ढोकला – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 18 Jun 2019 10:21:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg ढोकला – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 स्पंजी ढोकला बिना बेसन के इस तरह बनेगा https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%a2%e0%a5%8b%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87/246498 Tue, 18 Jun 2019 10:21:46 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=246498 गुजरात का प्रसिद्द ‘ढोकला’ बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है आपके नाश्ते के लिए. ये लाइट भी होता है और टेस्टी भी. इसे कई लोग बेसन के साथ भी बनाते हैं तो वहीं कुछ लोग इसे बिना बेसन के बनाना पसंद करते हैं. कुछ लेकिन बेसन की वजह से लोग इसे कम ही बनाना पसंद …]]>

गुजरात का प्रसिद्द ‘ढोकला’ बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है आपके नाश्ते के लिए. ये लाइट भी होता है और टेस्टी भी. इसे कई लोग बेसन के साथ भी बनाते हैं तो वहीं कुछ लोग इसे बिना बेसन के बनाना पसंद करते हैं. कुछ लेकिन बेसन की वजह से लोग इसे कम ही बनाना पसंद करते हैं. इसलिए आज हम आपके लिए बिना बेसन के स्पंजी और टेस्टी ‘ढोकला’ बनाने की आसान Recipe लेकर आए हैं. अगर आपको भी नहीं आता ऐसा ढ़ोकला बनाना तो यहां से सीख सकते हैं. 

आवश्यक सामग्री : 

– 1 कप तुअर की दाल (5 घंटे के लिए भिगोई हुई) 
– 1 कप चने की दाल (5 घंटे के लिए भिगोई हुई) 
– 2 कप चावल (4-5 घंटे के लिए भिगोया हुआ) 
– 1 कप दही 
– नमक स्वादानुसार
– 1 बड़ा चम्मच चीनी
– 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई 
– 2 हरी मिर्च (लंबी कटी हुई) 
– 1 इंच अदरक का टुकड़ा 
– आधा छोटा चम्मच अजवाइन (चाहें तो) 
– 7-8 करी पत्ता
– आधा छोटा चम्मच हल्दी 
– 1 पैकेट ईनो
– 1 नींबू 
– 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया 
– आधी छोटी चम्मच राई 
– चुटकीभर हींग 
– तेल जरूरत के अनुसार
 
बनाने की विधि : 

– सबसे पहले तुअर दाल और चने की दाल को एक मिक्सर जार में डालकर पीस लें.

– दाल के पेस्ट को एक प्लेट में निकाल लें और फिर चावल को भी पीस लें. 

– अब दाल-चावल का पेस्ट, दही और नमक को एकसाथ अच्छे से मिक्स करते हुए फेंट लें और 4 से 5 घंटे के लिए अलग रख दें. 

– तय समय के बाद पेस्ट में नमक, हल्दी, अजवाइन, आधा चम्मच चीनी, हरा धनिया, अदरक, हरी मिर्च, हींग, ईनो और 1 चम्मच तेल डालकर मिक्स कर लें. 

– मीडियम आंच में एक कूकर में पानी गर्म करने के लिए रखें. 

– पानी के गर्म होते ही एक प्लेट पर तेल लगाकर इसे चिकना कर लें और ढोकले का पेस्ट प्लेट में डालकर कूकर के अंदर रख दे. 

– कूकर का ढक्कन बंदकर सीटी निकाल दें और 8 से 10 मिनट तक पकाएं. तय समय के बाद ढक्कन खोल दें. 

– धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें. 

– तेल के गर्म होते ही राई, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर भूनें. 

– इनके भुनते ही पानी, नमक और नींबू का रस डालकर उबालें. पहला उबाल आते ही आंच बंद कर दें. 

– अब ढोकले को एक प्लेट में निकालकर रखें और चाकू से पीसेस में काट लें.

– ऊपर से पानी का तैयार छौंक डालें. बस तैयार है बिना बेसन और सूजी वाला ढोकला.

]]>