तिमाही – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 07 Nov 2025 09:42:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg तिमाही – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 जायडस, गोदरेज, एनएचपीसी को तिमाही में जबरदस्त मुनाफा https://livehalchal.com/%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a1%e0%a4%b8-%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%8f%e0%a4%a8%e0%a4%8f%e0%a4%9a%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b/642281 Fri, 07 Nov 2025 09:42:17 +0000 https://livehalchal.com/?p=642281 सरकार बैंकों में बड़े शेयरधारकों के लिए मतदान के अधिकार की सीमा बनाए रखने की योजना बना रही है। इसका अर्थ वित्तीय क्षेत्र को उदार बनाने और अधिक विदेशी निवेश आकर्षित करने के भारत के प्रयास सीमित दायरे में ही रहेंगे। आरबीआई ने हाल में जटिल नियमों को आसान बनाने के लिए कदम उठाए हैं। …]]>

सरकार बैंकों में बड़े शेयरधारकों के लिए मतदान के अधिकार की सीमा बनाए रखने की योजना बना रही है। इसका अर्थ वित्तीय क्षेत्र को उदार बनाने और अधिक विदेशी निवेश आकर्षित करने के भारत के प्रयास सीमित दायरे में ही रहेंगे। आरबीआई ने हाल में जटिल नियमों को आसान बनाने के लिए कदम उठाए हैं। इसमें विदेशी ऋणदाताओं को बैंकों में बड़ा हिस्सा लेने की मंजूरी दी है।

सरकार सरकारी बैंकों में विदेशी निवेश की सीमा को दोगुना से भी ज्यादा बढ़ाकर 49 फीसदी करने की योजना बना रही है। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि वोटिंग अधिकारों के नियमों में कोई ढील नहीं दी जाएगी। नियमों के अनुसार, एक शेयरधारक निजी बैंक में 26 फीसदी से अधिक वोटिंग अधिकार नहीं रख सकता, भले ही उसका हिस्सा अधिक हो। सरकारी बैंकों के लिए यह सीमा 10 फीसदी है। वित्त मंत्रालय व आरबीआई ने रणनीतिक निर्णयों में बड़े शेयरधारकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए मतदान अधिकारों की सीमा बढ़ाने पर चर्चा की, लेकिन ज्यादा नियंत्रण से बचने के लिए ऐसा नहीं करने का फैसला किया।

जायडस को 1,259 करोड़ रुपये का फायदा

जायडस लाइफसाइंसेज को दूसरी तिमाही में 1,259 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में यह 38 फीसदी अधिक है। कंपनी ने बताया, अमेरिका और भारत के बाजारों में मजबूत बिक्री वृद्धि से कंपनी को राजस्व बढ़कर 6,123 करोड़ रुपये हो गया। बोर्ड ने प्रतिभूतियों के निर्गम के माध्यम से 5,000 करोड़ रुपये तक जुटाने को मंजूरी दे दी है।

गोदरेज प्रॉपर्टीज का लाभ 21 फीसदी बढ़ा

रियल्टी कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज को सितंबर तिमाही में 402.99 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में यह 21 फीसदी अधिक है। बिक्री बुकिंग इसी दौरान 64 फीसदी बढ़कर 8,505 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। आय 1,346 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,950 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने 4,522 मकानों की रिकॉर्ड बिक्री की।

एनएचपीसी को 1,219 करोड़ रुपये का फायदा

सरकारी कंपनी एनएचपीसी सितंबर तिमाही में 1,219 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में यह 15 फीसदी अधिक है। यह वृद्धि अधिक राजस्व के कारण हुई। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बताया, उसकी कुल आय बढ़कर 3,629.98 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 3,402.09 करोड़ थी।

महिंद्रा ने 678 करोड़ में बेचा आरबीएल में हिस्सा

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आरबीएल बैंक में अपनी 3.53 फीसदी हिस्सेदारी 678 करोड़ रुपये में बेच दी है। इस पर उसे 62.5 फीसदी का लाभ मिला है। 26 जुलाई, 2023 को 417 करोड़ रुपये में आरबीएल बैंक में 3.53 फीसदी हिस्सा खरीदा गया था। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को बताया, आरबीएल बैंक में अब उसकी कोई भी हिस्सेदारी नहीं बची है।

]]>
भारतीय स्टेट बैंक, कार्डस एंड पेमेंट सर्विस प्राइवेट में बढ़ाएगा अपनी भागीदारी https://livehalchal.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1%e0%a4%b8/45518 Wed, 29 Mar 2017 12:44:46 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=45518 नईदिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक के निदेशक मंडल ने बैंक के दो क्रेडिट कार्ड संयुक्त उपक्रम में भागीदारी को बढ़ाने की अनुमति दे दी है। दरअसल इस तरह के संयुक्त उपक्रम जनरल इलेक्ट्रिक कंपनी के साथ तैयार किए गए हैं जिसके तहत यह तय किया गया है कि बैंक एसबीई कार्डस एंड पेमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड …]]>

नईदिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक के निदेशक मंडल ने बैंक के दो क्रेडिट कार्ड संयुक्त उपक्रम में भागीदारी को बढ़ाने की अनुमति दे दी है। दरअसल इस तरह के संयुक्त उपक्रम जनरल इलेक्ट्रिक कंपनी के साथ तैयार किए गए हैं जिसके तहत यह तय किया गया है कि बैंक एसबीई कार्डस एंड पेमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड व जीई कैपिटल बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट सर्विस लिमिटेड में 1160 करोड़ रूपए का निवेश करेगा।

वो 10 इनकम टैक्स नियम जो बदल जाएंगे इस अप्रैल सेभारतीय स्टेट बैंक, कार्डस एंड पेमेंट सर्विस प्राइवेट में बढ़ाएगा अपनी भागीदारीगौरतलब है कि मौजूदा समय में एसबीआई कार्डस एंड पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर लिमिटेड में 60 प्रतिशत व जीई कैपिटल बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट सर्विस लिमिटेड में कंपनी की भागीदारी 40 प्रतिशत की है।

एलईडी टीवी के दामों में कमी, सैमसंग-सोनी जैसी कंपनियों में छिड़ा ‘प्राइस वार’

दरअसल एसबीआई को इस मामले में अनुमति मिल गई है। इस तरह से जून माह के अंतिम समय तक एसबीआई की हिस्सेदारी दोनों ही कंपनियों में 74 प्रतिशत हो जाएगी। यदि ऐसा होता है तो फिर एसबीआई काफी प्रभावशाली होग। उसकी हिस्सेदारी आने वाली तिमाही में ही बढ़ेगी। मिली जानकारी के अनुसार जीई द्वारा इस मामले में कुछ निर्णय लिया जाना शेष है। मगर माना जा रहा है कि जल्द ही औपचारिकताओं को पूरा कर लिया जाएगा।

]]>