तालिबानियों ने पासपोर्ट किया चेक – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 21 Aug 2021 10:09:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg तालिबानियों ने पासपोर्ट किया चेक – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 काबुल एयरपोर्ट पर 150 भारतीय सुरक्षित, तालिबानियों ने पासपोर्ट किया चेक https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%b2-%e0%a4%8f%e0%a4%af%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-150-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af/454936 Sat, 21 Aug 2021 10:07:48 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=454936 काबुलः अफगानिस्तान में काबुल एयरपोर्ट से 150 भारतीय नागरिकों को तालिबानियों द्वारा ले जाने की खबरे आई थीं. अब जानकारी सामने आई है कि कि तालिबान ने इन सभी लोगों को छोड़ दिया है. सूत्रों के मुताबिक सभी भारतीय सुरक्षित हैं और इनको ले जाने वाले लोगों ने उनके पासपोर्ट की जांच-पड़ताल की है. इसके बाद …]]>

काबुलः अफगानिस्तान में काबुल एयरपोर्ट से 150 भारतीय नागरिकों को तालिबानियों द्वारा ले जाने की खबरे आई थीं. अब जानकारी सामने आई है कि कि तालिबान ने इन सभी लोगों को छोड़ दिया है. सूत्रों के मुताबिक सभी भारतीय सुरक्षित हैं और इनको ले जाने वाले लोगों ने उनके पासपोर्ट की जांच-पड़ताल की है. इसके बाद इन्हें छोड़ दिया गया.

इससे पहले भारतीयों को लेकर तालिबानियों ने दावा किया था कि सभी लोगों को एयरपोर्ट के अंदर ले जाया गया है. तालिबानियों सभी लोगों के सुरक्षित होने का दावा करते हुए अपहरण की बातों से इनकार किया था. तालिबान के प्रवक्ता अहमदुल्ला वसीक ने इस खबर पूरी तरह से बेबुनियाद और निराधार बताते हुए कहा था कि तालिबान ऐसी हरकतें नहीं करता है.

हवाई अड्डे के पास एक कंपनी में किया गया था शिफ्ट
अफगानिस्तान के लोकल अखबार Etilaatroz ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि सभी भारतीय सुरक्षित हैं और इन्हें पासपोर्ट की जांच के बाद छोड़ दिया गया है. अखबार के मुताबिक तालिबान ने 150 से ज्यादा लोगों को आलोकोजई में शिफ्ट कर दिया था और इनमें ज्यादातर भारतीय नागरिक थे. इनमें कुछ अफगानी नागरिक और अफगान सिख भी शामिल थे. आलोकोजई कंपनी हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित है. ताबिबान के छोड़ने के बाद  सभी लोग काबुल एयरपोर्ट की ओर रवाना हो गए हैं.

गौरतलब है कि अफगानिस्तान पर तालिबानियों के कब्जे के बाद वहां के हालात को देखकर भारत सरकार अपने नागरिकों को निकालने में जुटी हुई है. हालांकि अभी भी अफगानिस्तान में कई भारतीय फंसे हुए हैं.

]]>