ताकतवर – Live Halchal

चीन को पछाड़ कर तीसरी ताकतवर वायुसेना बनी भारतीय वायु सेना
भारत ने वायुसेना की ताकत के मोर्चे पर चीन को पीछे छोड़ दिया है। व‌र्ल्ड डायरेक्टरी आफ मॉडर्न मिलिट्री एयरक्राफ्ट (डब्ल्यूडीएमएमए) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय वायुसेना (आइएएफ) अब अमेरिका और रूस के बाद दुनिया की तीसरी सबसे ताकतवर वायुसेना बन गई है।

चीन के पास भारत से ज्यादा लड़ाकू विमान हैं

चीन के पास भारत से ज्यादा लड़ाकू विमान हैं, लेकिन आइएएफ ज्यादा आधुनिक और मिशन को अंजाम देने के लिए बेहतर तरीके से तैयार है। भारत की ताकत आधुनिक ट्रेनिंग, तेज प्रतिक्रिया और सटीक हमलों में है। ऑपरेशन सिंदूर में भी भारतीय वायुसेना ने अपनी यह क्षमता साबित की है।

डब्ल्यूडीएमएमए ऐसे तैयार करती है रैंकिंग

डब्ल्यूडीएमएमए हर साल दुनिया भर की वायुसेनाओं की ताकत को आंकती है। यह रैंकिंग सिर्फ विमानों की संख्या से नहीं बनती है। इसमें लड़ाकू ताकत, रक्षा क्षमता, लाजिस्टक सपोर्ट, ट्रेनिंग और तकनीकी आधुनिकता भी मायने रखती है। वायुसेनाओं की रैंकिंग और टीवीआर 1-अमेरिका 242.92-रूस 114.23-भारत 69.44-चीन 63.85-जापान 58.1नोट: टीवीआर को ट्रूवैल रेटिंग कहते हैं। डब्ल्यूडीएमएमए वायुसेनाओं की रैंकिंग करने के लिए इसी पैमाने का इस्तेमाल करती है।

एयर डिफेंस में चीन से आगे है भारत

चीन अपनी वायुसेना को अपग्रेड करने और एडवांस टेक्नोलाजी विकसित करने पर अरबों डॉलर खर्च कर रहा है। वहीं भारत सिर्फ मशीनों पर नहीं, पायलटों की ट्रेनिंग और युद्ध की तैयारी पर भी ध्यान देता है। भारत की वायुसेना के ताकतवर होने का कारण बेहतर ट्रेनिंग, तेज प्रतिक्रिया देने की क्षमता, सटीक हमला करने की ताकत है।

भारत की तीनों सेनाओं आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के बीच अच्छा तालमेल

तीनों सेनाओं के बीच तालमेल भारत की तीनों सेनाओं आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के बीच अच्छा तालमेल भी है। यही साझेदारी युद्ध के समय काम आती है। रूस के पास ज्यादा विमान हैं, लेकिन फिर भी वह यूक्रेन पर हवाई प्रभुत्व नहीं बना पाया। दूसरी ओर इजरायल ने 2025 में सिर्फ चार दिन में ईरान के वायुक्षेत्र में दबदबा बना लिया था, क्योंकि उसकी योजना और तकनीक बेहतर थी।

ऑपरेशन सिंदूर में दिखी भारत की तैयारी भारत की तैयारी की झलक हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर में देखने को मिली, जहां भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान की वायुसेना को भारी नुकसान पहुंचाया।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाक के 12 विमान तबाह हो गए

सेना के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री आपरेशंस (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एलओसी पर पाकिस्तान के 100 से अधिक सैनिक मारे गए थे और कम से कम 12 विमान तबाह हो गए।

एक तलवार से कहीं ज्यादा ताकतवर होती है सुई- प्रेरणदायी
बहुत सी ऐसी कहानियाँ है जो मन को सुकून देती हैं और इसी के साथ मोटिवेट भी करती है आज हम आपके लिए एक ऐसी ही कहानी लेकर आए है जो मोइवेशनल है. इस कहानी से आपको यह समझ आएगा कि कैसे एक सुई में एक तलवार से ज्यादा शक्ति होती है. आइए जानते हैं.

कहानी-  एक बार बाबा फरीद से मिलने के लिए एक राजा आया. राजा अहंकारी था. वह बहुत सोच-विचार कर बाबा के लिए उपहारस्वरूप एक तलवार लेकर आया. वह तलवार बेशकीमती, अनूठी और नायाब थी. सोने से बनी उस तलवार में हीरे और रत्न जड़े हुए थे. तलवार भेंट करते हुए राजा बोला, ‘बाबा, यह भेंट मैं आपको देना चाहता हूं.’ तलवार को देख बाबा फरीद राजा से बोले, ‘राजन, मैं तुम्हारा शुक्रगुजार हूं कि तुम मेरे लिए उपहार में बेशकीमती तलवार लाए हो. लेकिन यह मेरे किसी काम की नहीं है. यदि तुम मुझे कुछ देना ही चाहते हो तो मुझे सुई के साथ विनम्रता का उपहार दो. वह उपहार मेरे लिए ऐसी सौ तलवारों से भी अधिक कीमती होगी.’ बाबा फरीद की बात सुनकर राजा उलझन में पड़ गया.वह बोला, ‘बाबा, भला सुई और विनम्रता ऐसी सौ तलवारों का मुकाबला कैसे कर सकती है?’ बाबा बोले, ‘राजन, तलवार लोगों को मारने-काटने का काम करती है, जबकि सुई सिलने का काम करती है.

एक नन्ही सी सुई चीजों को जोड़ती है. तोड़ना आसान है और जोड़ना बहुत कठिन. उसी तरह विनम्रता से कोई उन व्यक्तियों को भी जीत लेता है जिन्हें वह अहंकार से नहीं जीत सकता. विनम्रता और प्रेम के आगे सब पराजित हो जाते हैं. अब तुम्हीं बताओ, ऐसे में कौन ज्यादा कीमती है? तलवार और अहंकार या सुई और विनम्रता.’ राजा बाबा का संकेत समझ गया और उनके चरणों में अपना सिर रखकर बोला, ‘बाबा, आज आपने मेरे जीवन की दिशा ही बदल दी है. आज से मैं सुई की भांति जोड़ने का काम करूंगा और विनम्रता से अपनी प्रजा की सेवा करूंगा.’ इसके बाद उसने उस कीमती तलवार को फेंका और विनम्रता को धारण कर अहंकार का त्याग कर दिया. इसके बाद वह राजा बाबा फरीद की बात को ध्यान में रखकर सुई की भांति जोड़ने का काम करने लगा.