तस्करों – Live Halchal

बठिंडा में पुलिस ने कार सवार दो तस्करों को दबोचा
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बठिंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 6.5 किलो अफीम बरामद कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस द्वारा चलाए जा रहे युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के अंतर्गत की गई।

एसपी (सिटी) नरेंद्र सिंह, डीएसपी (सिटी-1) अमृतपाल सिंह भाटी ने बताया कि 14 फरवरी को थाना कैनाल कॉलोनी के अंतर्गत चौकी वर्धमान की पुलिस पार्टी ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के लिए बादल-बठिंडा रोड पर महाराजा रंजीत सिंह तकनीकी विश्वविद्यालय के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान बठिंडा-डबवाली रोड की ओर से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार (पीबी-29 एजी-3454) को रोका गया।

कार सवार दो युवकों की तलाशी लेने पर 4 किलो अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जगसीर सिंह उर्फ सीरा निवासी घुम्मन कलां हाल आबाद वार्ड नंबर 6 भारत नगर, सिटी-2 मानसा और महिंदर सिंह निवासी गांव गिलकलां हाल आबाद जस्सी पौ वाली बठिंडा के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान जगसीर सिंह की निशानदेही पर 2.5 किलो और अफीम बरामद की गई, जिससे कुल बरामदगी 6.5 किलो हो गई। पुलिस ने आरोपियों की कार को भी जब्त किया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी यह अफीम राजस्थान से लाकर पंजाब में सप्लाई करने की फिराक में थे। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए पूछताछ जारी है और पुलिस को कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार जगसीर सिंह के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस और अन्य धाराओं में कई मामले दर्ज हैं, जबकि महिंदर सिंह के खिलाफ कोई आपराधिक रिकार्ड सामने नहीं आया है।

वेनेजुएला तट पर अमेरिकी हमला, ड्रग्स तस्करों की नाव को उड़ाया
अमेरिका ने वेनेजुएला के तट के पास एक कथित ड्रग्स तस्करी करने वाली नाव पर हमला किया। इस हमले में चार लोगं की मौत हो गई। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हगसेथ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह हमला अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुआ और नाव अमेरिका में नशीले पदार्थ पहुंचाने के लिए जा रही थी।

रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर किया, जिसमें एक नाव लहरों पर तेजी से दौड़ती दिखी और अचानक धुएं व आग में घिर गई। हगसेथ ने लिखा कि नाव पर मौजूद चार नार्को-टेररिस्ट मारे गए। उन्होंने कहा कि ऐसे हमले तब तक जारी रहेंगे जब तक अमेरिका के लोगों पर ड्रग्स का हमला खत्म नहीं हो जाता।

कार्टेल्स को घोषित किया आतंकवादी संगठन
राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के प्रशासन ने कांग्रेस को भेजे एक नोटिस में कहा कि अमेरिका अब ड्रग्स कार्टेल्स के साथ सशस्त्र संघर्ष में है। कार्टेल्स को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया गया है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे हमले गैरकानूनी हत्या श्रेणी में आते हैं, भले ही टारगेट पर ड्रग तस्कर हो।

व्हाइट हाउस ने कहा कि कानूनी नियमों के तहत हमला करने के बाद कांग्रेस को नोटिस भेजना अनिवार्य है। ट्रंप के संचार निदेशक ने हमले पर खुशी जताते हुए कहा कि घातक ड्रग्स और तस्कर अब सितारों की धूल बन गए।

कोलंबिया ने बताया हत्या
कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेत्रो ने अमेरिकी हमले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि असली ड्रग माफिया अमेरिका, यूरोप और दुबई में रहते हैं, जबकि नाव पर सवार लोग गरीब कैरेबियाई युवक थे। उन्होंने लिखा कि नावों को पकड़ा जा सकता है, लेकिन उन्हें उड़ाना कानूनी सिद्धांतों का उल्लंघन है और हत्या है।