डीजल के दाम बढे – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 12 Jun 2020 07:17:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg डीजल के दाम बढे – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 लगातार छठे दिन भी पेट्रोल, डीजल के दाम बढे, जानें कीमत https://livehalchal.com/%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%9b%e0%a4%a0%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b2/341147 Fri, 12 Jun 2020 07:17:01 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=341147  पेट्रोल के दाम में शुक्रवार को 57 पैसे की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। वहीं, डीजल के दाम में 59 पैसे की वृद्धि दर्ज की गई। यह लगातार छठा दिन है जब तेल विपणन कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में बदलाव किया है। उससे पहले लगभग 82 दिन तक तेल की बेस कीमतों में किसी तरह …]]>

 पेट्रोल के दाम में शुक्रवार को 57 पैसे की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। वहीं, डीजल के दाम में 59 पैसे की वृद्धि दर्ज की गई। यह लगातार छठा दिन है जब तेल विपणन कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में बदलाव किया है। उससे पहले लगभग 82 दिन तक तेल की बेस कीमतों में किसी तरह की फेर-बदल देखने को नहीं मिली थी। तेल विपणन कंपनियों की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल की कीमत शुक्रवार को 57 पैसे की तेजी के साथ 74.57 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। वहीं, डीजल का मूल्य भी 72.22 रुपये से बढ़कर 72.81 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया।

देशभर में यह बढ़ोत्तरी की गई है। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में स्थानीय बिक्री कर और वैट की वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम में अंतर देखने को मिलता है। पिछले छह दिन में पेट्रोल के दाम में 3.31 रुपये और डीजल के दाम में 3.42 रुपये की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

मुंबई में पेट्रोल की कीमत शुक्रवार को 81.53 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। वहीं, डीजल का मूल्य 71.48 रुपये रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 76.48 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गई। वहीं, एक लीटर डीजल खरीदने के लिए आपको 68.70 रुपये खर्च करने होंगे। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 78.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 71.14 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई।

दिल्ली से सटे नोएडा की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत शुक्रवार को 76.59 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल की कीमत 66.60 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 73.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 65.82 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

]]>