डिशेज – Live Halchal

इस दीवाली मिठाइयों के साथ-साथ बनाये 5 लजीज नमकीन डिशेज
दीवाली का त्योहार केवल रोशनी और पटाखों का ही नहीं, बल्कि स्वादिष्ट व्यंजनों और मिठाइयों का भी त्योहार है। इस मौके पर घर पर मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में मिठाइयों के साथ-साथ स्नैक्स में कुछ नमकीन भी होना चाहिए, ताकि मेहमान मीठा खा-खाकर बोर न हो जाएं।

अगर आप भी इस बार दीवाली पर मेहमानों के लिए कुछ लजीज नमकीन स्नैक्स बनाना चाहते हैं, तो ये 5 डिशेज सभी का दिल जीत लेंगी। इनका स्वाद लाजवाब होता है और इनका कुरकुरा-नमकीन स्वाद स्नैक्स से मेहमानों का दिल जीत लेंगे।

मसाला काजू

मसाला काजू न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होते हैं, बल्कि ये सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इन्हें बनाने के लिए काजू को हल्के तेल में कुरकुरा होने तक भून लें। अब एक अलग कढ़ाई में थोड़ा-सा तेल गर्म करें, उसमें जीरा, हींग, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ी सी चाट मसाला डालकर भूनें। इसमें भुने हुए काजू डालकर अच्छी तरह मिलाएं, ताकि सारे मसाले काजू पर चिपक जाएं। ठंडा होने पर एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।

मठरी

मठरी उत्तर भारत की पारंपरिक नमकीन है, जो दीवाली पर जरूर बनाई जाती है। इसे बनाने के लिए दो कप मैदा में एक चौथाई कप सूजी, नमक, अजवाइन और काली मिर्च पाउडर मिलाएं। घी डालकर मिश्रण को अच्छी तरह मलें जब तक कि घी पूरी तरह मिल न जाए। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर कड़ा आटा गूंथ लें। छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें बेल लें और कांटे से छेद कर दें। मध्यम आंच पर तेल में सुनहरा होने तक तलें।

नमक पारे

नमक पारे बनाने में बेहद आसान होते हैं और ये सभी को पसंद आते हैं। इनके लिए दो कप मैदा में आधा कप घी, नमक और काली मिर्च मिलाएं। अब इसमें थोड़ा सा पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ लें। आटे को थोड़ी देर के लिए ढककर रख दें। फिर छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें बेल लें और त्रिकोण आकार में काट लें। गर्म तेल में धीमी आंच पर तलें जब तक कि ये हल्के सुनहरे हो जाएं।

मूंग दाल पकौड़े

मूंग दाल के पकौड़े न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि प्रोटीन से भरपूर भी होते हैं। इन्हें बनाने के लिए एक कप धुली मूंग दाल को 4-5 घंटे के लिए भिगो दें। पानी निथार कर दाल को बारीक पीस लें। इसमें हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नमक और थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाएं। अब इस मिश्रण को छोटे-छोटे आकार में गर्म तेल में डालकर तलें जब तक कि पकौड़े सुनहरे और कुरकुरे न हो जाएं। इन्हें हरी चटनी के साथ परोसें।

चकली

चकली महाराष्ट्र की पारंपरिक नमकीन है, जो दीवाली पर खासतौर से बनाई जाती है। इसे बनाने के लिए एक कप चावल का आटा, एक कप बेसन, दो चम्मच तिल, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक और थोड़ा सा घी मिलाएं। अब इसमें पानी डालकर कड़ा आटा गूंथ लें। इस आटे को चकली मोल्ड में भरकर गोल-गोल आकार में निकालें। इन्हें धीमी आंच पर तलें जब तक कि ये कुरकुरी न हो जाएं।

स्टोर करके रखने के लिए परफेक्ट हैं ये 5 डिशेज
अक्सर सुबह उठकर कुछ बनाने का मन नहीं है। आलस की वजह से कई बार खाना बनाना बड़ा काम लगता है। ऐसे में आप कुछ ऐसी डिशेज बना सकते हैं तो खाने में स्वादिष्ट सेहत के लिए हेल्दी और ज्यादा समय तक इस्तेमाल की जा सकती हो। आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे ही व्यंजन जिसे बनाकर आप कुछ समय तक स्टोर भी कर सकते हैं।

सर्दियों का सीजन खाने के लिहाज से बहुत ही अच्छा होता है। इस दौरान मिलने वाली अलग-अलग तरह की सब्जियां खाने में अलग-अलग वैरायटी और स्वाद लेकर लाती हैं। इसके साथ ही ये बहुत ही पौष्टिक भी होती हैं। सर्दियों में हमें भूख भी खूब लगती है। दरअसल, इस मौसम में हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम अच्छे से काम करता है और यही वजह है कि हम सर्दियों में जो भी खाते हैं, वह पचा लेते हैं।

हालांकि, यह भी सच है कि इस मौसम में काफी आलस भी आता है। खाकर सुबह खाना बनाना काफी आलस भरा होता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे व्यंजनों के बारे में, जिसे आप एक बनाकर कुछ दिन स्टोर कर रख सकते हैं।

बेसन की कढ़ी

दही,बेसन, करी पत्ता, हरी मिर्च, धनिया, अदरक, टमाटर, लहसुन से बनने वाली बहुत ही अच्छी और पौष्टिक डिश है। इसे स्टोर करके रखा भी जा सकता है। इसे दो से तीन दिन तक किसी कंटेनर में रखकर फ्रिज में रख सकते हैं। ये टेस्टी और हेल्दी भारतीय डिश है, जो चावल के साथ खाई जाती हैं। कुछ लोग पूरी के साथ भी खाते में हैं।

सरसों का साग

बात हो सर्दियों के सीजन में बनने वाले व्यंजनों की और साग न हो तो खाना अधूरा है, क्योंकि इस सीजन में कई तरह के साग मिलते हैं। सरसों का साग इन्हीं में से एक है। वैसे तो ये एक पंजाबी डिश है, लेकिन उत्तर और पूर्वी भारत में भी इसे लोग बड़े ही चाव से बनाते हैं और स्टोर करके रखते हैं और बाद में भी खाते हैं।

गाजर का हलवा

सर्दियों के सीजन की सबसे अच्छी और टेस्टी डिश है गाजर का हलवा, जिसे दूध खोया और बहुत सारे ड्राई फ्रूट्स के साथ मिक्स करके बनाया जाता है। इसे भी आप किसी कंटेनर में भरकर स्टोर कर एक हफ्ते तक रख सकते हैं।

राजमा मसाला

वैसे तो मसालेदार राजमा नॉर्थ इंडियन डिश है, लेकिन बहुत सारे खड़े मसालों और प्याज लहसुन के पेस्ट से बनने वाला ये डिश बहुत ही टेस्टी और हेल्दी होती है। इसे भी आप स्टोर करके रख सकते हैं।

बैगन का भरता

बैगन, टमाटर के साथ लहसुन, धनिया, मिर्ची,अदरक से बनने वाला बैगन का भरता टेस्ट में बेमिसाल होता है और साथ ही आपकी हेल्थ का भी ख्याल रखता है। इसे भी स्टोर करके रखा जा सकता है।