तान्या मित्तल – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 24 Nov 2025 07:28:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg तान्या मित्तल – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बिग बॉस 19: मालती चाहर ने तान्या मित्तल को मारा थप्पड़ https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%97-%e0%a4%ac%e0%a5%89%e0%a4%b8-19-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8d/645169 Mon, 24 Nov 2025 07:28:46 +0000 https://livehalchal.com/?p=645169 बिग बॉस सीजन 19 का दो हफ्ते बाद ग्रैंड फिनाले होगा जिसमें किसी एक को ट्रॉफी मिलेगी। कुनिका सदानंद के एविक्शन के बाद बिग बॉस के घर में कुल 8 कंटेस्टेंट्स बचे हैं जिनमें से एक अगले वीकेंड का वार में बाहर हो जाएगा। वीकेंड का वार के बाद बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन …]]>

बिग बॉस सीजन 19 का दो हफ्ते बाद ग्रैंड फिनाले होगा जिसमें किसी एक को ट्रॉफी मिलेगी। कुनिका सदानंद के एविक्शन के बाद बिग बॉस के घर में कुल 8 कंटेस्टेंट्स बचे हैं जिनमें से एक अगले वीकेंड का वार में बाहर हो जाएगा।

वीकेंड का वार के बाद बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन टास्क भी हो गया है जिसके चलते शो में बवाल मच गया है। मालती चाहरने तो तान्या मित्तल को थप्पड़ भी मार दिया। इसके बाद सभी तान्या के ऊपर भड़क गए, खासकर अमाल मलिक

पूरे घरवालों को नॉमिनेट करना चाहती हैं तान्या
हुआ यूं कि बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन टास्क था। सभी कंटेस्टेंट्स को एक-एक करके कन्फेशन रूम में बुलाया गया और उन्हें मौका दिया गया कि वह चाहे जितने भी कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट कर सकते हैं। तान्या मित्तल ने कहा कि वह खुद को छोड़कर पूरे घरवालों को नॉमिनेट कर सकती हैं। प्रणित मोरे ने अमाल को लूजर बुलाया।

नॉमिनेशन टास्क में सबने निकाली भड़ास
फिर बारी-बारी से सभी कंटेस्टेंट्स ने उन लोगों के चेहरे पर स्टाम्प लगाया जिन्हें वह नॉमिनेट करना चाहते हैं। फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे ने अमाल मलिक को स्टाम्प लगाया। अशनूर कौर ने मालती चाहर को, शहबाज बडेशा ने तान्या मित्तल को, अमाल ने गौरव खन्ना को स्टाम्प लगाया। प्रोमो में देखा जा सकता है कि आखिर में तान्या ने मालती को स्टाम्प लगाया।

मालती-तान्या के बीच हुई तू-तू मैं-मैं
इस दौरान वह चेहरे पर स्टाम्प लगाने की बजाय मालती के मुंह पर लगा देती हैं जिसके बाद उन्होंने तान्या को थप्पड़ मारा इसके बाद मालती चाहर ने गुस्से में तान्या को बद्तमीज बुलाया। अमाल मलिक ने भी तान्या को फटकार लगाई। सिंगर ने उन्हें बेवकूफ बुलाया। इस हरकत के बाद घर का माहौल गरम हो गया। फिर मालती भी तान्या के चेहरे पर स्टाम्प लगाने के लिए आगे बढ़ीं। बिग बॉस तक के मुताबिक, इस हफ्ते पूरा घर नॉमिनेटेड है।

]]>
बिग बॉस 19: सलमान खान ने तान्या मित्तल को किया एक्सपोज https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%97-%e0%a4%ac%e0%a5%89%e0%a4%b8-19-%e0%a4%b8%e0%a4%b2%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af/642395 Sat, 08 Nov 2025 07:45:42 +0000 https://livehalchal.com/?p=642395 बिग बॉस के घर के बाहर तान्या मित्तल की पॉपुलैरिटी पर सलमान खान लंबे समय से पानी फेरने में लगे हुए हैं। पिछले वीकेंड का वॉर में सलमान खान ने अशनूर कौर की बॉडी शेमिंग करने के लिए तान्या मित्तल को फटकार लगाई थी। इसके साथ एक्टर ने अमाल मलिक को भी चेतावनी दी थी …]]>

बिग बॉस के घर के बाहर तान्या मित्तल की पॉपुलैरिटी पर सलमान खान लंबे समय से पानी फेरने में लगे हुए हैं। पिछले वीकेंड का वॉर में सलमान खान ने अशनूर कौर की बॉडी शेमिंग करने के लिए तान्या मित्तल को फटकार लगाई थी। इसके साथ एक्टर ने अमाल मलिक को भी चेतावनी दी थी यह कहते हुए कि तान्या उन्हें मालती चाहर के खिलाफ भड़काने की कोशिश कर रही हैं।

फेल हुआ तान्या का गेम प्लान

अब इस वीकेंड का वार में सलमान अमाल और बाकी घरवालों के खिलाफ तान्या के गेम प्लान का पूरा चिट्ठा खोल देंगे। बिग बॉस 19 वीकेंड का वार का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें सलमान कह रहे हैं, “तान्या, अमाल को नॉमिनेट करने का आपका गेम प्लान फेल हो गया क्योंकि बिग बॉस ने आपको अमाल का ऑप्शन ही नहीं दिया। इतना बिल्ड-अप दिया है कि मैं सबके सामने अमाल को भैया बोलूंगी, आप जलाना चाह रही थीं, उकसाना चाह रही थीं लेकिन किसी को फर्क ही नहीं पड़ा। अब भैया से सैय्या पर तो जा नहीं सकते।”

अमाल मलिक लगातार मुस्कुरा रहे थे

सलमान ने आगे कहा कि अगर यही आपका गेम प्लान है तो क्या गेम प्लान है आपका। इस पूरे वाक्या के दौरान एक तरफ जहां तान्या का चेहरा शर्मशार हो रहा था वहीं दूसरी ओर अमाल इस स्थिति में हंसते हुए दिखाई दिए।

पिछले वीकेंड का वॉर में तान्या ने सबके सामने अमाल को भैया कहा था। इसके बाद पूरे हफ्ते वो फरहाना के साथ इसको लेकर बातचीत करती रहीं। पूरा टाइम वो बिग बॉस से इजाजत मांगती रहीं कि उनको अमाल को नॉमिनेट करने का मौका मिले। हालांकि ये मौका आया नहीं।

घर में वापस आए प्रणित मोर

इस हफ्ते प्रणित मोरे, जो पहले स्वास्थ्य कारणों से घर से बाहर हो गए थे वह वापस लौट आए। इससे उनके दोस्त बेहद खुश है। बिग बॉस में इस बार पांच लोग नॉमिनेट हुए हैं जिनमें अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, गौरव खन्ना, नीलम गिरी और फराहना भट्ट हैं।

]]>
तान्या मित्तल का कुनिका सदानंद पर फूटा गुस्सा https://livehalchal.com/%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8/631352 Mon, 08 Sep 2025 07:49:04 +0000 https://livehalchal.com/?p=631352 सलमान खान का होस्टेड शो बिग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss Season 19) किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में आ ही जाता है। तान्या मित्तल मसाला देने में कोई कमी नहीं छोड़ रही हैं। वह अक्सर कुछ ऐसा कह देती हैं जो दूसरों को रास नहीं आता है या फिर घरवाले उनका मजाक उड़ाने …]]>

सलमान खान का होस्टेड शो बिग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss Season 19) किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में आ ही जाता है। तान्या मित्तल मसाला देने में कोई कमी नहीं छोड़ रही हैं। वह अक्सर कुछ ऐसा कह देती हैं जो दूसरों को रास नहीं आता है या फिर घरवाले उनका मजाक उड़ाने लगते हैं। हाल ही में कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) ने उन्हें कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद तान्या भड़ास निकालने लगीं।

बिग बॉस के घर में शुरू में कुनिका और तान्या के बीच खूब बनी। यहां तक कि तान्या ने एक टास्क में बायस्ड होकर कुनिका को कैप्टन बनाया था, लेकिन फिर उन्होंने कैप्टेंसी छोड़कर बाद में उन पर आरोप लगाया कि वह बार-बार जता रही थीं। दोनों के बीच कई मामलों में खिट-पिट भी हुई। अब फिर से उनके बीच लड़ाई हुई है।

कुनिका की बातों से चढ़ा तान्या का पारा
कुनिका की बात सुनकर तान्या मित्तल का पारा भी बढ़ जाता है और वह कहती हैं, “आपका सारा महिला सशक्तिकरण रसोई से ही क्यों चालू होता है भाई?” कुनिका उन्हें घूरते हुए चुप रहने के लिए कहती हैं। फिर तान्या कहती हैं, “खाना बनाना नहीं आता तो तुम्हारी मम्मी ने संस्कार नहीं दिए। आप इतने सीरियस स्टेटमेंट देते हो कि डैडी प्रिंसेस बनना छोड़ो।”

]]>