तानाजी ने तोड़ दिया शाह रुख़ की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ का रिकार्ड – Live Halchal

तानाजी ने तोड़ दिया शाह रुख़ की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ का रिकार्ड, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने मचाया धमाल
अजय देवगन की फ़िल्म तानाजी- अनसंग वॉरियर रिलीज़ के तीसरे हफ़्ते में चल रही है और फ़िल्म अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रही। तीसरे वीकेंड में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद तानाजी ने सोमवार को भी अपना दम दिखाया। तीसरे हफ़्ते में नई रिलीज़ फ़िल्मों के मुक़ाबले तानाजी ने अच्छी कमाई की है।

ट्रेड जानकारों का अनुमान है कि सोमवार (27 जनवरी) को तानाजी ने 4.03 करोड़ का कलेक्शन किया और 18 दिनों का नेट कलेक्शन अब 228.96 करोड़ हो चुका है। तानाजी अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी फ़िल्म बन चुकी है। इससे पहले 2017 में आयी गोलमाल अगेन ने उन्हें 200 करोड़ क्लब में एंट्री दिलवाई थी, मगर अब लगता है कि तानाजी 250 करोड़ तक कलेक्शन कर सकती है।

तानाजी ने 200 करोड़ क्लब में शाह रुख़ ख़ान की चेन्नई एक्सप्रेस के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। 2013 में आयी चेन्नई एक्सप्रेस ने 226.70 करोड़ का कलेक्शन किया था। संयोग से इस फ़िल्म का निर्देशन अजय के ख़ास दोस्त रोहित शेट्टी ने किया था और फ़िल्म में शाह रुख़ ख़ान के साथ दीपिका पादुकोण ने मुख्य किरदार निभाये थे। अब तानाजी के निशाने पर सलमान ख़ान की किक है, जिसने 233 करोड़ का कलेक्शन किया था। उम्मीद है कि मंगलवार को तानाजी किक से आगे निकल जाएगी।

तानाजी इस साल अजय की पहली रिलीज़ फ़िल्म है। सिर्फ़ अजय ही नहीं इंडस्ट्री को भी फ़िल्म की सफलता से ठोस शुुरुआत मिली है। साल के पहले महीने में 200 करोड़ कमाने वाली फ़िल्म मिलने से इंडस्ट्री का हौसला भी बढ़ता है।

दूसरे हफ़्ते में तानाजी को मिले 78 करोड़

गुरुवार (23 जनवरी) को तानाजी ने दो हफ़्ते पूरे किये। दूसरे हफ़्ते में तानाजी की 2000 स्क्रींस ही रह गयी थीं। दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 10.06 करोड़, शनिवार को 16.36 करोड़ और रविवार को 22.12 करोड़ जमा किये थे। इसके बाद सोमवार को 8.17 करोड़, मंगलवार को 7.72 करोड़, बुधवार को 7.09 करोड़ और गुरुवार को 7.02 करोड़ बटोरे थे। दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म ने 78.54 करोड़ का कलेक्शन किया।

10 जनवरी को 3800 से अधिक स्क्रींस पर 2डी और 3डी में देशभर में रिलीज़ हुई तानाजी को 15.10 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग मिली थी, जो उम्मीद से भी अधिक थी। पहले शनिवार को फ़िल्म ने 20.57 करोड़ बटोरे और रविवार को 26.26 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, वर्किंग वीक में फ़िल्म के कलेक्शंस डबल डिजिट में रहे। सोमवार को फ़िल्म ने 13.75 करोड़, मंगलवार को 15.28 करोड़, बुधवार को 16.72 करोड़ और गुरुवार को 11.23 करोड़ जमा किये थे। तानाजी ने पहले हफ़्ते में 118.91 करोड़ का कलेक्शन किया था।