तांडव – Live Halchal

RCB से रिलीज होने वाले बल्लेबाज ने मचाया तांडव
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन ने अबू धाबी नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए ILT20 2025 सीजन के दूसरे मैच में ताबड़तोड़ बैटिंग की। उन्होंने मैच में 82 रन की पारी खेली और टीम की जीत में अहम योगदान दिया। उन्होंने शारजाह वॉरियर्स की टीम के गेंदबाजों की खूब खबर ली और 215 के स्ट्राइक रेट से खूब रन बटोरे। उन्होंने अपने इस प्रदर्शन से हर किसी का ध्यान खींच लिया। बता दें कि आरसीबी की टीम ने उन्हें आईपीएल 2026 से पहले रिलीज कर दिया था।

Liam Livingstone ने एक ओवर में कूट डाले 33 रन
दरअसल, लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) को RCB ने IPL 2025 मेगा ऑक्शन में 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अब उन्हें रिलीज कर दिया गया है। वे IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ के बेस प्राइस पर उपलब्ध होंगे। रिलीज होने के बाद लिविंगस्टोन ने अपने दमदार खेल से फिर साबित कर दिया कि वे बड़े दावेदार हैं।

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की टीम अबू धाबी नाइट राइडर्स (Abu Dhabi Knight Riders ILT20 2025) की ओर से खेलते हुए, लिविंगस्टोन ने ILT20 2025 के मैच में शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में शारजाह वॉरियर्स के गेंदबाज ड्वेन प्रिटोरियस के एक ओवर में 5 छक्के जमाकर 33 रन बटोरे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

उन्होंने 38 गेंदों में 82 रन की विस्फोटक पारी खेली और अबू धाबी नाइट राइडर्स की टीम ने शाहजाह वॉरियर्सको 39 रन से हराया। उनकी धुआंधार बल्लेबाज़ी की बदौलत टीम ने 233/4 का स्कोर बनाया, जो ILT20 इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

इतना ही नहीं, उन्होंने मैच में एक ओवर में 33 रन कूट डाले, जिसमें 5 छक्के और एक डबल लिया। वाइड से टीम को एक रन इस ओवर में मिला। अब आईपीएल 2026 ऑक्शन (Liam Livingstone ipl auction) से पहले उन्होंने ये प्रदर्शन कर हर किसी का ध्यान खींच लिया है। आगामी ऑक्शन में उन पर पैसों की खूब बरसात हो सकती है।

महाराष्ट्र: भिवंडी के गोदाम में भीषण आग का तांडव
महाराष्ट्र के भिवंडी में एक गोदाम में भीषण आग लगने के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। घटनास्थल के वीडियो में आग की भयावह लपटों को देखा जा सकता है। आग बुझाने पहुंची टीम में शामिल दमकलकर्मी वजीर पटेल ने बताया कि रविवार रात करीब 9.45 बजे उन्हें फोन पर आग लगने की सूचना मिली। टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचने पर हमने देखा कि पूरा गोदाम आग की लपटो में घिरा हुआ है। आग की गंभीरता को देखते हुए कल्याण और उल्हासनगर से भी दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। उन्होंने कहा कि कड़ी मशक्कत के बाद आस-पास के गोदामों को बचा लिया गया। गोदाम में कुछ केमिकल और कपड़े रखे हुए थे। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल, आग लगने का कारणों का पता नहीं चला है।

ठाणे में रासायनिक गोदाम में आग, दमकल अधिकारी घायल

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुंबई-नासिक राजमार्ग पर स्थित एक रसायन गोदाम में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब 9.45 बजे लगी इस आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन अग्निशमन अभियान के दौरान एक दमकल अधिकारी नाले में गिरकर घायल हो गया। जलते हुए रसायनों से निकले घने धुएं से आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में दहशत फैल गई।

भिवंडी निजामपुर नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख साकिब खरबे ने बताया कि आग भिवंडी शहर के लोनाड गांव में सवाद नाका के पास राजमार्ग पर स्थित एक रासायनिक भंडारण इकाई में लगी। उन्होंने बताया कि कई दमकल गाड़ियों और निजी पानी के टैंकरों को मौके पर भेजा गया। अभी तक आग में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि, अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान फायर सूट पहने हुए दमकल अधिकारी नितिन लाड फिसलकर नाले में गिर गए और उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।