तहव्वुर राणा – Live Halchal

महाराष्ट्र: तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर सीएम फडणवीस ने जताई खुशी
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर मैं मुंबईकरों की ओर से प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं। अब एनआईए जांच और कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में निर्णय लेगी। हमें जो भी जानकारी चाहिए, हम एनआईए से लेंगे। हम हमलों की जांच में उनकी पूरी मदद करेंगे।

26/11 मुंबई हमले के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर मैं मुंबईकरों की ओर से पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं। एनआईए मामले की जांच कर रही है। हम जांच में एनआईए की पूरी मदद करेंगे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि 26/11 मुंबई हमलों के आरोपी और साजिशकर्ताओं में से एक तहव्वुर राणा को भारत लाया गया है। मैं मुंबईकरों की ओर से प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं कि साजिशकर्ता को भारतीय न्यायिक प्रणाली का सामना करने के लिए भारत लाया गया। कसाब को कानून के अनुसार फांसी दी गई, लेकिन साजिशकर्ता हमारी हिरासत में नहीं था। यह हमारे लिए एक बोझ था।

उन्होंने कहा कि अब साजिशकर्ता एनआईए के पास है। वे मामले की जांच कर रहे हैं। अब एनआईए जांच और कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में निर्णय लेगी। हमें जो भी जानकारी चाहिए, हम एनआईए से लेंगे। अगर उन्हें किसी सहायता की आवश्यकता होगी तो हम मुंबई पुलिस के माध्यम से पूरा सहयोग करेंगे।

मुंबई हमलों को लेकर 2010 में दिग्विजय सिंह की ओर से की गई टिप्पणी पर सीएम फडणवीस ने कहा कि सबसे पहले मैं उन लोगों को जवाब नहीं देता जो बेवकूफों की तरह बोलते हैं। जब कसाब को फांसी दी गई और उसके बाद जब डेविड हेडली का बयान हमारी न्यायालय में दर्ज किया गया, तो यह पूरी तरह से स्पष्ट हो गया कि यह पूरी साजिश पाकिस्तान में रची गई थी। इसलिए जो लोग अन्य साजिश सिद्धांतों का प्रचार करते हैं, मैं उन्हें जवाब नहीं देना चाहता। अब मुख्य साजिशकर्ता हमारी हिरासत में है और अब और भी चीजें सामने आएंगी।

सार्वजनिक परिवहन के लिए शुरू होगी मुंबई 1 एकल कार्ड प्रणाली
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में सार्वजनिक परिवहन के लिए एकल कार्ड मुंबई 1 जल्द ही शुरू किया जाएगा। एकल कार्ड का उपयोग मेट्रो, मोनो रेल, उपनगरीय लोकल ट्रेनों और सार्वजनिक परिवहन बसों में यात्रा के लिए किया जा सकता है। कार्ड एक महीने में तैयार हो जाएगा। वहीं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मुंबई के लोकल नेटवर्क के लिए 238 नई एसी ट्रेनों को मंजूरी दी जाएगी। महाराष्ट्र में 1,73,804 करोड़ रुपये के रेलवे कार्य चल रहे हैं और इस वर्ष 23,778 करोड़ रुपये के नए कार्यों को मंजूरी दी गई है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि पूर्वी महाराष्ट्र में गोंदिया-बल्लारशाह रेलवे लाइन को मंजूरी दे दी गई है और इससे विदर्भ तथा पड़ोसी छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच संपर्क बढ़ेगा। इस परियोजना में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 4,019 करोड़ रुपये होगी। फडणवीस ने घोषणा की कि छत्रपति शिवाजी महाराज सर्किट ट्रेन लाइन शुरू की जाएगी जो पर्यटकों को उन क्षेत्रों से होकर ले जाएगी जहां मराठा राज्य के संस्थापक के काल के किले स्थित हैं।

Tahawwur Rana की आखिरी कोशिश भी नाकाम, US सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका
मुंबई आतंकी हमलों के गुनहगार तहव्वुर राणा (Tahawwur Rana extradition) को एक  बार फिर झटका लगा है। भारत में अपने प्रत्यर्पण के खिलाफ अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में दायर उसकी याचिका खारिज कर दी गई है।

याचिका में प्रताड़ना का दिखाया था डर

राणा (Tahawwur Rana extradition) ने इस याचिका में दावा किया था कि चूंकि वह पाकिस्तानी मूल का मुसलमान है, इसलिए उसे वहां प्रताड़ित किया जाएगा। याचिका में राणा ने तर्क दिया कि भारत में मुकदमे का सामना करने के लिए उसके जिंदा बचे रहने की संभावना कम होगी। इसके लिए राणा ने अपनी गंभीर बीमारियों सहित कई कारकों का हवाला दिया।

उसकी याचिका में विशेष रूप से उल्लेख किया गया था कि यदि उसके प्रत्यर्पण पर रोक नहीं लगाई जाती है तो फिर कोई समीक्षा नहीं हो पाएगी।

ये भी दलीलें नहीं आई काम

राणा ने याचिका के गुण-दोष के आधार पर (सभी अपीलों की समाप्ति सहित) अपने प्रत्यर्पण और भारत के समक्ष आत्मसमर्पण पर रोक लगाने की मांग की थी।याचिका में राणा ने दलील दी थी कि भारत में उसका प्रत्यर्पण अमेरिकी कानून और यातना के संदर्भ में संयुक्त राष्ट्र का भी उल्लंघन है। याचिका में कहा गया था कि ‘यह मानने के लिए पर्याप्त आधार हैं कि यदि उसे भारत प्रत्यर्पित किया जाता है तो याचिकाकर्ता पर प्रताड़ता का खतरा होगा।

26/11 हमले का है मास्टरमाइंड

बता दें कि 64 वर्षीय राणा, पाकिस्तानी मूल का एक कनाडाई नागरिक है। वह वर्तमान में लास एंजिलिस के एक डिटेंशन सेंटर में बंद है। राणा पर आरोप है कि 26/11 हमले के सिलसिले में उसने अपने सहयोगी डेविड कोलमैन हेडली की मदद की थी। हेडली को दाऊद गिलानी के नाम से भी जाना जाता है।उसके पास अमेरिकी नागरिकता थी। उसकी मां अमेरिकी और पिता पाकिस्तानी थे। हेडली मुंबई हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है।अमेरिकी अधिकारियों ने उसे अक्टूबर, 2009 में गिरफ्तार किया था।

ट्रंप ने भारत भेजने की कही थी बात

गौरतलब है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने घोषणा की थी कि उनके प्रशासन ने 26/11 हमलों में भूमिका के लिए भारतीय जांच एजेंसियों द्वारा वांछित ”बहुत दुष्ट” राणा के प्रत्यर्पण को ”भारत में न्याय का सामना करने” के लिए मंजूरी दे दी है।जनवरी में भी सुप्रीम कोर्ट ने राणा की समीक्षा याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद ट्रंप की ओर से यह बयान आया था।