‘तिल मावा गजक’बनाकर करे मकर संक्रांति की शुरुआत – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 09 Jan 2020 11:29:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg ‘तिल मावा गजक’बनाकर करे मकर संक्रांति की शुरुआत – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 ‘तिल मावा गजक’बनाकर करे मकर संक्रांति की शुरुआत https://livehalchal.com/%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a4%9c%e0%a4%95%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%95%e0%a4%b0/305589 Thu, 09 Jan 2020 11:29:03 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=305589 मकर संक्रांति का त्यौंहार आने वाला है जो कि पतंगबाजी के साथ ही तिल के व्यंजनों के लिए भी जाना जाता हैं। मकर संक्रांति की शुरुआत तिल की मिठाई से ही होनी चाहिए। इसलिए आज हम आपके लिए ‘तिल मावा गजक’ बनाने की Recipe लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे …]]>

मकर संक्रांति का त्यौंहार आने वाला है जो कि पतंगबाजी के साथ ही तिल के व्यंजनों के लिए भी जाना जाता हैं। मकर संक्रांति की शुरुआत तिल की मिठाई से ही होनी चाहिए। इसलिए आज हम आपके लिए ‘तिल मावा गजक’ बनाने की Recipe लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

मावा – 250 ग्राम
तिल – 1 कप
चीनी का बूरा (पाउडर) – 200 ग्राम
इलायची पाउडर – ½ छोटी चम्मच
काजू/पिस्ता – 4-5 (बारीक कटे)

– तिल मावा गजक बनाने के लिए सबसे पहले तिल को कढाई में डालकर आंच पर चढ़ाएं। चमचे से तिल को चलाते हुए बेहद हल्का भूरा होने तक भून लें। ध्यान दें कि अच्छे से भुन जाने के बाद तिल थोड़ा फूला-फूला लगेगा। अब इस तिल को एक साफ सूखी प्लेट में निकाल लें।

– कढाई में 1 चम्मच घी डालकर पिघला लें और इसमें खोया (मावा) को तोड़कर अच्छे से डाल लें। अब हलकी आंच पर इस चमचे से चलाते हुए तब तक भूनें जब तक ये हल्का पिंक नहीं होने लगता है। जब ये अच्छे से भून जाए तब इसमें चीनी का बूरा डालकर तब तक चमचे से चलाते हुए मिलाएं जब तक चीनी और खोया अच्छे से पिघल कर मिक्स न हो जाएं। अब इसमें ऊपर से भुना हुआ तिल और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। इसके चमचे से लगातार चलाते हुए कम से कम दो मिनट तक मद्धम आंच पर पकाएं।

– अब आंच को बंद कर दें और इस मिक्सचर को थोड़ा ठंडा होने दें। अब एक थाली में घी लगाकर थाली को चिकना कर लें। इसके बाद कुछ हद ठंडे हो चुके मिक्सचर को थाली में डालकर अच्छे से फैला लें। चाहें तो बेलन पर थोड़ा सा घी लगाकर हलके हाथ से इस मिश्रण को बेल लें ताकि ये एकसार हो जाए।

– इसके बाद कतरे हुए मेवे ऊपर से लगाकर इसे गार्निश करें। हलके हाथ से इन मेवों को मिश्रण में दबा दें। अब इन्हें मनचाहे आकार में काट लें। इसे थोड़ी देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि ये सेट हो जाए।

– लीजिए तैयार हो चुकी है आपकी तिल मावा गजक। चाहें तो इसे डिब्बे में भरकर मकर संक्रांति के लिए रख दें और चाहें तो तुरंत खा लें।

]]>