ड्रग्स मामले में समीर वानखेड़े की पत्नी ने उनका किया समर्थन – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 26 Oct 2021 07:59:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg ड्रग्स मामले में समीर वानखेड़े की पत्नी ने उनका किया समर्थन – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 ड्रग्स मामले में समीर वानखेड़े की पत्नी ने उनका किया समर्थन, कही यह बात https://livehalchal.com/%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8/463185 Tue, 26 Oct 2021 07:57:59 +0000 https://livehalchal.com/?p=463185 बॉलीवुड के मशहूर सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में तहकीकात कर रहे NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर कई आरोप लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह सिनेमा जगत के व्यक्तियों को टारगेट कर रहे हैं। अब समीर वानखेड़े की वाईफ क्रांति अपने पति के समर्थन में …]]>

बॉलीवुड के मशहूर सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में तहकीकात कर रहे NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर कई आरोप लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह सिनेमा जगत के व्यक्तियों को टारगेट कर रहे हैं। अब समीर वानखेड़े की वाईफ क्रांति अपने पति के समर्थन में उतरी हैं तथा उन्होंने उनके समर्थन में कई बातें कही हैं। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक एवं प्रभाकर सेल ने समीर पर कई आरोप लगाए हैं।

वही अपने एक इंटरव्यू में क्रांति से जब समीर के बॉलीवुड को टारगेट करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- वह बॉलीवुड को टारगेट नहीं कर रहे हैं। वह प्रत्येक माह ऑपरेशन के लिए गोवा जाते हैं। गोवा में कोई स्टार्स नहीं हैं। वह क्रिमिनल्स को पकड़ते हैं। क्रांति ने आगे बताया- ये सब क्यों हो रहा है जब एक शख्स इस मामले में इंटरेस्टिड है। किसी और मामले में समीर के खिलाफ कभी कोई चार्जेस नहीं लगे। उनकी 15 वर्ष की सर्विस में इस प्रकार के आरोप उन पर पहली बार लगे हैं।

वही समीर वानखेड़े पर लगे जबरन वसूली के मामले पर क्रांति ने कहा- समीर ने कभी भी अपने विरुद्ध किसी भी तहकीकात से मना नहीं किया है। वह हमेशा इसके लिए तैयार रहे हैं। यदि आपको लगता है कि वह गलत हैं, तो इसका प्रूफ लेकर आएं। उन्हें दिखाएं कि उन्होंने पैसे कहां से लिए हैं। क्या आपके समीप कोई मोबाइल चैट, कोई स्टिंग ऑपरेशन है जिसमें उन्होंने बताया हो कि मुझे 8 करोड़ रुपये या 18 करोड़ रुपये या 25 करोड़ रुपये चाहिए? उन्होंने आगे कहा- ये एक ईमानदार अधिकारी की बेइज्जती है जो अपना खून-पसीना एक करके देश की सेवा कर रहा है।

]]>