ताकाइची – Live Halchal

जापान की पहली महिला पीएम बनेंगी साने ताकाइची
जापान में साने ताकाइची पहली महिला प्रधानमंत्री बनने जा रही हैं। वह 21 अक्टूबर को संसद द्वारा चुनी जाएंगी। राजनीतिक संकट के बीच, उन्होंने एक नए साथी के साथ गठबंधन किया है, जो सत्तारूढ़ गठबंधन को राइट विंग की ओर ले जाएगा। शिगेरु इशिबा की जगह लेने वाली ताकाइची का गठबंधन संसद में बहुमत से कम है, जिससे उनका कार्यकाल अल्पकालिक हो सकता है। वह आर्थिक सुरक्षा और लैंगिक समानता जैसे पदों पर कार्य कर चुकी हैं।

जापान के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। जापान को इतिहास में पहली बार महिला प्रधानमंत्री मिलने जा रही है। 21 अक्टूबर को जापान की संसद साने ताकाइची को देश की पहली प्रधानमंत्री चुनने को तैयार है। इस खास मौके को लेकर जापान के लोगों में खुशी है।

दरअसल, वर्तमान में जापान में राजनीतिक संकट जारी है। इस बीच साने ताकाइची ने एक नए साथी के साथ गठबंधन समझौता कर लिया है। माना जा रहा है कि नया साथी सत्तारूढ़ गठबंधन को राइट विंग की ओर ले जाने में मदद करेगा।

शिगेरु इशिबा की जगह लेंगी साने ताकाइची

इसी साल जुलाई में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इस हार के तीन महीने बाद तक राजनीतिक शून्यता और खींचतान को समाप्त करते हुए साने ताकाइची पूर्व प्रधान मंत्री शिगेरु इशिबा की जगह लेने जा रही हैं।

बता दें कि शिगेरु इशिबा केवल एक साल तक ही कुर्सी पर बने रहे। इशिबा ने पिछले मंगलवार को ही अपने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद जापान में नए पीएम बनने का रास्ता साफ हो गया।

कैसे जापान की पीएम बन रहीं हैं साने ताकाइची?

साने ताकाइची 64 साल की हैं। वह काफी लंबे समय से एलडीपी के दक्षिणपंथी धड़े से जुड़ी रही हैं। अब ताकाइची ने दक्षिणपंथी जापान इनोवेशन पार्टी के साथ एलडीपी का गठबंधन कराया है। यही गठबंधन उन्हें जापान का पीएम बनने की राह खोल रहा है।

बताया जा रहा है कि साने ताकाइची का यह नया गठबंधन अभी भी संसद के दोनों सदनों में बहुमत के आंकड़े से कम है। उन्हें किसी भी कानून को पास करने के लिए अन्य विपक्षी समूहों को अपने पाले में लाने की जरूरत होगी। यही कारण है यह उनके कार्यकाल को अल्पकालिक बना सकता है।

साने ताकाइची के बारे में जानिए

जानकारी के अनुसार, ताकाइची एक हेवी-मेटल ड्रमर और एक बाइकर भी रही हैं। साल 1993 में वह अपने गृहनगर नारा में पहली बार चुनाव जीतीं। इसके बाद उन्होंने आर्थिक सुरक्षा, आंतरिक मामलों और लैंगिक समानता सहित कई प्रमुख पदों पर कार्य किया है

ताकाइची मार्गरेट थैचर को एक राजनीतिक आदर्श मानती रही हैं। इसके अलावा वह शिंजो आबे के रूढ़िवादी दृष्टिकोण से पूरी तरह सहमत भी हैं। कहा जाता है कि ताकाइची बड़े स्तर पर विदेशों के मामलों में कट्टर रही हैं। वह जापान के युद्धकालीन इतिहास की समीक्षावादी हैं यासुकुनी तीर्थस्थल का नियमित दौरा भी करती रही हैं।

ध्यान देने वाली बात है कि साने ताकाइची का ये नियमित दौरा पड़ोसी देश चीन को नाराज करता रहा है। बताया जाता है कि ताकाइची को चीन के प्रति सख्त और दक्षिण कोरिया के प्रति सतर्क माना जाता है।

जापान की पहली महिला पीएम बनेंगी साने ताकाइची
जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने शनिवार को पूर्व आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची को अपना नया नेता चुन लिया, जिसके साथ ही उनके देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया। ताकाइची ने सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा कराए गए अंतर-दलीय मतदान में कृषि मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी को हराया, जो पूर्व प्रधानमंत्री जुनिचिरो कोइजुमी के बेटे हैं।

एक मजबूत सेना की समर्थक हैं ताकाइची
साने ताकाइची की छवि एक अति-रूढ़िवादी नेता की है। 64 वर्षीय साने ताकाइची, पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर की प्रशंसक हैं और जापान के लिए पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के रूढ़िवादी दृष्टिकोण की समर्थक मानी जाती हैं। लिबरल डेमोक्रेट्स पार्टी एक पुरुष प्रधान पार्टी है और ताकाइची इस पार्टी की पहली महिला अध्यक्ष हैं। ताकाइची साल 1993 में पहली बार अपने गृहनगर नारा से सांसद चुनी गईं थीं। उन्होंने आर्थिक सुरक्षा, आंतरिक मामलों और लैंगिक समानता मंत्री सहित कई अहम सरकारी पदों पर काम किया है। ताकाइची एक मजबूत सेना, सैन्य खर्च बढ़ाने, परमाणु संलयन को बढ़ावा देने, साइबर सुरक्षा और आव्रजन पर सख्त नीति की समर्थक हैं। ताकाइची शाही परिवार में केवल पुरुषों के उत्तराधिकार की समर्थक हैं, वे समलैंगिक विवाह का विरोध करती हैं और 19वीं सदी के नागरिक कानून में संशोधन का विरोध करती हैं।

साने ताकाइची ने इन नेताओं को पछाड़ा
जापान में अक्तूबर के मध्य में संसदीय मतदान होने की उम्मीद है। संसदीय मतदान में ताकाइची अगर पीएम चुन ली जाती हैं तो वे शिगेरु इशिबा की जगह लेंगी, जिन्होंने सितंबर में पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। दरअसल जुलाई में जापानी संसद के उच्च सदन में सत्ताधारी एलडीपी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद पार्टी में इशिबा का विरोध बढ़ गया और उन्होंने इस्तीफा दे दिया। पार्टी का अध्यक्ष बनने की रेस में साने ताकाइची के अलावा कृषि मंत्री शिंजिरो कोइजुमी, मुख्य कैबिनेट सचिव योशिमासा हयाशी, व्यापार मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी और आर्थिक मंत्री ताकायुकी कोबायाशी भी शामिल थे।