असली निकली और हरियाणा वाली नंबर प्लेट नकली थी। यह नंबर झज्जर जिले में ही आरटीओ के पास रजिस्टर्ड है।
दिल्ली के बुराड़ी इलाके में चोरी के आरोप में व्यक्ति को खंभे से बांधकर की पिटाई, तीन गिरफ्तार
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में वाहन चोर होने के संदेह में एक व्यक्ति को खंभे से बांधकर उसकी पिटाई करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया था।
पुलिस ने शनिवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना बुराड़ी के संत नगर इलाके में मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे हुई थी। पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामले की जांच शुरू की और घटना का एक कथित ऑनलाइन वीडियो सामने आने के बाद इस संबंध में मामला दर्ज किया था। वीडियो में खंभे से बंधे एक व्यक्ति को कुछ लोगों द्वारा प्रताड़ित करते देखा जा सकता है, जिसे बाद में चेतावनी देने के बाद छोड़ दिया गया था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना के संबंध में कोई पीसीआर कॉल नहीं मिली थी, लेकिन प्राप्त वीडियो के आधार पर हमने उसी दिन मामले की जांच शुरू की।
उन्होंने कहा कि हमारी टीम आगे की जांच के लिए मौके पर गई थी। कथित वीडियो में उस व्यक्ति के साथ मारपीट करते देखे गए तीन लोगों की पहचान की गई और उन्हें घटना के संबंध में हिरासत में लिया गया है।
अधिकारी ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि पीड़ित को तब पकड़ा गया था, जब वह उनका एक रिक्शा चोरी करके भागने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद उन्होंने उसे एक खंभे से बांध दिया और लोगों के सामने मारपीट की, लेकिन बाद में उसे चेतावनी देने के बाद छोड़ दिया गया। चूंकि पहले भी चोरी की घटनाएं हुई थीं, उन्हें उस व्यक्ति पर चोरी का संदेह था। पुलिस ने कहा कि वे इस मामले में पीड़ित की पहचान नहीं कर पाए हैं और ना ही वह इस मामले में शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे आया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 232, 341 और 34 के तहत मामला दर्ज किया था और हिरासत में लिए गए तीन लोगों को रिहा कर दिया गया।
30 साल की महिला से दिल्ली के रोहिणी में हुआ गैंगरेप, सुरक्षा गार्ड और पूर्व बाउंसरों समेत तीन गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि इस मामले में अस्पताल के एक सुरक्षाकर्मी और पूर्व बाउंसरों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गैंगरेप की ये घटना 31 अक्टूबर की है.
नई दिल्ली:  उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक अस्पताल के पार्किंग एरिया में तीन लोगों ने 30 साल की एक महिला से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि इस मामले में अस्पताल के एक सुरक्षाकर्मी और पूर्व बाउंसरों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गैंगरेप की ये घटना 31 अक्टूबर की है. पुलिस मुताबिक पीड़ित महिला एक अन्य महिला के साथ अस्पताल के वेटिंग रूम में करीब 10 दिनों से रुकी हुई थीं.
पुलिस ने कहा कि सुरक्षा गार्ड ने जब चेक किया तो पता चला कि महिला के परिवार का कोई सदस्य या रिश्तेदार अस्पताल में भर्ती नहीं है. उस वक्त दूसरी महिला भी वहां मौजूद नहीं थी. उन्होंने कहा कि महिला से वेटिंग रूम छोड़ने को कहा गया. इसके बाद सुरक्षा गार्ड और बाउंसर्स महिला को पार्किंग एरिया में ले गए और कथित तौर पर उसका गैंगरेप किया.
घटना के बाद महिला ने पुलिस से संपर्क किया और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों की पहचान 32 साल के सुरक्षा गार्ड कंवरपाल, 22 साल के बाउंसर मनीष और 24 साल के प्रवीण तिवारी के तौर पर की गई है.
पिस्तौल के साथ टिकटॉक वीडियो बना रहे थे युवक, तीन गिरफ्तार
मध्य प्रदेश पुलिस ने दो लोगों को देशी कट्टे के साथ टिकटॉक वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ़्तार किया है. इन युवकों को वीडियो शूटिंग में देशी कट्टे का उपयोग करने और फिर वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. ये जानकारी मध्यप्रदेश की मंदसौर पुलिस ने मीडिया में दी है.
एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले के तीसरे आरोपी को हथियार मुहैया कराने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है. वीडियो बनाने और उसे पोस्ट करने के आरोप में गिरफ़्तार होने वाले में कन्हैया उर्फ काना और राहुल धनगर का नाम शामिल हैं. मल्हारगढ़ थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया ने बताया कि, “कन्हैया की आयु 23 और राहुल की आयु 18 साल है. इन दोनों को पुलिस ने मंदसौर ज़िले के मल्हारगढ़ रेलवे स्टेशन रोड पर गैर कानूनी हथियार के साथ एक और वीडियो शूट करते हुए पाया था.”
पूछताछ में पुलिस ने पाया कि दोनों ने मल्हारगढ़ का रहने वाला फिरोज, जिसकी उम्र 25 साल है, उससे 25,000 रुपये में देसी कट्टा ख़रीदा था. फिरोज को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्तौल, तीन गोलियां और वीडियो में इस्तेमाल किए गई दुपहिया वाहन जब्त कर लिया गया है.
संघ कार्यकर्ताओं को पीटा समुदाय विशेष के लोगों ने, तीन गिरफ्तार
राजस्थान के बूंदी शहर में गुरुवार शाम बालचंद्र पाडा नवल सागर पार्क में RSS की शाखा में स्वयंसेवकों से मारपीट के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है. मामले की जांच की जा रही है. इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी घनश्याम मीणा ने बताया है कि शहर के नवल सागर पार्क में संघ की शाखा चल रही थी. इसी दौरान कुछ समुदाय विशेष के लोगों से संघ के कार्यकर्ताओं की कहासुनी हो गई.
पुलिस ने बताया है कि कुछ लोग अहमदाबाद से यहां रिश्तेदार के यहां आए हुए थे और वह खाना खाने व घूमने के लिए पार्क में गए थे. इसी दौरान शाखा में संघ की शाखा में स्वयंसेवकों और समुदाय विशेष के लोगों में कहासुनी हो गई और मामला गरमा गया. जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गया. वहीं, अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भी स्वयंसेवकों पर मुस्लिम समाज के युवक का सिर फोड़ने का इल्जाम लगाया है.