डेंगू का कहर – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 13 Aug 2026 09:40:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg डेंगू का कहर – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 झज्जर में डेंगू का कहर: हरियाणा में कुल 105 केस सामने; प्रदेश में 27 प्रयोगशालाएं काम कर रही https://livehalchal.com/%e0%a4%9d%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%bf/681009 Thu, 13 Aug 2026 09:40:05 +0000 https://livehalchal.com/?p=681009 हरियाणा में इस साल अब तक डेंगू के 105 मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि संक्रमण से अभी तक किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। सबसे ज्यादा 24 मामले झज्जर में मिले हैं। गुरुग्राम और करनाल में 13-13, फरीदाबाद और सिरसा में 5-5, सोनीपत में 8, महेंद्रगढ़ में 7 और …]]>

हरियाणा में इस साल अब तक डेंगू के 105 मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि संक्रमण से अभी तक किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। सबसे ज्यादा 24 मामले झज्जर में मिले हैं। गुरुग्राम और करनाल में 13-13, फरीदाबाद और सिरसा में 5-5, सोनीपत में 8, महेंद्रगढ़ में 7 और चरखी दादरी में 6 मामले सामने आए हैं।

बाकी मामले अन्य जिलों में हैं। पिछले 11 वर्षों में डेंगू से 51 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्ष 2021 में सबसे ज्यादा 11,836 मामले मिले थे। इसके बाद 2022 में 8,996, 2023 में 8,081 और 2024 में 6,469 मामले सामने आए।

वहीं, प्रदेश में इस साल अब तक मलेरिया के 79 मामले मिले हैं, जबकि पिछले साल 202 मामले सामने आए थे। 30 जून तक 14.50 लाख से अधिक मलेरिया टेस्ट किए जा चुके हैं। इससे 4.66 फीसदी एबीईआर हासिल हुई है, जबकि लक्ष्य 3 फीसदी था।

डेंगू की जांच के लिए प्रदेश में 27 प्रयोगशालाएं काम कर रही हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर भी नमूने लिए जा रहे हैं। निजी लैब अधिकतम 600 रुपये में निर्धारित डेंगू जांच कर सकती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मच्छरों के प्रजनन स्रोत खत्म करने के लिए घर-घर अभियान चलाया। 30 जन तक 1.58 करोड़ घरों का दौरा किया गया, जहां 17,113 घरों में मच्छरों के लार्वा मिले। डेंगू मरीजों के लिए सरकारी अस्पतालों में 267 वार्ड और 1070 बेड आरक्षित हैं।

सरकारी अस्पतालों में भर्ती हरियाणा के डेंगू मरीजों को निशुल्क सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) देने की व्यवस्था है। प्रदेश में 10 प्लेटलेट एफेरेसिस केंद्र हैं। निजी अस्पतालों में 72 एफेरेसिस मशीनें उपलब्ध हैं।

]]>
बिहार में डेंगू का कहर, पटना के 16 साल के मरीज की मौत https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%9f%e0%a4%a8/578021 Fri, 30 Aug 2024 07:07:46 +0000 https://livehalchal.com/?p=578021 नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि डेंगू संक्रमित होने पर अपने इलाके की जानकारी जरूर साझा करें। ताकि उसे इलाके में फॉगिंग और लार्वा साइड का छिड़काव किया जा सके। बिहार में लगातार डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में डेंगू के 50 नए मरीज मिले हैं। इतना ही …]]>

नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि डेंगू संक्रमित होने पर अपने इलाके की जानकारी जरूर साझा करें। ताकि उसे इलाके में फॉगिंग और लार्वा साइड का छिड़काव किया जा सके।

बिहार में लगातार डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में डेंगू के 50 नए मरीज मिले हैं। इतना ही पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती 16 साल के मरीज की मौत हो गई। 24 अगस्त को उसे भर्ती कराया गया था। उसका प्लेट्सलेट्स काफी कम हो गया था। काफी कोशिश के बावजूद डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। वह नौबतपुर इलाके का रहने वाला था। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।

इधर, पिछले 24 घंटे में पटना में 17 डेंगू के मरीज मिले हैं। वहां समस्तीपुर में छह नए मरीज मिले हैं। इधर, जनवरी से अभी तक राज्य में 646 लोग पीड़ित हुए हैं। वहीं पटना में 265 लोग पीड़ित हो चुके हैं। राज्य में सबसे अधिक मरीज पटना जिले में ही मिल रहे हैं।

गया में इस माह में अबतक 12 मरीज मिले
वहीं गया जिले में डेंगू वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में गया शहर के पुलिस लाइन इलाके में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या 6 हो गई है। गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डेंगू से पीड़ित मरीजों के लिए स्पेशल वार्ड बनाया गया है।

जहां फिलहाल डेंगू से पीड़ित एक मरीज का इलाज किया जा रहा है। इस माह कुल 12 मरीज डेंगू से पीड़ित मिलें हैं। जिसमें गया शहर के पुलिस लाइन इलाके से अब तक डेंगू से पीड़ित 6 मरीज मिल चुके है । वहीं डेंगू वायरस से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ गया नगर निगम फोगिंग और दवा का छिड़काव शुरू कर दिया है। ताकि लोगों को डेंगू वायरस के खतरे से बचाया जा सके।

स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन करें
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, फिलहाल दर्जन भर डेंगू पीड़ित मरीज का इलाज चल रहा है। लोगों से अपील है कि वह अपने आसपास के इलाके को साफ रखें। वहीं नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि डेंगू संक्रमित होने पर अपने इलाके की जानकारी जरूर साझा करें। ताकि उसे इलाके में फॉगिंग और लार्वा साइड का छिड़काव किया जा सके। नगर निगम की ओर से भी लगातार फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है। लोग स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन जरूर करें।

]]>
यूपी में डेंगू का कहर : जाने इस तरह के लक्षणो के उपाय https://livehalchal.com/dengue-wreaks-havoc-in-up/519287 Wed, 27 Sep 2023 07:17:11 +0000 https://livehalchal.com/?p=519287 प्रदेश में जनवरी से अब तक 6136 मरीज मिले हैं। इसमें सात की मौत हो चुकी है। सर्वाधिक सात सौ मरीज जीबी नगर में मिले हैं। करीब पांच सौ मरीज गाजियाबाद में मिल चुके हैं। प्रदेश में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसमें 20 से 30 फीसदी मरीज डेंगू 2 स्ट्रेन के …]]>

प्रदेश में जनवरी से अब तक 6136 मरीज मिले हैं। इसमें सात की मौत हो चुकी है। सर्वाधिक सात सौ मरीज जीबी नगर में मिले हैं। करीब पांच सौ मरीज गाजियाबाद में मिल चुके हैं।

प्रदेश में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसमें 20 से 30 फीसदी मरीज डेंगू 2 स्ट्रेन के हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि डेंगू 2 स्ट्रेन के मरीज हर साल मिलते हैं। ऐसे में इससे घबराने की जरूरत नहीं है। इतना जरूर है कि पांचवें से आठवें दिन विशेष सावधानी बरतें। शरीर पर चकत्ते दिखें तो तत्काल चिकित्सक से सलाह लेना चाहिए

प्रदेश में जनवरी से अब तक 6136 मरीज मिले हैं। इसमें सात की मौत हो चुकी है। सर्वाधिक सात सौ मरीज जीबी नगर में मिले हैं। करीब पांच सौ मरीज गाजियाबाद में मिल चुके हैं। पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू की जीनोम सिक्वेसिंग कराई गई। जीबी नगर के 46 सैंपल में 18 में डेंगू 2 स्ट्रेन मिला है। इसी तरह गाजियाबाद सहित अन्य जिलों के सैंपल में भी 20 से 30 फीसदी सैंपल में डेंगू 2 स्ट्रेन मिला है।

इस संबंध में केजीएमयू के चिकित्सा अधीक्षक और मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डी हिमांशु कहते हैं कि डेंगू के चार स्ट्रेन (1,2,3,4)होते हैं। इसमें डेंगू 1 और 2 स्ट्रेन के मरीज निरंतर मिलते रहे हैं। यह कोई नया नहीं है। जिन लोगों को एक बार डेंगू हो चुका है उन्हें दोबारा डेंगू होता है तो उसमें डेंगू 2 स्ट्रेन ज्यादा पाया जाता है। यदि माहभर के अंदर दो बार डेंगू की चपेट में आए हैं तो विशेष सावधानी बरतें।

शरीर पर चकत्ते पड़े तो तत्काल डॉक्टर को दिखाएं
लोहिया संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक और मेडिसिन विभागाध्यक्ष डा. विक्रम सिंह बताते हैं कि डेंगू 2 स्ट्रेन में सॉक सिंड्रोम की संभावना रहती है। यानी मरीज के आंतरिक नसों से रक्तस्त्राव हो जाता है। ऐसे में पेट में पानी भरने, फेफड़े में संक्रमण भी होता है। आमतौर पर पांचवें से आठवें दिन के बीच खतरनाक स्थिति होती है। इसमें बीपी कम होता है। शरीर पर लाल चकत्ते नजर आते हैं। पेट में दर्द, उल्टी जैसी स्थिति होती है। इस स्थिति में तत्काल डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। जबकि सामान्य स्थिति में डेंगू का असर आठवें दिन से कम होने लगता है।

]]>