डोकलाम – Live Halchal

एक बार फिर भारत-चीन की सेना होगी आमने-सामने, चीन की चाल ने डोकलाम के पास बसाया गांव
नई दिल्ली।  भारत और चीन के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने की आशंका है। सूत्रों के मुताबिक, चीन ने सिक्किम में भारतीय सीमा के करीब एक गांव बसा लिया है। यह गांव पड़ोसी देश भूटान के इलाके में दो किलोमीटर अंदर है और डोकलाम के उस पॉइंट से बेहद करीब है, जहां 2017 के दौरान भारत और चीन की सेनाएं आमने-सामने आ गई थीं और दोनों दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था। यह खुलासा उस वक्त हुआ, जब चीन के एक वरिष्ठ पत्रकार ने ट्वीट के माध्यम से अपने देश के ‘विकास’ के बारे में जानकारी दी थी। हालांकि, विवाद बढ़ने पर चीन के पत्रकार ने अपने ट्वीट डिलीट कर दिए। अब इस मामले में भूटान ने अपना पक्ष रखा है। भूटान के राजदूत ने भारत को बताया कि भूटान की सीमा में चीन का कोई भी गांव नहीं बसा है।

पांगडा रखा गया है गांव का नाम-

बता दें कि चीन के सीजीटीएन न्यूज में सीनियर प्रोड्यूसर शेन सिवेई ने गुरुवार सुबह (19 नवंबर) कुछ ट्वीट किए। इनमें उन्होंने एक गांव की तस्वीरें साझा की थीं। शेन ने अपने ट्वीट में बताया था कि यह डोकलाम का इलाका है। इस गांव का नाम पांगडा रखा गया है।

चीनी पत्रकार ने पोस्ट किया था नक्शा-

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह गांव डोकलाम के उस पॉइंट से महज 9 किलोमीटर दूर है, जहां 2017 के दौरान भारतीय और चीनी सेनाएं आमने-सामने आ गई थीं। बता दें कि चीनी पत्रकार ने पांगडा गांव का नक्शा भी पोस्ट किया था, जिसमें गांव भूटान की सीमा के दो किलोमीटर अंदर दिखाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह अब तक स्पष्ट नहीं है कि भूटान ने चीन को यह गांव बसाने की अनुमति दी थी या नहीं। दरअसल डोकलाम भूटान का इलाका है। इस पर चीन अपना दावा करता है, जबकि भारत से यह सटा होने से वह भी इस विवाद का एक पक्षकार है। भारत भूटान के समर्थन में खड़ा है।

पिछले साल बसाया गया गांव!

इस मामले में ओपन इंटेलिजेंस सोर्स डेट्रास्फा ने भी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें बताया गया है कि पांगडा गांव कुछ समय पहले ही बसाया गया। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि चीन ने पिछले साल यानी 2019 में ही यहां निर्माण कार्य शुरू किया था।

बढ़ सकती है भारत की परेशानी-

डोकलाम के पास चीन द्वारा गांव बसाने की जानकारी मिलने से भारत की परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल, दोनों देशों के बीच काफी समय से लद्दाख बॉर्डर पर तनाव चल रहा है। ऐसे में डोकलाम के करीब इस गांव के बसने की जानकारी मिलने के बाद लद्दाख में तनाव और बढ़ सकता है।

चीनी सैनिकों ने एक बार फिर की अरुणाचल प्रदेश में घुसपैठ, भारतीय सेना के विरोध के बाद वापस लौटे
चीन की सेना ने अरुणाचल प्रदेश में घुसपैठ किया। चीनी सैनिक भारतीय क्षेत्र में एक किलोमीटर अंदर तक पहुंच गए थे। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पार करने की यह घटना अक्टूबर के पहले हफ्ते में हुई। भारतीय सेना के विरोध के बाद चीन के सैनिक वापस लौट गए। यह पहला मौका नहीं है जब चीन की सेना ने घुसपैठ की है।

2017 में सिक्किम के डोकलाम में चीन की सेना द्वारा सड़क निर्माण कराने पर दोनों देशों के बीच तनातनी पैदा हो गई थी। 73 दिनों तक दोनों देशों की सेना आमने-सामने बनी रही। इसके बाद बातचीत के माध्यम से दोनों देशों ने इस मसले को सुलझाया था।लद्दाख में घुसपैठ कर लगाए थे टेंटइसी साल जुलाई में लद्दाख में भी चीन के सैनिकों ने घुसपैठ की थी।

उन्होंने यहां डेमचोक में पांच टेंट लगाए थे। भारतीय सैनिकों ने उन्हें तिरंगा दिखाकर लौटने को भी कहा था, लेकिन चीन के सैनिकों ने इसे नजरंदाज कर दिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने बाद में तीन टेंट हटा लिए थे। भारत और चीन के बीच 4000 किलोमीटर की एलएसी पर करीब 23 विवादित और संवेदनशील इलाके हैं।

डोकलाम दोहराने की आशंका : पूर्व सैन्य अधिकारी

सेना के पूर्व अधिकारियों का मानना है कि चीन की सेना की घुसपैठ करने की हरकत से संकेत मिलता है कि डोकलाम जैसी स्थिति दोहरा सकती है। सूत्रों ने कहा कि अरुणाचल की दिबांग घाटी में चीन के सैनिक घुसे थे। भारतीय सैनिकों ने इसका तुरंत विरोध किया। इसके बाद चीनी सैनिक लौट गए।

डोकलाम में बुनियादी ढांचा बढ़ा रहा है चीन

इस साल के शुरूमें सामने आई सैटेलाइट की तस्वीरों से पता चला था कि चीन डोकलाम में अपना बुनियादी ढांचा बढ़ा रहा है। चीन ने डोकलाम के उत्तरी हिस्से में सात हेलिपैड बना लिए हैं। वहां पर मिसाइलें, टैंक्स, आर्मर्ड व्हीकल्स, ऑर्टिलरी सहित कई अन्य सैन्य उपकरणों की मौजूदगी पाई गई।

चीन ने भारतीयों को कहा घमंडी, बोला- करते रहेंगे डोकलाम में सड़क निर्माण
भारत और चीन के बीच डोकलाम पर जारी गतिरोध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। चीनीमीडिया ने डोकलाम से 10 किमी दूर चल रहे चीनी सेना के निर्माण कार्य को लेकर सफाई पेश की है। चाइनीज कम्यूनिस्ट पार्टी के पब्लिकेशन ने सोमवार को कहा कि  बीजिंग डोकलाम में सड़क का निर्माण जारी रखेगा।

चीन के ग्लोबल टाइम्स के संपादकीय ने पिछले हफ्ते बताया था कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने चुंबी वैली में रोड निर्माण का काम शुरु कर दिया है। जोकि विवादित क्षेत्र डोकलाम से 10 किमी दूर है। संपादकीय में कहा गया कि रोड निर्माण पर अगर कोई भारतीय कमेंट करता है तो वह सनकी, पागल, संवेदनशील और अभिमानी है।

अखबार में लिखे गए लेख में भारत के उस बयान का जिक्र भी किया गया है जिसमें कहा गया था कि चीन डोकलाम में कोई निर्माण नहीं कर रहा है। लेख के मुताबिक डोकलाम क्षेत्र में निर्माण का पूरा अधिकार चीन के पास है और वह ऐसा करता रहेगा।

लेख में यह भी कहा गया कि भारत को हर तरफ नहीं उलझना चाहिए और अपनी सुरक्षा चिताएं एक हद तक ही रखनी चाहिए। कड़ी प्रतिक्रिया देना भारत का पागलपन है। लेख में भारतीय मीडिया पर भी निशाना साधा गया और इसे राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने वाला बताया गया। इस लेख में कहा गया कि चीन, भारत के सनकीपन को मानने के लिए बाध्य नहीं है।

बड़ी खबर: भारत-चीन संबंधों पर डोकलाम का असर, नहीं हुई बॉर्डर पर्सनल मीटिंग
भारतीय और चीनी सेना डोकलाम के भूटानी क्षेत्र में कूटनीतिक विमर्श के बाद एक दूसरे का विरोध कम कर सकती है। आपको बता दें कि दोनों ही सेनाओं ने चीन के 68वें नेशनल डे पर हर साल होने वाली पारंपरिक बॉर्डर पर्सनल मीटिंग में हिस्सा नहीं लिया था। यह मीटिंग पांच नामित स्थानों पर होने वाली थी।

सूत्रों के मुताबिक रविवार को पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने औपचारिक मीटिंग का न्यौता नहीं दिया था सूत्रों से यह भी जानकारी मिली कि इस महीने चीन में भारतीय सेना और पीएलए के बीच होने वाली हैंड इन हैंड एक्सरसाइज भी नहीं हुई। अब इस साल इसके होने की संभावना नहीं है।

दोनों सेनाओं ने सिक्कम-भूटान-तिब्बत ट्राइजंक्शन पर सेना का लेवल बढ़ा दिया है। यह डोकलाम विवाद के बाद दोनों देशों की सेनाओं के पीछे हटने के बाद लिया गया फैसला है।आपको बता दें कि चीन में शी जिनपिंग दूसरी बार राष्ट्रपति बन सकते हैं।

उसके बाद देखना होगा कि आगे की रणनीति में क्या बदलाव आता है। आपको बता दें कि हर साल 7 से 8 समारोह ऐसे होते हैं जिनमें दोनों देशों की सेनाएं अलग अलग BPM प्वांइट्स पर मिलती हैं, जिसमें भाषण, सांस्कृतिक प्रदर्शन और गिफ्टों का आदान-प्रदान होता है। लेकिन चीन ने हैंड टू हैंड एक्सरसाइज को नजरअंदाज करके नए सवाल खड़े कर दिये हैं।

डोकलाम पर मोलभाव नहीं, बातचीत के लिए सैनिकों को वापस बुलाए भारत
सिक्किम क्षेत्र के डोकलाम में चीन के साथ तनातनी को खत्म करने के लिए विदेश मंत्रालय की ओर डिप्लोमेटिक चैनल के इस्तेमाल की बात कहने पर चीन की सरकारी मीडिया ने शनिवार को कहा कि भारत के साथ बातचीत की पूर्व शर्त भारतीय सैनिकों का डोकलाम से पीछे हटना है. चीन की सरकारी मीडिया का कहना है कि इस मामले में मोलभाव के लिए कोई जगह नहीं है.

बॉर्डर लाइन ही बॉटम लाइन

चीन की स्टेट काउंसिल के तहत काम करने वाली और आधिकारिक प्रेस एजेंसी सिन्हुआ के एक लेख में कहा गया है कि चीन के लिए सीमा रेखा ही बॉटम लाइन थी. ऐसा पहली बार नहीं है कि चीन की सरकारी मीडिया ने इस वाक्य का प्रयोग किया है. पिछले सप्ताह भी सिन्हुआ और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के अखबार पीपुल्स डेली ने इसका प्रयोग किया था.

लेख के मुताबिक, ‘डोकलाम क्षेत्र से सेना वापस बुलाने की चीन की मांग को भारत लगातार अनसुना कर रहा है. हालांकि चीन की बात नहीं मानना महीनों से चल रहे इस गतिरोध को और बिगाड़ेगा ही और बाद में भारत के लिए शर्मिंदगी का विषय बन जाएगा.’

इसमें कहा गया है कि भारत को मौजूदा स्थिति को पिछले दो मौकों की तरह नहीं देखना चाहिए जहां 2013 और 2014 में लद्दाख के पास दोनों देशों की सेनाएं आमने सामने खड़ी हो गई थीं. दक्षिणी पूर्वी कश्मीर के इस हिस्से में भारत, पाकिस्तान और चीन की सीमाएं तकरीबन मिलती हैं. राजनयिक प्रयासों से दोनों सेनाओं के बीच संघर्ष को सुलझा लिया गया था. हालांकि इस बार पूरा मामला अलग है.

अभी-अभी: अमेरिका भारत से रक्षा सहयोग बढ़ाएगा, 621.5 अरब डॉलर का रक्षा व्यय…

तीन दशक का सबसे लंबा गतिरोध

भारत और चीन की सेनाओं के बीच मौजूदा गतिरोध पिछले तीन दशकों का सबसे लंबा गतिरोध माना जा रहा है. 18 जून को शुरू हुए इस गतिरोध पर बीजिंग ने कहा था कि दिल्ली ने सीमा समझौते का उल्लंघन किया है. भारतीय सैनिक सीमा पार कर अवैध तरीके से डोकलाम इलाके में घुस आए और चीनी सैनिकों द्वारा बनाई जा रही सड़क के निर्माण को रोक दिया. भारत ने सड़क निर्माण की ओर इशारा करते हुए कहा है कि क्षेत्र में सीमा अभी तय नहीं है और चीन मौजूदा स्थिति को न बदले.

पहली बार भारत ने किया सीमा समझौते का उल्लंघन

सिन्हुआ के मुताबिक, भारत ने पहली बार दोनों देशों के बीच सीमा समझौते का उल्लंघन किया है. कई बार विरोध प्रदर्शन जताने के बाद भी चीन को अपने प्रयासों में असफलता मिली है. भारत को यह पता होना चाहिए कि डोकलाम में उसका ठहराव अवैध है और इसका मतलब यह नहीं है कि उसकी सेना वहां रूकी रहेगी. स्थिति के और खराब होने से पहले भारत को अपने फैसले पर विचार करना होगा.

विदेश सचिव के बयान का जिक्र

लेख में विदेश सचिव एस जयशंकर के हालिया बयान का भी जिक्र है, जिसे सकारात्मक दिखाया गया है. यह कहता है, ‘जैसा कि एक पुरानी चीनी कहावत है, शांति सबसे कीमती चीज है. यह नोट करने वाली बात है कि भारत के विदेश सचिव सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने हाल ही में सिंगापुर में इस मसले पर सकारात्मक टिप्पणी की. जयशंकर ने कहा कि भारत और चीन को अपने मतभेदों को विवाद नहीं बनाना चाहिए. चीन, भारत से इसी तरह के और सकारात्मक कदमों की अपेक्षा करता है.’

चीन विरोधी भावना भड़का रहे राष्ट्रवादी

सिन्हुआ ने अपने लेख में भारत में चीन विरोधी भावनाओं का भी जिक्र किया है. लेख के मुताबिक, हाल के सालों में भारत के राष्ट्रवादी समूहों ने चीन विरोधी भावनाओं को भड़काया है. भारत-चीन सीमा पर जब दोनों देशों की सेनाओं के बीच गतिरोध बना हुआ है, चीन निर्मित सामानों के बहिष्कार की मांग जोर पकड़ रही है.