डोज – Live Halchal

ओटीटी पर इस हफ्ते दर्शकों को मिलेगा एंटरटेनमेंट का डोज
दिसंबर का दूसरा हफ्ता दर्शकों के लिए खास होने वाला है। साल के आखिर में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन की बारिश करने की पूरी प्लानिंग की जा चुकी है। हर बार की तरह इस बार भी कॉमेडी, थ्रिलर, मिस्ट्री, एडवेंचर और इमोशनल ड्रामा- हर जोनर का कंटेंट लाया गया है। नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार और जी 5 जैसे प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक शो और फिल्में आपका इंतजार कर रही हैं। चलिए जानते हैं इस हफ्ते दर्शकों के लिए क्या कुछ खास होने वाला है।

सिंगल पापा
12 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर अभिनेता कुनाल खेमू एक बार फिर हल्के-फुल्के लेकिन दिल को छू लेने वाले किरदार में वापसी कर रहे हैं। कहानी एक ऐसे आदमी की है, जो तलाक के बाद जिंदगी को नये ढंग से जीना चाहता है। इसी सोच में वह एक बच्चा गोद लेने का फैसला कर लेता है। यह निर्णय उसके पूरे परिवार को हैरानी में डाल देता है। कुनाल का यह किरदार हँसाता भी है और सोचने पर मजबूर भी करता है।

मैन वर्सेज बेबी
नेटफ्लिक्स पर ही 11 दिसंबर को मिस्टर बीन दस्तक देने वाले हैं। रोवन एटकिंसन की मौजूदगी ही कॉमेडी की गारंटी है। इस सीरीज में वह ट्रेवर बिंगली बने हैं—एक ऐसा शख्स जिसे क्रिसमस की छुट्टियों में एक आलीशान पेंटहाउस की देखभाल करनी है। सब कुछ तब बिगड़ जाता है जब वह एक परित्यक्त बच्चा पाता है। इसके बाद जो अराजकता शुरू होती है, वह दर्शकों को पेट पकड़ कर हँसने पर मजबूर कर देगी।

परसी जैक्सन एंड द ओलंपियंस
10 दिसबंर को जियोहॉटस्टार पर मशहूर बुक सीरीज पर आधारित यह शो लौट आया है अपने नए रोमांच के साथ। इस बार परसी अपने दोस्तों के साथ एक खतरनाक मिशन पर जाता है- गोल्डन फ्लीस वापस लाने का। यह फ्लीस कैंप हाफ-ब्लड को बचाने के लिए जरूरी है। मिस्ट्री, मिथोलॉजी और मारधाड़ से भरपूर यह सीजन बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगा।

साली मोहब्बत
12 दिसंबर को जी 5 पर ये फिल्म रिलीज हो रही है। राधिका आप्टे का नाम ही दमदार एक्टिंग की गारंटी है। इस थ्रिलर ड्रामा में वह एक ऐसी महिला बनी हैं जिसकी जिंदगी अचानक उस समय टूट जाती है, जब उसके पति और कज़िन की हत्या हो जाती है। छोटे शहर की यह कहानी धीरे-धीरे खुलते राज़, धोखे और रिश्तों में छिपे अंधेरे को सामने लाती है।

सिटी ऑफ शैडोज
बार्सिलोना की बैकड्रॉप पर बनी यह स्पेनिश क्राइम थ्रिलर दिल दहला देती है। एक ऐतिहासिक गाउदी बिल्डिंग पर लटके और जले हुए शव की बरामदगी के बाद शहर सनसनी में है। पुलिस इंस्पेक्टर मिलो मलार्ट, जो पहले ही सस्पेंड है, को मजबूरी में वापस बुलाया जाता है। केस की परतें खुलती हैं तो कहानी और गहरी होती जाती है। ये फिल्म 12 दिसबंर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

वेक अप डेड मैन: ए नाइव्स आउट मिस्ट्री
डिटेक्टिव बेनॉ ब्लांक फिर लौट आए हैं अपने अनोखे अंदाज में। चर्च परिसर में हुए एक चौंकाने वाले मर्डर की गुत्थी सुलझाना उनके लिए आसान नहीं। रियान जॉनसन की यह फिल्म रोमांच, सस्पेंस और टर्निंग पॉइंट्स से भरी हुई है। डैनियल क्रेग का शानदार अंदाज इस बार भी दर्शकों को बांधे रखेगा। ये फिल्म 12 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

यूपी की सेहत और इन्फ्रास्ट्रक्चर को बूस्टर डोज देंगी जीएसटी की घटी दरें
जीएसटी के दो स्लैब होने से सबसे बड़े उपभोक्ता बाजार वाले यूपी को कारोबार की बूस्टर डोज मिल गई है। सीमेंट में 10 फीसदी जीएसटी घटने से बिना बजट बढ़ाए ही अवस्थापना व विकास के मद में ज्यादा रकम आ गई। स्वास्थ्य सहित हर तरह के बीमा में शून्य जीएसटी से यूपी में फार्मा व स्वास्थ्य सेवा से जुड़े सेक्टरों में 20 फीसदी तक तेजी के आसार हैं। साथ ही बीमा कंपनियों को राज्य से 50 लाख पॉलिसी मार्च तक ज्यादा मिलने की उम्मीद है।

यूपी को स्वास्थ्य बीमा में जीएसटी 18 से घटकर शून्य फीसदी होने का फायदा सबसे ज्यादा मिलेगा। अस्पतालों में बीमित इलाज का दायरा बढ़ेगा और स्वास्थ्य बीमा के दायरे में 90 लाख और लोगों के आने का अनुमान है। साथ ही स्वास्थ्य सेवा से जुड़े 27 क्षेत्रों में भी 10 से 15 फीसदी तक ग्रोथ आने की उम्मीद है। ललितपुर में प्रस्तावित फार्मा पार्क की रफ्तार भी तेज होगी।

जीएसटी घटने से सीमेंट के दामों में 8 फीसदी तक कमी आने का अनुमान है। इसका निम्न व मध्य वर्ग को सीधा फायदा मिलेगा। वित्तीय संस्थाओं और बैंकों का मानना है कि शुरू में केंद्र और राज्यों को करीब 48000 करोड़ का राजस्व नुकसान होगा। खासकर उद्योग व निर्माण वाले राज्यों पर प्रभाव ज्यादा हो सकता है, लेकिन यूपी जैसे राज्य में यह प्रभाव सीमित रहेगा। शुरुआत में यूपी को 3500 करोड़ रुपये की राजस्व हानि की आशंका है पर दीर्घकाल में 30 हजार करोड़ राजस्व वृद्धि का अनुमान है।

प्रदेश में जीएसटी राजस्व की स्थिति

जुलाई में जीएसटी संग्रह 9760 करोड़ (जुलाई 2024 में 9125 करोड़ रुपये था)। 7% वृद्धि।
अगस्त में जीएसटी कलेक्शन 9086 करोड़ (अगस्त 2024 में 8269 करोड़ रुपये था)। 10% वृद्धि।
वित्त वर्ष 24-25 में सबसे ज्यादा संग्रहकर्ता राज्यों में यूपी छठे स्थान पर रहा। कुल 1.12 लाख करोड़ रुपये मिले।
यूपी राष्ट्रीय जीएसटी में 7 से 9% योगदान देता है। 3000-4000 करोड़ रुपये अल्पकालिक प्रभाव संभव है, लेकिन मांग में उछाल और बेहतर अनुपालन से यह गैप घटने का अनुमान है।
बढ़ेगी वाहन खरीद, सस्ती हो सकती हैं कारें

वाहनों की खरीद के मामले में यूपी देश के शीर्ष तीन राज्यों में है। वाहन खरीदने की वृद्धि दर के मामले में यूपी पहले स्थान पर है। ऑटो इंडस्ट्री के मुताबिक 10 फीसदी जीएसटी से दोपहिया वाहनों की कीमतों में 10 हजार से 20 हजार रुपये तक की कमी आ सकती है। कारों के दाम 50 हजार रुपये तक सस्ते हो सकते हैं। दिवाली के दौरान ही यूपी में 40 हजार वाहनों की खरीद ज्यादा हो सकती है।

जेके सीमेंट के संयुक्त एमडी व सीईओ माधव सिंघानिया का कहना है कि सीमेंट लग्जरी नहीं, बल्कि आम जिंदगी और बुनियादी विकास से जुड़ा उत्पाद है। लंबे समय से इंडस्ट्री इस पर जीएसटी 28 से घटाकर 18 फीसदी करने की मांग कर रही थी। टैक्स घटने से रेट घटेंगे और विकास का दायरा बढ़ेगा। आम लोगों के घर बनाने की लागत में कमी आएगी।

सीआईआई यूपी की अध्यक्ष व यशोदा सुपर स्पेशियलिटी की एमडी डॉ. उपासना अरोड़ा का कहना है कि जीएसटी दरों में संशोधन से मांग में वृद्धि और आपूर्ति श्रृंखला प्रणाली में जबर्दस्त प्रभाव पड़ेगा। स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम से जीएसटी हटाने से चिकित्सा सुरक्षा के दायरे में अधिक लोगों को शामिल करने में मदद मिलेगी। यूपी जैसा राज्य इस फैसले से सबसे ज्यादा लाभान्वित होगा।

सीआईआई यूपी के उपाध्यक्ष एवं अवध रेल इंफ्रा लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अभिषेक सर्राफ का कहना है कि यूपी में उद्योग की विनिर्माण क्षमता का विस्तार होगा। सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार होने के नाते यूपी में एमएसएमई को सीधा फायदा होगा। इससे राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) बढ़ेगा। स्लैब घटने से सरकार का राजस्व बढ़ेगा क्योंकि टैक्स देने वालों की संख्या में इजाफा होगा।

सीआईआई एमएसएमई पैनल व सीईओ एएमए हर्बल के संयोजक यावर अली शाह का कहना है कि यह फैसला ऐसे समय आया है, जब अंतरराष्ट्रीय टैरिफ से निर्यातक परेशान हैं। आम आदमी की आय ज्यादा बचेगी। इस बची हुई आय को वह दूसरी जगह निवेश कर सकता है। इसका लाभ उपभोक्ता उत्पादों को भी होगा। हम सरकार के इस कदम की सराहना करते हैं।
2500 रुपए से अधिक के रेडीमेड कपड़ों पर जीएसटी बढ़ने व्यापारी दुखी
उतर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष अशोक मोतियानी ने कहा है कि जीएसटी दरें कम होने का हम स्वागत करते हैं। व्यापारियों में इसे लेकर खुशी है। मगर खुदरा कपड़ा उद्योग दुखी हैं। जीएसटी सुधार को लेकर रेडीमेड कपड़ों पर जीएसटी की दरें बढ़ा दी गई है जिससे देश भर के कपड़ा व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है।

कपड़ा रोज़मर्रा के पहनने की जरूरत की वस्तु है कई दशक से कपड़े पर कोई टैक्स नहीं था लेकिन भारत में जीएसटी लागू होते ही कपड़ों पर जीएसटी दरें 5 प्रतिशत लागू की गई। आश्वासन दिए गए की कपड़ों पर रेट कभी नहीं बढ़ाए जाएंगे। जीएसटी दरें लागू होते ही कपड़ों से तैयार रेडीमेड पर 12 प्रतिशत जीएसटी दरें लागू की गई जबकि शुरुआत में रेडीमेड कपड़ों पर वैट 5 प्रतिशत प्रतिशत ही था अब इसे 18 प्रतिशत के दायरे में लाया जा रहा है जो कि बिल्कुल ही अनुचित है।

जीएसटी में सुधार करने की घोषणा के साथ ये कहा गया था कि 12 प्रतिशत दरों में लगभग 99 प्रतिशत वस्तुओं पर जीएसटी 5 प्रतिशत लागू किया जाएगा जबकि रेडीमेड कपड़ों में 2500 रुपए की खरीद को लग्जरी में रखते हुए इसे 18 प्रतिशत जीएसटी में सुधार के नाम पर बढ़ा दिया जाता है इससे देश भर के कपड़ा व्यापारी आहत हुए हैं। उन्होंने कहा कि कपड़ा व्यापारियों की तरफ से गुजारिश है कि इस पर पुनः विचार कर 5 प्रतिशत में लागू कर व्यापारियों की नाराजगी दूर करें।

ये बातें जान लें आयरन की डोज लेने से पहले
हमारे शरीर के लिए आयरन का होना बहुत जरूरी है। यह हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है। आयरन हमारे शरीर के अंदर खून में हीमोग्लोबिन और जरूरी एंजाइम बनाने में मदद करता है। इसका स्तर सामान्य से कम होने पर शरीर में खून की कमी हो सकती है और एनीमिया होने के साथ कई समस्याओं का कारण बनती है। कई बार देखा गया है कि लोग शरीर में आयरन की कमी पूरी करने के लिए आयरन टैबलेट की ओवरडोज ले लेते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए ऐसा करना घातक साबित हो सकता है।

लक्षण : थकावट व सांस फूलना

कमजोरी महसूस होना, थकान, सांस फूलना, व्यायाम करने की क्षमता घटना, नाखून व आंखों का पीला पडऩा आयरन की कमी के लक्षण हैं। नवजात, किशोर व गर्भवती महिलाओं में अधिक आयरन की कमी हो सकती है क्योंकि उनके बढ़ते शरीर को आयरन की काफी जरूरत होती है। अधिकांशत: इसकी कमी महिलाओं में देखी जाती है क्योंकि मासिक चक्र के कारण ब्लड लॉस होने की वजह से ऐसा होता है।

आयरन की कितनी जरूरत

पुरुष को प्रतिदिन 8.7 व महिला को 14.8 मिग्रा आयरन की जरूरत होती है। एक गर्भवती महिला को रोजाना 30 व एनीमिक महिला को 120 मिग्रा आयरन लेना चाहिए।

दवाई लेने का तरीका

कब : आयरन की कमी के लक्षण दिखें और डॉक्टर की सलाह के बाद।

कैसे: इसे कभी खाली पेट न लें। खाना या नाश्ता करने के 20-30 मिनट बाद ही लें। वर्ना सीने में जलन की समस्या हो सकती है।

कितनी: इसकी एक टैबलेट से अधिक लेना ओवरडोज की श्रेणी में आता है।

ध्यान रखें : आयरन और कैल्शियम की गोली एक साथ न लें। कैल्शियम शरीर में आयरन के अवशोषण में दिक्कत पैदा करता है।

ऐसे प्रभावित होता शरीर

ओवरडोज के कारण शरीर में होने वाली दिक्कतों की गंभीरता इस बात पर निर्भर करती है कि कितनी टैबलेट ली गई हैं। ऐसे में उल्टी, पेट में जलन और दस्त की शिकायत होती है।

तीन स्टेज में नुकसान

पहली : दवा लेने के 6 घंटे के अंदर कई बार उल्टी होना, पेट दर्द होना, दस्त होने के साथ ब्लड प्रेशर डाउन होने लगता है।

दूसरी : 12 से 24 घंटे में खूनी दस्त, लगातार लो-बीपी होना, मेटाबॉलिक एसिडोसिस (बॉडी में काफी मात्रा में एसिड का बनना) का बढऩा।

तीसरी : 24 घंटे बाद गुर्दे फेल होने के साथ बेहोशी रहती है। काफी अधिक डोज के मामले में मरीज की कोमा में जाने के बाद मौत भी हो सकती है।

ये अंग होते हैं प्रभावित

पेट : सीने में जलन, उल्टी, दस्त के कारण शरीर में पानी की कमी लिवर डैमेज का कारण बन सकती है।

हार्ट : लगातार गिरता बीपी, धड़कनों का घटना-बढऩा हार्ट फेलका कारण बनता है।

किडनी : उल्टी, दस्त और पेट दर्द से लिवर प्रभावित होने के कारण किडनी फेल होने के मामले भी सामने आते हैं।