डेमोक्रेटिक पार्टी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 03 Aug 2024 08:49:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg डेमोक्रेटिक पार्टी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 कमला हैरिस अलोकतांत्रिक तरीके से डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार बनीं https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%85%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%95%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95/573656 Sat, 03 Aug 2024 08:49:11 +0000 https://livehalchal.com/?p=573656 अपने समर्थकों को एक ईमेल में ट्रंप ने कमला हैरिस के खिलाफ प्रचार अभियान में जबरदस्त जुबानी हमले की शपथ ली। बता दें कि ट्रंप शनिवार को एटलांटा में चुनाव प्रचार करेंगे। अपने ईमेल में ट्रंप ने कहा कि 24 घंटे जबरदस्त प्रचार करने के बाद कल इस समय हैरिस का सबसे बुरा सपना सच …]]>

अपने समर्थकों को एक ईमेल में ट्रंप ने कमला हैरिस के खिलाफ प्रचार अभियान में जबरदस्त जुबानी हमले की शपथ ली। बता दें कि ट्रंप शनिवार को एटलांटा में चुनाव प्रचार करेंगे। अपने ईमेल में ट्रंप ने कहा कि 24 घंटे जबरदस्त प्रचार करने के बाद कल इस समय हैरिस का सबसे बुरा सपना सच हो जाएगा।

अमेरिका में इस साल नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर है। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने दावा किया कि कमला हैरिस अलोकतांत्रिक तरीके से डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार बनीं। उन्होंने यह भी कहा कि कमला हैरिस के नाम पर एक भी वोट नहीं डाला गया था। ट्रंप ने इसे कम्यूनिस्ट चीन की याद दिलाने वाला बताया। बता दें कि राष्ट्रपति जो बाइडन के बाहर होने के बाद कमला हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार के तौर पर अपना समर्थन जुटा लिया था। पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में 59 वर्षीय कमला हैरिस का सामना रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से होने वाला है।

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “डेमोक्रेट्स लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। कमला हैरिस अमेरिका के इतिहास की सबसे कम लोकप्रिय उप राष्ट्रपति हैं। उनके नाम पर एक भी वोट नहीं डाला गया था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार बना दिया गया है।” जो बाइडन पर निशाना साधते हुए ट्रंप ने कहा कि यह कम्यूनिस्ट चीन की याद दिलाता है। डेमोक्रेट्स ने अपने एक उम्मीदवार को इस दौड़ से तब बाहर कर दिया, जब उनकी गलतियों को छिपाना मुश्किल हो गया था।

कमला हैरिस पर ट्रंप का निशाना
अपने समर्थकों को एक ईमेल में ट्रंप ने कमला हैरिस के खिलाफ प्रचार अभियान में जबरदस्त जुबानी हमले की शपथ ली। बता दें कि ट्रंप शनिवार को एटलांटा में चुनाव प्रचार करेंगे। अपने ईमेल में ट्रंप ने कहा, “24 घंटे जबरदस्त प्रचार करने के बाद कल इसी समय हैरिस का सबसे बुरा सपना सच हो जाएगा। जब मैं एटलांटा में रैली करूंगा तब वह सच्चाई से छिप नहीं पाएंगी।” उन्होंने आगे कहा, “कल मैं मंच पर कदम रखूंगा और ओपन बॉर्डर जार कमला हैरिस को उनके असफल राजनीतिक करियर की सबसे बुरी हार मिलेगी।”

जो बाइडम के पिछले महीने राष्ट्रपति दौड़ से बाहर होने के बाद डेमोक्रेट्स ने उम्मीदवार के तौर पर अचानक ही कमला हैरिस का नाम डाल दिया। राष्ट्रपति चुनाव में जीत से कुछ ही दूर कमला हैरिस अमेरिकी राजनीति में पहली अश्वेत महिला राष्ट्रपति बन सकती हैं। वह पहली भारतीय मूल की महिला हैं, जिन्हें राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया गया।

]]>
डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए ‘लक्ष्मी’ साबित हो रही कमला हैरिस https://livehalchal.com/%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf/572799 Mon, 29 Jul 2024 08:11:27 +0000 https://livehalchal.com/?p=572799 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव अभियान में कमला हैरिस ने कमाल कर दिया हैं। दरअसल एक सप्ताह के बीच कमला हैरिस की कैंपेन टीम ने लगभग 200 मिलियन डॉलर का फंड जुटाया है । इससे डेमोक्रेटिक पार्टी की मजबूती और बढ़ गई है। बता दें कि यह सभी धनराशि कमला हैरिस ने चुनाव अभियान के दौरान जुटाई …]]>

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव अभियान में कमला हैरिस ने कमाल कर दिया हैं। दरअसल एक सप्ताह के बीच कमला हैरिस की कैंपेन टीम ने लगभग 200 मिलियन डॉलर का फंड जुटाया है । इससे डेमोक्रेटिक पार्टी की मजबूती और बढ़ गई है। बता दें कि यह सभी धनराशि कमला हैरिस ने चुनाव अभियान के दौरान जुटाई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर हो गए है। उन्होंने अपने उत्तराधिकारी के रूप में अपनी डिप्टी कमला हैरिस का समर्थन किया। इसके एक हफ्ते बाद ही कमला हैरिस ने आधिकारिक तौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की।

1 हफ्ते में कमला हैरिस ने किया कमाल
इसके बाद से कमला हैरिस लगातार चुनाव अभियान में जुटी हुई है। उनके चुनावी अभियान को जबरदस्त समर्थम मिल रहा है। शायह यहीं कारण है कि कमला हैरिस को महज एक सप्ताह में ही 200 मिलियन डॉलर (16,74,20,70,000) का फंड मिला है। यह सभी धनराशि उन्होंने चुनाव अभियान के दौरान जुटाई है।

66 प्रतिशत नए लोगों ने दिया पहली बार चंदा
अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, कमला हैरिस ने रविवार (28 जुलाई) को अपने लेटेस्ट फंडरेजिंग की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि हैरिस की कैंपेन टीम को 66 प्रतिशत से अधिक फंड 2024 के चुनाव में पहली बार चंदा दे रहे लोगों से प्राप्त हुआ है। वहीं, 1,70,000 से अधिक वॉलंटियर्स ने कमला हैरिस के कैंपेन में मदद करने के लिए साइन अप किया है। फोन कॉल, जनसंपर्क और वोटिंग से जुड़े कामों में यह लोग मदद करेंगे।

ट्रंप की पार्टी फंड जुटाने में कितने पीछे?
इस बीच, डोनाल्ड ट्रंप के अभियान ने जुलाई की शुरुआत में कहा कि उसने दूसरी तिमाही में 331 मिलियन अमरीकी डॉलर जुटाए, जो कि डेमोक्रेटिक सहयोगियों द्वारा जुटाए गए 264 मिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक है। जून के अंत में ट्रंप के अभियान के पास 284.9 मिलियन अमरीकी डॉलर नकद थे, जबकि उस समय डेमोक्रेटिक अभियान के पास 240 मिलियन अमरीकी डॉलर नकद थे।

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, चुनावों में अब 100 दिन बाकी हैं। पिछले हफ़्ते के सर्वेक्षणों में हैरिस और ट्रंप के बीच बराबरी का मुकाबला देखने को मिला है, जिससे अभियान के लिए कड़ी टक्कर की स्थिति बन गई है।

]]>
कुछ बिंदुओं में जानें, अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव से जुड़ी अहम जानकारियां, आज होगा मतदान https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%9b-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%87/390131 Tue, 03 Nov 2020 06:35:27 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=390131 नई दिल्‍ली। अमेरिका में आज (मंगलवार, 3 नवंबर) राष्‍ट्रपति पद के प्रत्‍याशी के लिए मतदान किया जाना है। डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्‍याशी जो बिडेन और रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्‍याशी और मौजूदा राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के लिए ये बेहद खास पल है। इस चुनाव के अलग-अलग चरण हैं। अंत में जो जीतेगा वो जनवरी में पद …]]>

नई दिल्‍ली। अमेरिका में आज (मंगलवार, 3 नवंबर) राष्‍ट्रपति पद के प्रत्‍याशी के लिए मतदान किया जाना है। डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्‍याशी जो बिडेन और रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्‍याशी और मौजूदा राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के लिए ये बेहद खास पल है। इस चुनाव के अलग-अलग चरण हैं। अंत में जो जीतेगा वो जनवरी में पद और गोपनीयता की शपथ लेगा। जानें इससे जुड़ी कुछ खास बातें:-

अमेरिका में राष्‍ट्रपति पद के लिए मतदान की शुरुआत सुबह 6 बजे अमेरिकी समयानुसार (शाम 4:30 बजे, भारतीय समयानुसार) होगी। ये मतदान रात 9 बजे तक चलेगा।
3 नवंबर को अमेरिका के सभी 50 राज्‍यों में वोटिंग होगी। अमेरिकी समयनुसार इस बार वोटिंग सुबह 6 बजे से शुरू होगी और रात 9 बजे तक समाप्त होगी। अमेरिका के सभी 50 राज्‍यों में एक साथ वोटिंग होगी। इस दौरान देश के करीब 24 करोड़ मतदाता वोट करेंगे।
अमेरिकी राष्‍ट्रपति के लिए अब तक 9 करोड़ से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। इस बार के कुल मतदाता करीब 24 करोड़ हैं। जो लोग अब तक वोट नहीं डाल सके थे उनको आज अपना वोट डालने का मौका मिलेगा।
अब तक सामने आए चुनाव सर्वेक्षण में डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्‍याशी जो बिडेन को राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप पर बढ़त बनाते हुए बताया गया है।
3 नवंबर को मतदाता इलेक्‍टर्स का चुनाव करेंगे जबकि 14 नवंबर को यही इलेक्‍टर्स इलेक्‍टोरल कॉलेज के लिए वोट डालेंगे और नए राष्‍ट्रपति का चुनाव होगा। आज होने वाली वोटिंग को पॉपुलर वोट कहा जाता है।
हालांकि इस बार चुनाव परिणाम को लेकर कोई तारीख तय नहीं की है। इसलिए ऐसा भी कहा जा रहा है कि इसमें कुछ विलंब हो सकता है।

इस बार के राष्‍ट्रपति चुनाव में 12 लाख भारतीय मूल के रजिस्‍टर्ड मतदाता भी हिस्‍सा ले रहे हैं।
मैक्सिको अमेरिका का एक ऐसा राज्‍य है जहां विदेशी मूल के सबसे अधिक मतदाता हैं। इनकी संख्‍या करीब 35 लाख तक है। ये राष्‍ट्रपति चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले राज्‍यों में एक है।
राष्‍ट्रपति बनने के लिए चुनावी मैदान में उतरे प्रत्‍याशियों को 538 इलेक्‍टोरल कॉलेज में से कुल 270 पर जीत दर्ज करनी होती है। इलेक्‍टोरल कॉलेज ही राष्‍ट्रपति चुनाव में सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। अंत में जीतने वाले प्रत्‍याशी के खाते में ही सारे वोट जाते हैं।
इस बार के चुनाव में पहली बार किसी पार्टी ने भारतीय मूल के व्‍यक्ति को प्रत्‍याशी बनाया है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने उप-राष्‍ट्रपति पद के लिए भारतीय मूल की कमला हैरिस

अब तक अर्ली वोटिंग के तहत लगभग दस करोड़ लोग वोट डाल चुके हैं। यह संख्या वर्ष 2016 में डाले गए वोटों का लगभग 68 फीसद है। खास बात यह है कि यहां जीत सिर्फ पॉपुलर वोट से नहीं होती है। राष्ट्रपति बनने के लिए दोनों प्रत्याशियों में से किसी एक को 538 इलेक्टोरल कॉलेज में से 270 में जीत हासिल करनी होगी। इलेक्टर कॉलेज भी एक तरह के प्रतिनिधि होते हैं, जिनका चुनाव होता है।

]]>
अमेरिका में कौन होगा सामने? ताजा चुनावी सवेर्क्षण में ट्रंप से आगे हैं, बिडेन https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8c%e0%a4%a8-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%a8/389775 Mon, 02 Nov 2020 07:34:47 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=389775 अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन चुनाव से पहले हुए एक ताजा सवेर्क्षण में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से 1० प्रतिशत अंकों के साथ आगे चल रहे हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर कराए गए चुनावी सवेर्क्षण के मुताबिक श्री बिडेन को 52 प्रतिशत लोगों ने …]]>

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन चुनाव से पहले हुए एक ताजा सवेर्क्षण में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से 1० प्रतिशत अंकों के साथ आगे चल रहे हैं।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर कराए गए चुनावी सवेर्क्षण के मुताबिक श्री बिडेन को 52 प्रतिशत लोगों ने अपना समर्थन दिया है जबकि 42 प्रतिशत लोग ट्रम्प के समर्थन में आये हैं।

अमेरिका के एरिजोना, फ्लोरिडा, जार्जिया, ओवा, मैने, मिशीगन, मिनीसोटा, नार्थ कैरोलिना, न्यू हैम्पशायर, नवादा, पेंसिल्वेनिया और विस्कॉनसिन समेत 12 प्रांतों में चुनाव से पूर्व कराए गए अंतिम सवेर्क्षण के मुताबिक श्री बिडेन को 51 प्रतिशत जबकि श्री ट्रम्प को 45 प्रतिशत वोट मिले।

यह ताजा चुनावी सवेर्क्षण 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच कराया गया था। श्री बिडेन को अश्वेत अमेरिकी नागरिकों का समर्थन मिलता भी दिख रहा है। इसके अलावा युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन किया है।

]]>
हैरिस ने समझाया, अपने फर्स्ट नेम ‘कमला’ का अर्थ, ‘नाम’ की अहमियत के बारे में बताया https://livehalchal.com/%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%9d%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8/388979 Sat, 31 Oct 2020 07:37:14 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=388979 न्यूयार्क। अमेरिका में 3 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव है। इसे लेकर चुनावी कैंपेन और प्रत्याशियों के बीच गहमागहमी तेज हो गई है। डेमोक्रेटिक उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस (Kamala Harris) भी अमेरिकी राजनीति के इतिहास में अपने कैंपेन के अंतिम दौर में सही उच्चारण पढ़ाती नजर आ रहीं है। हैरिस का फर्स्ट नेम कमला …]]>

न्यूयार्क। अमेरिका में 3 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव है। इसे लेकर चुनावी कैंपेन और प्रत्याशियों के बीच गहमागहमी तेज हो गई है। डेमोक्रेटिक उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस (Kamala Harris) भी अमेरिकी राजनीति के इतिहास में अपने कैंपेन के अंतिम दौर में सही उच्चारण पढ़ाती नजर आ रहीं है। हैरिस का फर्स्ट नेम कमला (Kamala) का अमेरिका की राजनीति में गलत उच्चारण किया जाता रहा है। यह पिछले कुछ हफ्तो में अधिक हो गया। रिपब्लिकन नेताओं ने बार-बार हैरिस के नाम का मजाक उड़ाया।

‘आई स्टैंड विद कमला’-

फॉक्स न्यूज के टकर कार्लसन ( Tucker Carlson) और हाल में जॉर्जिया के सीनेटर डेविड पर्ड्यू (Georgia Senator David Perdue) ने गलत उच्चारण तो किया ही उससे ज्यादा ही बोल गए। जॉर्जिया में एक चुनावी रैली में रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर डेविड परड्यू द्वारा डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उप-राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस का लगातार गलत नाम लेने से नाराज हैरिस समर्थकों ने ‘माय नेम इज’ और ‘आई स्टैंड विद कमला’ नाम से ऑनलाइन अभियान शुरू किया है।

यूं उड़ा था नाम का मजाक-

दरअसल, परड्यू ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उम्मीदवारी के समर्थन में हुई एक चुनावी रैली में हैरिस का लगातार गलत नाम लेकर उनका मजाक उड़ाया। शुक्रवार को मेकन शहर में एक रैली में परड्यू ने हैरिस के लिए कहा था, ‘काह-मह-ला? कमला- मला-मला? (KAH-mah-lah? Kah-MAH-lah? Kamala-mala-mala?) पता नहीं क्या है। मैं नहीं जानता। उनके यह कहते ही दर्शक हंसने लगे।

कमला का अर्थ है ‘कमल का फूल’ : हैरिस-

अपने पति के साथ पीपुल (PEOPLE ) मैगजीन के नवीनतम संस्करण के लिए दिए गए साक्षात्कार में 56 वर्षीय कमला हैरिस ने कहा, ‘मेरा मानना है कि आपके माता-पिता ने जो नाम आपको दिया वह काफी स्पेशल है इसका मतलब चाहे जो हो।’ उन्होंने बताया कि अनेकों कल्चर में नामकरण समारोह का आयोजन किया जाता है। यह एक उपहार है जो अनोखा और पारिवारिक है। परिवार बच्चे को नाम देता है… लोगों के नामों का सम्मान करें और इसका इस्तेमाल आदर के साथ करें। उन्होंने आगे कहा, ‘कई भारतीय भाषाओं में कमला (Kamala) का मतलब ‘कमल’ (lotus) के फूल से है। यह बच्चियों के लिए काफी प्यारा नाम है।

]]>