तलाश रहे हैं शादी के लिए परफेक्ट दुल्हन – Live Halchal

तलाश रहे हैं शादी के लिए परफेक्ट दुल्हन, तो जरुर पढ़ें ये खबर
कहते हैं शादी का लड्डू जो खाए वो पछताए जो ना खाए वो पछताए। इससे बेहतर तो यही है कि लड्डू खाकर ही पछताया जाए। शादी को लेकर प्रत्येक युवा व युवती के अपने-अपने कॉन्सेपट्स होते हैं। कभी कोई अपने सपनों के राजकुमार का ढांचा सपनों में तैयार करती है तो कोई अपने सपनों की महबूबा के लिए ख्वाब देखता है। सभी अपने अपने लिए कुछ खास चाहते हैं और वैसे भी शादी कोई गुड़िया-गुड्डे का खेल थोड़े ही ना है। इसलिए शादी के मामलों में बहुत सोचना पड़ता है। जब आप शादी का मूड़ बना ही रहे हैं तो आपको यह भी मालूम होना चाहिए कि कैसी लड़की से शादी करना जीवन को सुख देगा।

संस्कारी लड़की
जब भी आप शादी के बारे में सोचें तो यह जरूर ध्यान दें कि लड़की संस्कारी हो। चाणक्य नीति में लिखा गया है कि लड़की यदि शक्ल से कुरूप है और संस्कारी है तो उससे शादी कर लेनी चाहिए। जो लड़की आपके घर को संभाल सके। जो लड़की बड़ों को आदर और छोटों को प्यार दे सके उससे ही शादी करें। जिन लड़कियों में ये खूबियां होती हैं वे शादी के लिए बेहतर पात्र होती हैं।

जो आपसे प्रेम करती हो
चाणक्य नीति के अनुसार जो स्त्री आपसे प्रेम करती हो। उससे विवाह करना जीवन के लिए सुखदायी होता है। जो स्त्री अपने पति से प्रेम करती है वह कभी उसे दुखी नहीं देख सकती और ना ही उसके परिवार को।

किसी अन्य व्यक्ति से ना करना चाहती हो विवाह
चाणक्य नीति में बताया गया है कि हमेशा ऐसी स्त्री से ही विवाह करना चाहिए जो किसी और से प्यार ना करती हो। यदि वह पहले से ही प्रेम में हो तो किसी और लड़के से शादी करने पर वह खुद भी खुश नहीं रहेगी और ना ही वह लड़का जिससे वह शादी कर रही है। इसलिए ऐसी लड़की से शादी करनी चाहिए जो किसी और से प्रेम संबंध में न हो।

सुंदरता से ज्यादा स्वभाव पसंद करती हो
चाणक्य नीति में तीसरी बात यह बताई गई है कि आप जिस लड़की से शादी करने जा रहे हैं उसे देखें कि वह आपकी खूबसूरती को पसंद करती है या आपके स्वभाव को। चाणक्य नीति में बताया गया है कि जो लड़की, लड़के की सुंदरता से ज्यादा उसके स्वभाव को पसंद करती है वो आजीवन उससे प्रेम करेगी।

पति में पिता देखना
आचार्य चाणक्य ने कहा है कि जो स्त्री आप में अपने पिता की छवि देखती हो उससे ही शादी करनी चाहिए। ऐसी स्त्री कभी छोड़कर नहीं जाती है।

नैन नक्श देखें
सामुद्रिक शास्त्र में कहा गया है कि जिस लड़की की भौएं धनुष के समान टेढ़ी, नाक ऊंची और कान बड़े होते हैं, ऐसी लडकियां भाग्यशाली होती हैं। इसलिए आपको लड़कियों के नैन नक्श देखकर भी शादी के लिए लड़की को चुन सकते हैं।

आलसी लड़की

ऐसी लड़की से शादी ना करें जो आलसी हो। आलसी लड़की कभी फुर्ती से काम नहीं करती और जीवन भर आपको समस्याएं आती रहेंगी। आलसी लड़की घऱ में काम नहीं करेगी और घर में कलेह होगी।

दूसरों की बात में रुचि

जो लड़की दूसरों की बातों में ज्यादा रुचि लेती है उससे भी शादी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि वो लड़की कभी अपने घऱ की ओर ध्यान नहीं दे पाती।