डोनाल्ड ट्रंप बोले – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 10 Sep 2019 06:34:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg डोनाल्ड ट्रंप बोले – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 डोनाल्ड ट्रंप बोले, भारत-PAK में तनाव हुआ कम, दोनों चाहें तो मदद करने को तैयार https://livehalchal.com/%e0%a4%a1%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%aa-%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-pak-%e0%a4%ae/271360 Tue, 10 Sep 2019 06:34:05 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=271360 अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि दो सप्ताह पहले के मुकाबले अब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कुछ कम है। ट्रंप ने कहा कि अगर दोनों देश चाहें तो वे मदद करने को तैयार हैं। फ्रांस में 26 अगस्त को जी-7 समिट में हुई पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात के …]]>

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि दो सप्ताह पहले के मुकाबले अब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कुछ कम है। ट्रंप ने कहा कि अगर दोनों देश चाहें तो वे मदद करने को तैयार हैं। फ्रांस में 26 अगस्त को जी-7 समिट में हुई पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात के बाद यह बयान आया है।

पीटीआई के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि जैसा कि आपको मालूम है कि भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर को लेकर तनाव है। मुझे लगता है कि अब दोनों देशों के बीच यह तनाव थोड़ा कम हुआ, जितना दो सप्ताह पहले था।

मालूम हो कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को हटाए जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच में तनाव बढ़ गया था। ट्रंप ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर वे दोनों (भारत-पाकिस्तान) चाहें तो मैं मदद करने को तैयार हूं। 

बता दें कि कुछ समय पहले ट्रंप ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता करने को कहा था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि मोदी और उन्होंने जापान के ओसाका में जी-20 शिखर सम्मेलन के इतर कश्मीर मुद्दे पर चर्चा की थी जहां भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें कश्मीर पर तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की पेशकश की थी। 

कश्मीर पर मध्यस्थता को लेकर किए गए ट्रंप के दावे को भारत सरकार ने गलत बताया था। विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान को सिरे से खारिज कर दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे कश्मीर पर मध्यस्थता की बात कही थी। 

]]>