डॉ. बाबा साहब फ्लाइ्ओवर – Live Halchal

मध्य प्रदेश: 154 करोड़ की लागत से बना डॉ. बाबा साहब फ्लाइ्ओवर शुरू
राजधानी भोपाल में गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर (जीजी) फ्लाईओवर का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को उद्घाटन किया। ब्रिज का नाम डॉ. बाबा साहब अंबेडकर होगा। सीएम ने भोपाल के बावड़ियां कला में 180 करोड़ से नया ब्रिज बनाने का एलान भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के सबसे बड़े नव निर्मित फ्लाई ओवर का गुरुवार को उद्घाटन किया। 2900 मीटर लंबा फ्लाईओवर 154 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्रिज का नाम डॉ. बाबा साहब अंबेडकर के नाम पर रखा। उन्होंने एलान किया कि बावड़ियां कला में 180 करोड़ से ब्रिज का निर्माण होगा। महेश्वर में आयोजित होने वाली कैबिनेट में इसके प्रस्ताव पर मुहर लगेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के सबसे बड़े नव निर्मित फ्लाईओवर का गुरुवार को उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने इसका नाम डॉ. बाबा साहब अंबेडकर के नाम पर रखा। यह 2900 मीटर लंबा फ्लाईओवर 154 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। अंबेडकर फ्लाईओवर के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में कई विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने अपनी मेधा और हिम्मत से 1913 में आईसीएस की परीक्षा पास की और देशभक्ति का प्रमाण दिया कि उन्होंने परीक्षा तो पास की, लेकिन अंग्रेजों की नौकरी नहीं की, जो अंग्रेजों के लिए एक बड़ा तमाचा था।

बाबा साहब अंबेडकर बाद में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, हालांकि उनके विचार कांग्रेस के नेताओं को रास नहीं आए। उन्होंने अपने बलबूते पर आज़ाद हिंद फौज की स्थापना की और अंग्रेजों को बड़ी चुनौती दी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने ऐसे देशभक्तों का सम्मान किया।

बावड़ियां कलां में 180 करोड़ में बनेगा ब्रिज
मुख्यमंत्री ने बैरागढ़ के ब्रिज का भी एक से डेढ़ साल में उद्घाटन करने की बात कही। उन्होंने यह भी बताया कि बावड़ियां कला में तकलीफों को देखते हुए नए ब्रिज का निर्माण 180 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा, जिसके प्रस्ताव पर महेश्वर में आयोजित कैबिनेट बैठक में मुहर लगेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल को लेकर बहुत काम करना है क्योंकि भोपाल देश का दिल है और मध्य प्रदेश की राजधानी है।

इसके साथ ही राजधानी के लिए वृहद परियोजना का नक्शा जल्द ही आएगा, जिसमें भोपाल के पास रायसेन, विदिशा और सीहोर जिलों को मिलाकर एक बड़ी योजना बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महू में कांग्रेस के जय बापू, जय भीम, जय संविधान सम्मेलन पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर के साथ हमेशा न्याय किया। उनको लोकसभा चुनाव जीतने नहीं दिया।

60% यातायात इस फ्लाईओवर से गुजरेगा
गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर तक के इस फ्लाईओवर के निर्माण से वाहन चालकों को व्यवस्थित यातायात की सुविधा मिलेगी। भोपाल शहर के मैदा मिल मार्ग पर गायत्री मंदिर से डीबी मॉल चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा, प्रगति चौराहा से मानसरोवर कॉम्प्लेक्स होते हुए गणेश मंदिर तक निर्मित यह फ्लाईओवर 2900 मीटर लंबा और 15 मीटर चौड़ा है। यह फ्लाईओवर मैदा मिल मार्ग को विद्या नगर, शक्ति नगर, कस्तूरबा नगर, साकेत नगर, दानिश नगर, आशिमा मॉल और एम्स जैसे प्रमुख रिहायशी और वाणिज्यिक क्षेत्रों से जोड़ते हुए आवागमन में सुविधा प्रदान करेगा। इसके अलावा, औबेदुल्लागंज, नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा और जबलपुर जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह मार्ग सुगम बना देगा। डीबी मॉल, बोर्ड ऑफिस, प्रगति पेट्रोल पंप और मानसरोवर चौराहे जैसे भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों पर यातायात का दबाव कम होगा। लोक निर्माण विभाग के प्रारंभिक आंकलन के अनुसार, 60% यातायात इस फ्लाईओवर से गुजरेगा, जबकि शेष 40% यातायात पुराने मार्गों का उपयोग करेगा। यह फ्लाईओवर मैदा मिल मार्ग को विद्या नगर, शक्ति नगर, कस्तूरबा नगर, साकेत नगर, दानिश नगर, आशिमा मॉल और एम्स जैसे प्रमुख रिहायशी और वाणिज्यिक क्षेत्रों को आवागमन में सुविधाजनक होगा। साथ ही औबेदुल्लागंज, नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा और जबलपुर की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह मार्ग को सुगम बनाएगा। इस फ्लाई-ओवर डी.बी. मॉल, बोर्ड ऑफिस, प्रगति पेट्रोल पंप और मानसरोवर चौराहे जैसे भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों पर यातायात का दबाव कम करेगा। लोक निर्माण विभाग के प्रारंभिक आंकलन के अनुसार 60% यातायात इस फ्लाई-ओवर से गुजरेगा, जबकि शेष 40% यातायात पुराने मार्गों का उपयोग करेगा।