तरोताज़ा – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 29 Jul 2022 06:03:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg तरोताज़ा – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 आप भी रहना चाहते है दिनभर तरोताज़ा तो अपनाए ये टिप्स https://livehalchal.com/%e0%a4%86%e0%a4%aa-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%ad%e0%a4%b0-%e0%a4%a4/490006 Fri, 29 Jul 2022 06:03:44 +0000 https://livehalchal.com/?p=490006 इस मौसम में उमस, पीसने के कारण त्वचा चिपचिपी, बेजान और मुरझाई सी दिखने लगती है। ऐसे में इन समस्याओं से लड़ने और चेहरे को आकर्षक बनाने के लिए अपनी स्किन केयर रूटीन में कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। स्किन केयर संबंधी कोई भी प्रोडक्ट अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही …]]>

इस मौसम में उमस, पीसने के कारण त्वचा चिपचिपी, बेजान और मुरझाई सी दिखने लगती है। ऐसे में इन समस्याओं से लड़ने और चेहरे को आकर्षक बनाने के लिए अपनी स्किन केयर रूटीन में कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। स्किन केयर संबंधी कोई भी प्रोडक्ट अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही इस्तेमाल करें और हानिकारक केमिकल युक्त प्रोडक्ट से बचें। तो इस मौसम में आपके लिए क्या रहेगा बेस्ट, जानें यहां। 

ऑर्गेनिक प्रोडक्ट का करे इस्तेमाल

आजकल इस ऑर्गेनिक प्रोडक्ट को चेहरे के लिए काफी इस्तेमाल किया जा रहा है। समुद्री बकथॉर्न सोप जादुई लाभों से भरपूर है। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है और उसे स्वस्थ बनाता है। इसके इंग्रेडिएंट में एंटी-एजिंग गुण हैं, जो झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम करते हैं। यह सोप घावों को भी जल्दी भरता है और पफीनेस को दूर करता है।

एलोवेरा युक्त साबुन का करे उपयोग

त्वचा को दिनभर तरोताजा रखने और ठंडक का एहसास देने के लिए एलोवेरा युक्त साबुन से चेहरा साफ करें। एलोवेरा इंग्रीडिएंट सनबर्न की समस्या से बचाएगा और पफीनेस से छुटकारा देगा। यह हर स्किन टाइप के लिए सही है। त्वचा को नमी देने के साथ ये पिंपल्स की समस्या भी दूर करता है।

चारकोल बेस्ड लोशन का इस्तेमाल करे

यह एक हल्का मॉइस्चराइजिंग बॉडी लोशन है। यह आपके शरीर को मॉयस्चराइज रखता है। डेड सेल्स को हटाता है। चारकोल बेस्ड लोशन का इस्तेमाल करने से त्वचा में चमक आती है और वो सॉफ्ट बनी रहती है। चारकोल युक्त लोशन स्किन को प्यूरिफाई करने से लेकर चेहरे को अंदर से निखारने तक के लिए फायदेमंद है। एक्टिवेटेड चारकोल ऑयली स्किन के लिए बेस्ट होता है क्योंकि यह अतिरिक्त ऑयल को हटाकर ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स की समस्या को दूर करता है। त्वचा पर जमने वाली गंदगी और बैक्टीरिया को हटाकर पोर्स भी साफ करता है।

विटामिन सी चेहरे की कई तरह की समस्याओं को कम कर सकता है। यह फोटोएजिंग यानी अल्ट्रावायलेट किरणों के कारण त्वचा पर होने वाली रिंकल्स को रोकने में सहायक होता है। साथ ही डॉर्क स्पॉट्स को कम करने के लिए भी यह फायदेमंद है। इसके अलावा यह कोशिकाओं में होने वाली सूजन और टिश्यू हीलिंग के लिए भी उपयोगी है। इसके लिए विटामिन सी लोशन को अपने चेहरे पर अप्लाई करना न भूलें।

हल्दी है लाभदायक

हम सभी की त्वचा एक-दूसरे से अलग होती है। हमारी स्किन की जरूरतें और समस्याएं भी अलग होती हैं लेकिन हल्दी एक ऐसी प्राकृतिक औषधि है, जो हर तरह की स्किन के लिए सही है। अपनी स्किन से जुड़ी लगभग सभी समस्याओं को दूर करने के लिए हल्दी का उपयोग करना फायदेमंद होगा। हाथों की त्वचा को मुलायम और खूबसूरत बनाने के लिए हल्दी युक्त प्रोडक्ट से हैंडवॉश करें

]]>