डॉलर – Live Halchal

डॉलर के मुकाबले क्यों गिर रहा रुपया, क्या हैं इसके फायदे और नुकसान?
पिछले कुछ महीनों से डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर हो रहा है। यह गुरुवार (6 फरवरी 2025) को 14 पैसे गिरकर 87.57 रुपये प्रति डॉलर के नए ऑल टाइम लो-लेवल पर पहुंच गया। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर रुपया कमजोर क्यों हो रहा है? अर्थव्यवस्था के लिहाज से इसके फायदे और नुकसान हैं और रुपया कब मजबूत होगा। आइए इन सवालों के जवाब जानते हैं।

डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर क्यों हो रहा है?

रुपये के कमजोर होने की कई वजहें हैं। इनमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों कारण शामिल हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों ने ग्लोबल टैरिफ वॉर की आशंका बढ़ा दी है। इसका असर रुपये पर भी दिख रहा है।
अमेरिका में ब्याज दर और बॉन्ड यील्ड काफी ऊंची है, इससे निवेशक अमेरिकी बाजार का रुख कर रहे हैं। इससे डॉलर मजबूत हो रहा है।
विदेशी निवेशक (FII) भारतीय शेयर बाजार में लगातार बिकवाली कर रहे हैं। यह डॉलर की मांग बढ़ा रहा है, जिससे रुपया कमजोर हो रहा है।
चीन जैसे देशों के साथ भारत का व्यापार घाटा लगातार बढ़ रहा है। इससे भी रुपये में कमजोरी आ रही है और डॉलर मजबूत हो रहा है।

रुपये के कमजोर होने के क्या नुकसान हैं?
तेल और पेट्रोलियम उत्पाद महंगे होंगे: भारत कच्चे तेल का सबसे बड़ा आयातक है। जब रुपया गिरता है, तो पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते हैं। इससे ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक्स और महंगाई पर असर पड़ता है।
महंगाई (Inflation) बढ़ सकती है: रुपये की कमजोरी से आयातित वस्तुएं महंगी हो जाती हैं, जिससे महंगाई बढ़ती है। इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, और दवाओं की कीमतें बढ़ सकती हैं।

विदेशी कर्ज, पढ़ाई और यात्रा महंगी होगी: अगर कोई भारतीय कंपनी डॉलर में लोन लेती है, तो उसे ज्यादा ब्याज चुकाना पड़ेगा। जो लोग अमेरिका, यूरोप या अन्य देशों में पढ़ाई कर रहे हैं, उनके खर्च बढ़ सकते हैं। विदेश यात्रा और होटल बुकिंग महंगी हो जाएगी।

रुपये के कमजोर होने के क्या फायदे हैं?
निर्यात (Exports) को बढ़ावा मिलेगा: जब रुपया गिरता है, तो भारत के निर्यात (Exports) सस्ते हो जाते हैं, जिससे विदेशी खरीददार ज्यादा सामान मंगाते हैं। इससे IT सेक्टर, फार्मा, और मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को फायदा हो सकता है।
विदेश से आने वाला पैसा (Remittance) बढ़ेगा: जो भारतीय विदेश में काम कर रहे हैं, उन्हें ज्यादा रुपये मिलेंगे। NRI (Non-Resident Indian) लोगों को इसका बड़ा फायदा होगा। इससे भारत में भेजने पर पैसों की वैल्यू बढ़ जाएगी।

पर्यटन (Tourism) को बढ़ावा मिलेगा: जब रुपया कमजोर होता है, तो विदेशी पर्यटक भारत में ज्यादा खर्च करते हैं, जिससे टूरिज्म सेक्टर को फायदा होता है। इलाज भी सस्ता हो जाएगा। इससे मेडिकल टूरिज्म को भी बढ़ावा मिल सकता है।

रुपया कब मजबूत होगा?
इस सवाल का जवाब काफी हद आरबीआई की नीतियों और वैश्विक बाजारों के हालात पर निर्भर करेगा। अभी टैरिफ वॉर की आशंका और वैश्विक अस्थिरता के चलते रुपये का मजबूत होना थोड़ा मुश्किल लग रहा है। हालांकि, आरबीआई और सरकार रुपये में स्थिरता लाने के लिए कुछ कदम उठा सकती है।

विदेशी निवेश बढ़ाने के उपाय करना।
निर्यात बढ़ाने की रणनीति अपना।
RBI का बाजार में हस्तक्षेप करना।
तेल आयात पर निर्भरता कम करना।
वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को अपनाना।

अगर भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत होती है और विदेशी निवेश बढ़ता है, तो रुपया अगले कुछ महीनों में धीरे-धीरे रिकवर कर सकता है।

क्या भारत को रुपये की गिरावट से डरना चाहिए?
रुपये में गिरावट चिंता की बात जरूर है, लेकिन इसे निर्यात बढ़ाने के अवसर भी खुल जाते हैं। यह भारत जैसी उभरती अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी बात है। लेकिन, इससे घरेलू बाजार में महंगाई बढ़ने का खतरा भी रहता है। कुल मिलाकर, रुपये की गिरावट से कुछ क्षेत्रों को नुकसान हो सकता है, लेकिन कुछ सेक्टरों को फायदा भी होगा। अभी निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्हें उन सेक्टरों में निवेश करना चाहिए, जो रुपये की गिरावट से फायदा उठा सकते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप को मानहानि केस में झटका, देना होगा आठ मिलियन डॉलर का जुर्माना
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेखिका ई जीन कैरोल के मानहानि मामले में बड़ा झटका लगा है। जूरी ने मानहानि केस में लेखिका कैरोल को 83 मिलियन डॉलर देने का आदेश दिया है। हालांकि, ट्रंप ने जूरी के फैसले के खिलाफ विरोध किया और कहा कि इसके खिलाफ अपील करेंगे।

अदालत की कार्यवाही के दौरान चले गए थे ट्रंप

समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को अपने मानहानि मुकदमे की अंतिम बहस के दौरान अदालत कक्ष से उठकर उस समय बाहर चले गए। जब लेखिका ई जीन कैरोल के वकील ने उनकी मुवक्किल को 1.2 करोड़ डॉलर का हर्जाना दिलाए जाने का आग्रह किया था।

वकील ने ट्रंप पर लगाया आरोप

वकील ने कहा कि ट्रंप ने अपने सार्वजनिक बयानों के माध्यम से उन्हें झूठा करार देते हुए उनके प्रति नफरत पैदा की, जिससे उनके सम्मान को हानि पहुंची है। वकील रोबर्टा कपलान द्वारा अपनी अंतिम दलीलें शुरू करने के कुछ ही मिनटों बाद ट्रंप अचानक बचाव पक्ष की तरफ की अपनी सीट से उठे और बाहर की ओर चले गए।

लेखिका ई जीन कैरोल ने फैसले पर जताई खुशी

मैनहटन संघीय अदालत के फैसले को लेकर लेखिका ई जीन कैरोल ने एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि यह हर उस महिला के लिए एक बड़ी जीत है, जिसे नींचे गिराने की कोशिश की जाती है और उसे दबाने के लिए हर एक प्रयास होते हैं।

ट्रंप ने उठाए जूरी के फैसले पर सवाल

वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने जूरी के फैसले पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह फैसला बिल्कुल हास्यास्पद है। हमारी कानूनी प्रणाली नियंत्रण से बाहर हैऔर इसे राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।

क्या है मामला?

नौ महीने में यह दूसरी बार था कि एक सिविल जूरी ने कैरोल के दावे से संबंधित फैसला सुनाया है। इससे पहले पिछले साल मई में एक जूरी ने कैरोल को 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर देने का आदेश दिया था। जूरी ने पाया था कि कैरोल के साथ यौन दुर्व्यवहार करने और फिर यह दावा करके उसे बदनाम करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप जिम्मेदार थे।

नई ऊंचाई पर बाजार ने भारतीय करेंसी पर डाला असर
आज डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे की तेजी के साथ खुला है। पिछले 9 कारोबारी सत्र से रुपया बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। आज रुपया 82.77 पर कारोबार कर रहा है। शेयर बाजार में आई तेजी ने रुपया को बढ़त हासिल करने में मदद की है। पिछले हफ्ते भी बाजार उच्चतम स्तर पर खुला था। वहीं, आज भी बाजार रिकॉर्ड हाई पर कारोबार कर रहा है।

मजबूत हुआ रुपया

इंटरबैंक विदेशी मुद्रा में भारतीय करेंसी 82.82 पर खुली और शुरुआती कारोबार में ग्रीनबैक के मुकाबले 82.77 तक पहुंच गई। यह पिछले बंद से 18 पैसे की वृद्धि को दर्शाता है। पिछले हफ्ते शुक्रवार को रुपया लगातार आठवें सत्र में मजबूत हुआ। यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 6 पैसे की बढ़त के साथ 82.95 पर बंद हुआ।

सीआर फॉरेक्स एडवाइजर्स के एमडी अमित पबारी ने कहा

सोमवार की अमेरिकी छुट्टी के परिणामस्वरूप व्यापारिक गतिविधि में कमी आने की संभावना है, जिससे बाजार में अस्थिरता कम हो सकती है। यह घटनाक्रम अवकाश व्यापार गतिविधि में कमी के बीच उभरते बाजार मुद्राओं के लिए सकारात्मक रुझान का संकेत देता है।

आपको बता दें कि मार्टिन लूथर किंग जूनियर दिवस के अवसर पर सोमवार को अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज बंद हैं।

डॉलर इंडेक्स का क्या है हाल?

दुनिया की बड़ी करेंसी के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की मजबूती बताने वाला डॉलर इंडेक्स 102.35 पर बना हुआ है। कच्चे तेल 78.54 डॉलर प्रति बैरल पर है।

नए ऊंचाई पर शेयर बाजार

आज सेंसेक्स 505.66 अंक या 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ 73,074.11 पर खुला। वहीं, निफ्टी 135.80 अंक या 0.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,030.30 अंक पर पहुंच गया। एक्सचेंज डेटा के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक शुक्रवार को 40.05 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार खुदरा महंगाई दर दिसंबर में चार महीने के उच्चतम स्तर 5.69 प्रतिशत पर पहुंच गई। वहीं इंडस्ट्रियल ग्रोथ नवंबर में आठ महीने के निचले स्तर 2.4 प्रतिशत पर आ गया।

भारतीय रुपये में आई मामूली तेजी
आज डॉलर के मुकाबले रुपया मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। शेयर बाजारों से बढ़त और निरंतर विदेशी फंड प्रवाह के चलते रुपये ने लगातार तीसरे दिन अपनी बढ़त बनाए रखी। आज के कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 2 पैसे बढ़कर 83.30 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा तेल उत्पादक देशों ओपेक+ की महत्वपूर्ण बैठक से पहले कच्चे तेल की कीमतें 82 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चल रही हैं, हालांकि भारतीय मुद्रा में तेज बढ़त पर रोक लगी है। इसके अलावा आज दिन में जारी होने वाले घरेलू जीडीपी आंकड़ों का भी निवेशकों को इंतजार रहेगा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा में, रुपया डॉलर के मुकाबले 83.31 पर खुला और 83.29 से 83.32 के दायरे में कारोबार किया। बाद में इसने ग्रीनबैक के मुकाबले 83.30 पर कारोबार किया, जो पिछले बंद के मुकाबले 2 पैसे की बढ़त दर्शाता है। मंगलवार को 6 पैसे की बढ़त के बाद बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे बढ़कर 83.32 पर बंद हुआ।

इस बीच, डॉलर सूचकांक में डॉलर 0.02 प्रतिशत कम होकर 102.78 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.18 प्रतिशत गिरकर 82.95 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर मार्केट में तेजी

आज बीएसई सेंसेक्स 41.15 अंक या 0.06 प्रतिशत बढ़कर 66,943.06 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 17.15 अंक या 0.09 प्रतिशत बढ़कर 20,113.75 पर पहुंच गया। बुधवार को दोनों सूचकांकों में 1 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया पर बाद में सेंसेक्स और निफ्टी निचले स्तर पर पहुंच गए। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को 71.91 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ सीमित, जानिए वजह
आज डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी सपाट खुला है। वहीं शेयर मार्केट बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिकी मुद्रा यानी डॉलर में आई बढ़त ने रुपया को सपाट किया है। बीते दिन यानी बुधवार को रुपया अपने निचले स्तर से उठकर 10 पैसे की बढ़त के साथ बंद हुआ था। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखने को मिली है।

स्टॉक मार्केट में नरम रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था क्योंकि विदेशी फंड की निरंतर निकासी से निवेशकों की भावनाएं प्रभावित हो रही थीं।

आज इंटरबैंक विदेशी मुद्रा में, रुपया डॉलर के मुकाबले 83.31 पर खुली और फिर 83.30 के उच्चतम स्तर और ग्रीनबैक के मुकाबले 83.32 के निचले स्तर को छू गई। बीते दिन, मंगलवार को रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे बढ़कर 83.28 पर बंद हुआ।

रातोंरात फेड मिनट्स जारी होने के बाद डॉलर इंडेक्स गिर गया। यूएस 10-वर्षीय बांड 4.41 प्रतिशत पर स्थिर था।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी प्रमुख और कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा
फेड बैठक के मिनटों में प्रतिभागियों ने नोट किया कि मुख्य मुद्रास्फीति को नीचे लाने में सीमित प्रगति हुई है। सभी दरों पर सावधानी से आगे बढ़ने पर सहमत हुए और कहा कि और अधिक सख्ती की आवश्यकता हो सकती है। अमेरिकी डॉलर की बोलियों के प्रवाह पर हावी होने से रुपये के मौजूदा दायरे में बने रहने की उम्मीद है।

डॉलर इंडेक्स में डॉलर 103.55 पर अपरिवर्तित कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.13 प्रतिशत गिरकर 82.34 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

स्टॉक मार्केट का हाल
आज के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 51.91 अंक या 0.08 प्रतिशत बढ़कर 65,982.68 पर कारोबार कर रहा था। व्यापक एनएसई निफ्टी 24.55 अंक या 0.12 प्रतिशत बढ़कर 19,807.95 पर पहुंच गया। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को 455.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।