ड्रोन हमला – Live Halchal

यूक्रेन के कीव पर रूस का बड़ा ड्रोन हमला
कीव के मेयर ने बताया कि राजधानी कीव पर यूएवी (मानव रहित हवाई वाहन) से हमला जारी है। कई स्थानों पर धमाके की आवाज सुनाई दी है। कीव की वायु रक्षा प्रणाली ने कई ड्रोन्स को हवा में ही तबाह कर दिया है।

रूस द्वारा यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़ा ड्रोन हमला करने की खबर सामने आई है। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने मंगलवार की सुबह टेलीग्राम चैनल पर इसकी जानकारी दी। कीव के मेयर ने बताया कि राजधानी कीव पर यूएवी (मानव रहित हवाई वाहन) से हमला जारी है। कई स्थानों पर धमाके की आवाज सुनाई दी है। कीव की वायु रक्षा प्रणाली ने कई ड्रोन्स को हवा में ही तबाह कर दिया है।

रूसी हमले में 23 लोग घायल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कीव पर हुए ड्रोन्स हमले में 23 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 14 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। इससे पहले खार्कीव में हुए ड्रोन हमले में भी 10 लोग घायल हुए थे। रूस का यह हमला ऐसे वक्त हुआ है, जब हाल ही में यूक्रेन ने रूस पर लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलों से हमला किया था। इसके बाद हाल ही में रूस ने यूक्रेन पर 73 ड्रोन्स दागे थे। ये हमले यूक्रेन के कुर्स्क क्षेत्र पर हुए। रूस ने यूक्रेन की तरफ से दागी गईं आठ बैलेस्टिक मिसाइलों को भी तबाह करने का दावा किया है। हालांकि रूस ने इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

रूस के यूक्रेन के शहर ओडेसा पर हुए हमले में भी 11 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं ब्रिटेन की सरकार ने रूस के टैंकों की शैडो फ्लीट पर कड़े प्रतिबंध लगाने का एलान किया है। रूस की यह फ्लीट तेल निर्यात से जुड़ी है। ब्रिटेन की यह कोशिश रूस को आर्थिक तौर पर कमजोर करने की है। ब्रिटेन ने जी7 देशों की बैठक के बाद प्रतिबंधों का एलान किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस के बढ़ते खतरे को देखते हुए नाटो सदस्य देशों ने अपने रक्षा खर्च को बढ़ाने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नाटो देश अब अपनी कुल जीडीपी का 3 फीसदी सेना पर खर्च करेंगे।

यूक्रेन ने मॉस्को पर किया ड्रोन हमला
रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि बुधवार को यूक्रेन के कुल 45 ड्रोन नष्ट किए गए। इनमें से 11 मास्को के आकाश में और 23 सीमावर्ती ब्रियांस्क इलाके में नष्ट हुए। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने बताया है कि कुछ ड्रोन पोडोल्स्क उपनगर के ऊपर नष्ट किए गए। यह उपनगर रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय और आवास से महज 38 किलोमीटर दूर है।

यूक्रेन ने हौसला दिखाते हुए बुधवार को रूस की राजधानी मॉस्को पर ड्रोन हमला किया। इस दौरान यूक्रेन के हमलावर ड्रोन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कार्यालय व आवास क्रेमलिन के 38 किलोमीटर नजदीक तक पहुंच गए। रूसी रक्षा मंत्रालय ने 11 ड्रोन को आकाश में ही नष्ट करने का दावा किया है। इसे फरवरी 2022 से जारी युद्ध में मॉस्को पर सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। इस ड्रोन हमले में रूस को किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि बुधवार को यूक्रेन के कुल 45 ड्रोन नष्ट किए गए। इनमें से 11 मास्को के आकाश में और 23 सीमावर्ती ब्रियांस्क इलाके में नष्ट हुए। जबकि बेलगोरोद में छह, कलूगा में तीन और कु‌र्स्क इलाके में दो ड्रोन नष्ट किए गए। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने बताया है कि कुछ ड्रोन पोडोल्स्क उपनगर के ऊपर नष्ट किए गए। यह उपनगर रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय और आवास से महज 38 किलोमीटर दूर है।

मॉस्को पर ड्रोन से किया गया सबसे बड़ा हमला
मेयर ने कहा, यह मॉस्को पर ड्रोन से किया गया सबसे बड़ा हमला था लेकिन हमारी सुरक्षा प्रणाली ने इसे विफल कर दिया। इस दौरान चार घंटे तक मास्को के तीनों हवाई अड्डों से विमानों की सीमित आवागमन हुआ। जबकि यूक्रेन ने ताजा हमले में रूस के रोस्तोव इलाके में एस-300 एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट करने का दावा किया है।

यूक्रेन ने छह अगस्त को रूस के सीमावर्ती इलाके कु‌र्स्क में अपने हजारों सैनिकों को 35 किलोमीटर अंदर तक भेजकर युद्ध को सहसा तेज कर दिया है। यूक्रेन ने वहां पर रूस की सप्लाई लाइन तोड़ने के लिए तीन पुलों को विस्फोट से उड़ाने का दावा किया है। कु‌र्स्क में हुआ यूक्रेनी सेना का हमला रूस पर द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहला और सबसे बड़ा हमला है।

यूक्रेन में हर तरह के हमले तेज
रूस ने भी कु‌र्स्क में जवाबी लड़ाई छेड़ने के साथ ही पूर्वी यूक्रेन में हर तरह के हमले तेज कर दिए हैं। इस लड़ाई में बड़े पैमाने पर ड्रोन और तोपों व टैंकों का इस्तेमाल हो रहा है। यूक्रेन पिछले कई महीनों से रूस की तेलशोधक कारखानों, हवाई पट्टियों और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर ड्रोन से हमले कर उन्हें नुकसान पहुंचा रहा है।

रूस की तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला
यूक्रेनी ड्रोन ने रूसी सीमा क्षेत्रों में एक तेल रिफाइनरी और एक ईंधन डिपो पर हमला किया है। इसके साथ ही यूक्रेन ने यह भी दावा किया कि उसने मंगलवार रात रूस द्वारा यूक्रेन के क्षेत्रों को निशाना बनाने वाले 18 ड्रोन में से 17 को मार गिराया है। रोस्तोव के गवर्नर ने कहा कि ड्रोन हमले में रूस के रोस्तोव क्षेत्र में नोवोशाख्तिंस्क रिफाइनरी पर हमला हुआ।

पश्चिमी देशों से समर्थन मांग रहा यूक्रेन

यूक्रेन रूस के हमलों को रोकने के लिए इन दिनों पश्चिमी देशों से समर्थन मांग रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की इन दिनों फ्रांस में हैं। रोस्तोव के गवर्नर वासिली गोलूबेव ने कहा कि बुधवार रात भर हुए ड्रोन हमले में रूस के रोस्तोव क्षेत्र में नोवोशाख्तिंस्क रिफाइनरी पर हमला हुआ और आग लग गई। उन्होंने कहा कि हमले के कारण दमकलकर्मियों को थोड़ी देर के लिए बाहर निकलना पड़ा।

राष्ट्रपति पुतिन की चेतावनी के बाद फ्रांस पहुंचे जेलेंस्की

केंद्र पर यूक्रेनी हमले से नुकसान का तत्काल आकलन नहीं हो सका है। कहा, इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यूक्रेन की सेना पूर्वी क्षेत्रों में हाल ही में रूसी आक्रमण को रोकने के लिए लड़ रही है। जेलेंस्की फ्रांस में गुरुवार को डी-डे स्मरणोत्सव में शामिल होने गए हैं।

शुक्रवार को उनकी फ्रांसीसी अधिकारियों से मुलाकात होनी थी। जेलेंस्की की यात्रा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की चेतावनी के एक दिन बाद हुई है कि रूस अन्य देशों को लंबी दूरी के हथियार दे सकता है ताकि वे पश्चिमी लक्ष्यों पर हमला कर सकें।