डेंगू बुखार – Live Halchal

डेंगू बुखार की वजह से गिर गया है प्लेटलेट्स का लेवल
डेंगू मच्छरों से होने वाली सबसे आम लेकिन गंभीर बीमारी है। इस बीमारी की शुरुआत तेज बुखार के साथ होती है जिसके बाद धीरे-धीरे ब्लड में प्लेटलेट्स की संख्या कम होती जाती है। खून में प्लेटलेट्स की संख्या कम होना काफी हानिकारक हो सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में जानेंगे कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जो प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में मददगार हो सकते हैं।

देशभर में डेंगू (Dengue) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बरसात आते ही देश के अलग-अलग हिस्सों से डेंगू के मामले सामने आने लगते हैं। यह मच्छरों से होने वाली एक गंभीर बीमारी है, जो आमतौर पर गर्मी और बरसात में सबसे ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाती है। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए, जो यह बीमारी जानलेवा तक साबित हो सकती है। डेंगू की शुरुआत अक्सर तेज बुखार के साथ होती है। इसके अलावा इसमें अक्सर प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं, जो गंभीर काफी जोखिम भरा हो सकता है।

ऐसे में कुछ फूड आइटम्स को डाइट में शामिल कर आप अपने प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ा सकते हैं। साथ ही ये फूड्स आपको डेंगू से रिकवर करने में भी मदद करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में-

विटामिन सी युक्त फूड्स
शरीर में प्लेटलेट्स के प्रोडक्शन को बढ़ाने में विटामिन सी युक्त फूड्स काफी मदद करते हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में संतरा, आंवला, नींबू, शिमला मिर्च शामिल कर सकते हैं। इन सभी फलों और सब्जियों में विटामिन सी का हाई लेवल होने की वजह से यह डेंगू में आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

कीवी
कीवी एक ऐसा फल है, जिसे डेंगू के दौरान खासतौर पर खाने की सलाह दी जाती है। पोटेशियम और विटामिन सी का एक समृद्ध स्रोत होने की वजह से यह खून में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में मदद करते हैं। कीवी प्लेटलेट्स कम होने की साइकिल को तोड़ सकता है और आपके शरीर को ऊर्जा की अच्छी खुराक देता है।

व्हीटग्रास
इंटरनेशनल जर्नल ऑफ यूनिवर्सल फार्मेसी एंड लाइफ साइंसेज में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, व्हीटग्रास जूस नेचुरल तरीके से प्लेटलेट काउंट बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसके ज्यादा लाभ के लिए आप एक कप व्हीटग्रास जूस में थोड़ा सा नींबू मिलाकर पी सकते हैं।

मेथीदाना
अगर डेंगू बुखार के कारण आपका प्लेटलेट लेवल कम हो गया है, तो इसे बढ़ाने के लिए आप मेथीदाने का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस 1 चम्मच मेथी के बीज को रात भर एक गिलास पानी में भिगोना होगा। फिर अगली सुबह पानी को छान लें और थोड़ा गर्म करके पी लें।

किशमिश
कई पोषक तत्वों से भरपूर किशमिश एक लोकप्रिय ड्राई फ्रूट है, जिसे लोग कई तरह से अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। इसे खाने से कई सारे फायदे मिलते हैं, जिनमें से एक प्लेटलेट्स बढ़ाना भी है। आयरन का बेहतरीन सोर्स होने की वजह से डेंगू के कारण कम हुए प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करता है। उसके लिए एक मुट्ठी किशमिक को रात भर भिगो दें और सुबह उन्हें उस पानी के साथ खा लें।

डेंगू बुखार: डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा, गर्भवती महिलाओं को खतरा
देशभर में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। डेंगू एक खतरनाक बीमारी है। अगर सही समय पर इलाज न किया जाए तो यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। डेंगू एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है। ऐसे में लोगों को बहुत सावधान रहने की जरूरत है। वहीं प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को डेंगू से विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। गर्भवती महिलाओं में संक्रमण फैलने पर यह अजन्मे बच्चे में फैल सकता है। जो जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे में उन्हें सही खानपान के साथ सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

अगर प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को डेंगू बुखार हो जाता है, तो सही खानपान और हाइड्रेशन बेहद जरूरी है। मां और बच्चे को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक पोषक तत्वों का सेवन और लिक्विड डाइट का ध्यान रखना ज्यादा जरूरी है। डेंगू प्लेटलेट स्तर को भी कम कर देता है। डेंगू की शिकार होने पर महिलाओं में तेज बुखार, पेट दर्द, गंभीर सिरदर्द, उल्टी, चक्कर आना आदि लक्षण दिखाई देते हैं। ऐसे में जिन गर्भवती महिलाओं को बच्चा जन्म देने से कुछ समय पहले या बाद में डेंगू हो जाता है, उन्हें कड़ी निगरानी की जरूरत होती है, क्योंकि वे अधिक जोखिम में होती हैं।

डेंगू बुखार होने पर गर्भवती महिलाओं को बिना डॉक्टर की सलाह के दवा नहीं खानी चाहिए। सही इलाज के साथ-साथ हाइड्रेशन,आराम और सही पोषण बेहद जरूरी है। बुखार होने पर डॉक्टर अक्सर पेरासिटामोल और एनएसएआईडी देते हैं, लेकिन गर्भवती महिलाएं बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवाई न खाएं।

डेंगू बुखार होने पर घर की किचन में मौजूद सामान से जूस बनाकर कैसे ठीक करें, जाने यहाँ
बारिश के दिनों में घर में कई जगहों पर पानी जमा हो जाता है और ऐसे में डेंगू के मच्छर  पैदा होकर बुखार फैलाते हैं. डेंगू बुखार बहुत खतरनाक होता है, इसमें मरीज बहुत कमजोर हो जाता है और इसका असर बुखार ठीक होने के बाद तक बना रहता है. इस बुखार में मरीज के शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या बहुत कम हो जाती है, जिससे बीमारियों से लड़ने की शक्ति भी खत्म हो जाती है. डेंगू के इलाज के दौरान मरीज को किसी और के शरीर से प्लेटलेट्स चढ़ाकर जान बचाई जाती है. हमारे आयुर्वेद में कुछ ऐसे नुस्खे दिए गए गए हैं जिनकी मदद से हम बुखार ठीक होने के बाद साधारण सी चीजों के सेवन से प्लेटलेट्स बढ़ा सकते हैं.

Symptems In Dengue: डेंगू होने पर तेज बुखार के साथ कुछ और लक्षण भी दिखाई  देते हैं, जैसे-

– जोड़ों में दर्द
– सिर में दर्द होना
– मसल्स में ऐंठन होना
– जी मचलाना और उल्टी
– कई बार शरीर में लाल चकते भी पड़ने लगते हैं

गिलोय और तुलसी

गिलोय एक बेल होती है इसमें कई औषधीय गुण छुपे हैं. बीमारियों के इलाज में गिलोय का इस्तेमाल बहुत पहले से किया जा रहा है, ये प्लेटलेट्स की संख्या में बढ़ोतरी करता है, साथ ही हमारी इम्यूनिटी भी बढ़ाता है. डेंगू के मरीज को गिलोय में तुलसी मिलाकर जूस पिलाया जाता है. तुलसी और गिलोय दोनों ही डेंगू में चमत्कारी असर दिखाते है.

पपीते का जूस

पपीते के पत्ते डेंगू में बहुत ही फायदेमंद हैं, इसमें ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो प्लेटलेट्स को बढ़ाते हैं. पपीते के पत्तों का जूस डेंगू के मरीज को पिलाने से फायदा मिलता है, ये हमारे लीवर को भी मजबूत बनाता है. पपीते का जूस बनाने के लिए पत्तों को अच्छी तरह कूटें, इसके बाद कूटे हुए पत्तों को अच्छी तरह दबाकर उनका जूस निकालें, आप मिक्सर में भी पपीते के पत्ते का जूस बना सकते हैं, लेकिन देसी तरीका ज्यादा फायदेमंद है. डेंगू के मरीज को दिन में दो बार पपीते के पत्ते का जूस पिलाना चाहिए. रेड लेडी पपीते की पत्तियों का जूस ज्यादा लाभकारी माना जाता है.

पपीते और गिलोय डेंगू में खासतौर से फायदेमंद हैं लेकिन इनके अलावा बकरी का दूध और किवी, अनार, चुकंदर जैसे फलों का जूस पीना भी फायदेमंद माना जाता है, हालांकि इन सभी के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.