डीएफएस ने ट्वीट कर दी जानकारी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 27 Sep 2020 08:01:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg डीएफएस ने ट्वीट कर दी जानकारी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 एक महीने में करीब एक करोड़ खाताधारकों को अपनाया डिजिटल पेमेंट, डीएफएस ने ट्वीट कर दी जानकारी https://livehalchal.com/%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%ac-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a4%bc/377237 Sun, 27 Sep 2020 08:01:22 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=377237 केंद्रीय वित्त मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (डीएफएस) ने ट्वीट कर बताया कि उनके द्वारा महीने भर पहले शुरू किया गया ‘डिजिटल अपनाएं’ अभियान सफल रहा है। इसके तहत अकेले सरकारी बैंकों की तरफ से करीब एक करोड़ खाताधारकों को डिजिटल माध्यम के जरिये भुगतान करने को तैयार किया जा चुका है। खाताधारकों के …]]>

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (डीएफएस) ने ट्वीट कर बताया कि उनके द्वारा महीने भर पहले शुरू किया गया ‘डिजिटल अपनाएं’ अभियान सफल रहा है। इसके तहत अकेले सरकारी बैंकों की तरफ से करीब एक करोड़ खाताधारकों को डिजिटल माध्यम के जरिये भुगतान करने को तैयार किया जा चुका है।

खाताधारकों के बीच डिजिटल भुगतान की आदत डालने के लिए डीएफएस ने 15 अगस्त को ‘डिजिटल अपनाएं’ अभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत सभी सरकारी बैंकों के प्रत्येक ब्रांच से कम से कम 100 नए खाताधारकों को भुगतान के लिए डिजिटल तरीका अपनाने पर जोर देने की बात कही गई थी।

अपने ट्वीट में डीएफएस के सचिव देवाशीष पांडा ने कहा कि नए भारत के निर्माण के लिए बैंक निर्बाध और सुरक्षित डिजिटल भुगतान प्रणाली मुहैया कराने को प्रतिबद्ध हैं।

डीएफएस  ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज का डिजिटल अपनाएं अभियान ने जबरदस्त शुरुआत प्राप्त की है। पब्लिक सेक्टर के बैंकों ने इस अभियान की लॉन्चिंग के 31 दिन के कअंदर एककरोड़ बैंक ग्राहकों को डिजिटल पेमेंट मोड में लाने का काम किया है। यह भारत को एक डिजिटल रूप से मजबूत समाज बनाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है।’

]]>