डिप्टी सीएम – Live Halchal

यूपी: शंकराचार्य के मुद्दे पर अखिलेश-केशव आमने-सामने, डिप्टी सीएम बोले- वो हमारे भगवान…
शंकराचार्य के मुद्दे पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि वह हमारे भगवान हैं। वह जहां भी जाएंगे हम उनका स्वागत करेंगे।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जगद्गुरू शंकराचार्य भगवान हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ढोंगी हैं। शंकराचार्य जहां भी जाएंगे हम रामभक्त होने के नाते उनका स्वागत करेंगे। हिंदू धर्म में शंकराचार्य का स्थान सर्वोच्च है। डिप्टी सीएम सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि यूपी में कानून का राज है। किसी अपराधी या गो तस्कर की इतनी हिम्मत नहीं है कि वह गोमाता की हत्या करे। गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। वह समस्त सृष्टि का पालन करती है इसलिए उन्हें किसी सरकारी दर्जे की आवश्यकता नहीं है, वे स्वतः पूज्यनीय हैं। कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास और सुशासन की जो लहर चल रही है उसके दम पर 2047 तक भाजपा सरकार बनी रहेगी। विपक्ष के गठबंधनों ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएंगे।

शंकराचार्य को समर्थन देना अखिलेश का राजनीतिक पैंतरा
उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा, सपा के शासनकाल में रामभक्तों और शिवभक्तों का दमन किया गया। गो तस्करों को संरक्षण मिला। अखिलेश का शंकराचार्य को समर्थन देना केवल राजनीतिक पैंतरा है ताकि वे हिंदू मतदाताओं को भ्रमित कर सकें। जब भी सपा या कांग्रेस हिंदुत्व की बात करते हैं तो वह केवल वोट बैंक की खातिर किया गया एक राजनीतिक ढोंग होता है। सपा- कांग्रेस के नेताओं पर हिंदू विश्वास नहीं करते हैं।

अखिलेश ने उठाया बीएलओ का मुद्दा
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एसआईआर पर कहा है कि दिन-रात चौबीसो घंटे के दबाव के अलावा प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब फार्म 6 के माध्यम से नये फर्जी नाम जोड़ने का है। ऐसा गलत काम करने के लिए अधिकतर बीएलओ का मन गवाही नहीं देता है, इसीलिए वो हताश होकर आत्महत्या जैसे प्राणघातक फैसले तक कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ‘एसआईआर-2026 जीवनमुक्ति’ के शीर्षक से आत्महत्या की चिट्ठी लिखकर ग्राम अलियाबाद, बिंदकी फतेहपुर में शिक्षामित्र बीएलओ अखिलेश कुमार सविता ने शनिवार शाम को सरकारी प्राथमिक विद्यालय के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कारण स्पष्ट रूप से एसआईआर का अत्यधिक दबाव व 10 दिन बाद होने वाली बेटी की शादी के लिए अधिकारियों द्वारा छुट्टी न देना था।

अखिलेश यादव ने बीएलओ से अपील की है कि निराश-हताश न हों। आपका जीवन आप और आपके परिवार के लिए अनमोल है। इतिहास में ऐसे अनेक उदाहरण हैं जब खलनायक बन चुकी सत्ताओं का घोर पतन दुनिया ने देखा है। उन्होंने कहा कि भाजपाई स्वयं तो निर्मम-निर्दयी हैं ही, इन्होंने अधिकारियों को भी हृदयहीन-संवेदनहीन बना दिया है। बेटी की शादी का भावनात्मक महत्व और जिम्मेदारी कितनी होती है, ये वो ही जान सकते हैं, जिनके अपने परिवार हैं। भाजपा को इस पाप का महापाप लगेगा।

इधर डिप्टी सीएम ने किया नक्सलवाद खत्म होने का दावा, उधर मिल गया शक्तिशाली प्रेशर आईईडी
बिहार के औरंगाबाद जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने मदनपुर थाना क्षेत्र के पिछुलिया-गोबरदाहा पहाड़ी इलाके से 01 बेहद शक्तिशाली प्रेशर आईईडी बरामद की।

बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को पुलिस सप्ताह के एक कार्यक्रम में राजधानी पटना में दावा किया था कि राज्य में नक्सलियों का खात्मा हो चुका है और अब साइबर अपराध से निपटना चुनौती है। हालांकि, इसके अगले ही दिन उप मुख्यमंत्री के दावे को झटका लगा और नक्सलियों की उपस्थिति झारखंड की सीमा से सटे औरंगाबाद जिले में दर्ज की गई। सोमवार को पुलिस ने मदनपुर थाना क्षेत्र के पिछुलिया-गोबरदाहा पहाड़ी इलाके से बेहद शक्तिशाली प्रेशर आईईडी बरामद किया। बरामद आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया और मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।

नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस को सफलता
औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने बताया कि नक्सलियों के पूर्ण सफाए के लिए जिले में लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली। 01 शक्तिशाली प्रेशर आईईडी विस्फोटक बम बरामद किया गया और नक्सलियों के मंसूबे को नाकाम कर दिया गया। पुलिस का मानना है कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए यह आईईडी प्लांट किया था। यदि सुरक्षा बल इसके दायरे में आते तो कोई अनहोनी हो सकती थी, लेकिन पुलिस की तत्परता और सुझबुझ से इसे टाल दिया गया।

बिहार पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और औरंगाबाद पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान खुफिया इनपुट मिला कि मदनपुर थाना क्षेत्र के पिछुलिया-गोबरदाहा पहाड़ी इलाके में नक्सलियों ने शक्तिशाली प्रेशर आईईडी प्लांट किया है।
इस इनपुट के आधार पर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान 01 बेहद शक्तिशाली प्रेशर आईईडी बम बरामद किया गया और यथावत स्थान पर सुरक्षात्मक तरीके से नष्ट कर दिया गया।

नक्सलियों का गिरा हुआ मनोबल
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बिहार पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा लगातार की जा रही संयुक्त कार्रवाई से नक्सलियों का मनोबल काफी गिरा हुआ है। इलाके में कहीं भी नक्सली दिखाई नहीं दे रहे हैं। नक्सली गतिविधियों पर अंकुश के लिए सघन छापेमारी अभियान लगातार जारी है और यह आगे भी जारी रहेगा।

बिहार: भूमि सुधार जनसंवाद में सख्ती, डिप्टी सीएम ने सीओ से मांगा स्पष्टीकरण
दरभंगा के भूमि सुधार जनसंवाद में डिप्टी सीएम ने सीओ रणधीर कुमार से स्पष्टीकरण मांगा और बहादुरपुर के अमीन के तबादले का आदेश दिया। जनसंवाद में जमीन विवाद, दाखिल-खारिज और कब्जे की शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं।

दरभंगा के ऑडिटोरियम में आयोजित भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने जिले के 18 प्रखंडों से आए लोगों की भूमि से जुड़ी समस्याओं की सुनवाई की। इस जनसंवाद में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे और राजस्व व्यवस्था से जुड़ी व्यावहारिक दिक्कतें सामने रखीं।

सीओ पर शिकायतों की भीड़, जवाब तलब
सुनवाई के दौरान सदर प्रखंड के अंचलाधिकारी रणधीर कुमार के खिलाफ शिकायत करने वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लगातार सामने आ रही शिकायतों का मौके पर समाधान नहीं होने पर डिप्टी सीएम ने नाराजगी जताई और सदर प्रखंड के सीओ रणधीर कुमार से स्पष्टीकरण मांगते हुए जवाब तलब किया।

अमीन के तबादले का आदेश
जनसंवाद के दौरान बहादुरपुर प्रखंड में तैनात अमीन को लेकर भी शिकायतें सामने आईं। लोगों ने आरोप लगाया कि अमीन ने अपने ही गांव में तैनाती करवा रखी है और जमीन से जुड़े मामलों में लोगों को परेशान करता है। इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी सीएम ने संबंधित अमीन के तबादले का आदेश दिया।

दाखिल-खारिज में अनियमितता के आरोप
शिकायतकर्ता विकास कुमार ने सदर सीओ पर आरोप लगाया कि दाखिल-खारिज के मामलों में वे दूसरे पक्ष से मिलकर प्रकरण को लंबे समय तक अटकाए रखते हैं और बाद में आवेदन को खारिज कर दिया जाता है। इसी तरह गुंजन कुमार ने आरोप लगाया कि उनकी निजी जमीन को सीओ और अमीन की मिलीभगत से सैरात वाली जमीन घोषित कर दिया गया। बार-बार सीओ कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद जनसंवाद से पहले उनका आवेदन भी खारिज कर दिया गया।

कब्जे की पीड़ा और वर्षों पुराने दस्तावेज
जनसंवाद में पहुंचे विकास कुमार ने बताया कि उन्होंने दो साल पहले जमीन खरीदकर मकान बनाया था, लेकिन निर्माण के बाद दबंगों ने मकान पर कब्जा जमा लिया। उन्होंने कहा कि उनकी जमीन के सभी कागजात वर्ष 1969 से लेकर अब तक अपडेट हैं और उनके पक्ष में हैं, इसके बावजूद उन्हें आज तक जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया जा सका। जब भी वे दाखिल-खारिज के लिए आवेदन करते हैं, उसे खारिज कर दिया जाता है।

77वें गणतंत्र दिवस पर डिप्टी सीएम ने किया झंडोत्तोलन, विभागीय झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
मुजफ्फरपुर जिले में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भव्य समारोह आयोजित किया गया। राज्य सरकार के उपमुख्यमंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी।

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर जिले में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के उपमुख्यमंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने झंडोत्तोलन किया और तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त, डीआईजी रेंज, जिलाधिकारी, एसएसपी सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पुलिस विभाग समेत विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों के माध्यम से सामाजिक संदेश देने का प्रयास किया गया।

झंडोत्तोलन के बाद उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने समारोह का निरीक्षण किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। अपने अभिभाषण में उन्होंने कहा कि बिहार विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसमें मुजफ्फरपुर जिले की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि आज इस अवसर पर शामिल होकर उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि गणतंत्र दिवस देश के लिए एक महान और गौरवपूर्ण दिन है। मुजफ्फरपुर केवल एक जिला नहीं बल्कि बलिदान और क्रांति की भूमि है। यह क्षेत्र कवियों, साहित्यकारों और महान विभूतियों की भूमि रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने हर क्षेत्र में कार्य किया है और न्याय के शासन को लागू कर यह साबित किया है कि विकास और कानून-व्यवस्था साथ-साथ चल सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जिले में विकास कार्यों में तेजी लाई गई है, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया गया है और अपराध पर अंकुश लगाने में सफलता मिली है। समारोह के दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों की झांकियां निकाली गईं, जिसने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को और भी भव्य व यादगार बना दिया।

डिप्टी सीएम का मॉडल अधिकारियों को पसंद नहीं, कहा- अपमान हो रहा, विजय सिन्हा बोले- गलत बर्दाश्त नहीं
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। जब से डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने जनसंवाद मॉडल लागू किया है, तब से उनके विभाग के अधिकारी नाराज हो गए हैं। नाराजगी इतनी बढ़ गई है कि इन अधिकारियों ने सामूहिक बहिष्कार की चेतावनी तक दे दी। इधर, विजय सिन्हा ने स्पष्ट कह दिया है, वह किसी भी कीमत पर झुकने वाले नहीं हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला…

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नई सरकार बनने के बाद डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की कमान संभाली। कमान संभालते ही उन्होंने उन्होंने जनसंवाद मॉडल लाने का निर्देश दिया। वह पटना समेत कुछ जिलों में जनसंवाद का आयोजन भी कर चुके हैं। अब इसी जनसंवाद मॉडल का विरोध राजस्व अधिकारियों ने सामूहिक रूप से कर दिया है। बिहार राजस्व सेवा संघ (बिरसा) की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश् कुमार को पत्र लिखा गया। इसमें स्पष्ट लिखा गया कि लगातार सार्वजनिक अपमान से न केवल अधिकारियों का मनोबल टूटेगा, बल्कि प्रशासन की प्रभावशीलता भी समास हो जाएगी। यह स्थिति अंततः राज्य सरकार एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए घातक सिद्ध होगी। इसलिए इस पर फौरन लगाम लगाया जाए।

वहीं डिप्टी सीएम ने स्पष्ट कहा है कि मैंने किसी को गाली नहीं दिया। किसी को अपमानित नहीं किया। जनता के सामने समस्या का समाधान निकाला जा रहा है। जनता की परेशानी को कम करने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। विभाग में कुछ लोग सुधार नहीं चाहते हैं। अब जो भी लापरवाही करेंगे, उनपर कार्रवाई तो होगी ही। भूमाफियों का राज नहीं चलेगा। जनता से ऊपर कोई नहीं है। जमीन से जुड़ी कई शिकायत जनता की ओर से सामने आई है। इन शिकायतों के समाधान के लिए ही यह सब काम किया जा रहा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि मैं किसी दबाव में आकर काम नहीं करता हुं। विभाग में किसी कीमत पर अराजकता का माहौल स्वीकार नहीं किया जाएग।

अब जानिए बिरसा ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में क्या कहा…

बिरसा ने सीएम नीतीश कुमार को लिखे पत्र में कहा कि विगत कुछ समय से राजस्य एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा की ओर से सार्वजनिक मंचों, मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जिस प्रकार की बयानबाजी की जा रही है, उसने न केवल राजस्व प्रशासन की गरिमा को गहरा आघात पहुंचाया है, बल्कि एक संपूर्ण सेवा संवर्ग को जानबूझकर सार्वजनिक उपहास एवं उन्माद का विषय बना दिया है। मंत्री कह रहे हैं कि “खड़े-खडे सस्पेंड कर देंगे”, “यहीं जनता के सामने जवाब दो”, “स्पष्टीकरण लो और तुरंत कार्रवाई करो”, “ओन द स्पॉट फैसला होगा” जैसे संवाद किसी संवैधानिक लोकतंत्र के अनुरूप नहीं है। यह भाषा न तो प्रशासनिक विवेक का परिचायक है और न ही विधि के शासन की। राजस्व विभाग की वर्तमान ‘जन संवाद’ ‘फील्ड ट्रायल’ ‘इमहेड कोर्ट मार्शल, या ‘मॉय जस्टिस की भाषा लोकतांत्रिक प्रशासन की नहीं, बल्कि तमाशाई शासन शैली की प्रतीक है। यह भी खेदजनक है कि सार्वजनिक बैठकों के दौरान वर्तमान मंत्री अक्सर यह भूल जाते हैं कि पिछले लगभग दो दशकों में अधिकांश समय राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ही सरकार रही है, और अपने वक्तव्यी में पूर्ववती मंत्रियों एवं विभागीय प्रमुखों के योगदान को नकारते हुए ऐसा आभास कराते हैं मानो पूर्व की सभी मंत्री एवं विभागीय नेतृत्व पूर्णतः निष्क्रिय रहे हो और विभाग में किसी प्रकार का सुधार हुआ ही नहीं हो, जैसे विगत सौ वर्षों का संपूर्ण प्रशासनिक बोझ अचानक उन्ही के कंधी पर आ पड़ा हो।

राजस्व अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से यह पांच मांग की…

राजस्व अधिकारियों के विरुद्ध सार्वजनिक मंचों पर अमर्यादित एवं दंडात्मक बयानबाजी तत्काल बंद की जाए।

विभागीय निगरानी केवल स्थापित विधिक एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं के माध्यम से की जाए।

संवाद के लिए प्रधान सचिव महोदय/विभागीय मंत्री महोदय स्तर पर नियमित एवं सुलभ व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

यदि ‘जन संवाद” मोडल लागू करना है तो यह सभी विभागों एवं जनप्रतिनिधियों पर समान रूप से लागू हो।

राजस्व विभाग की ऐतिहासिक एवं संरचनात्मक समस्याओं पर गंभीर नीति-स्तरीय विमर्श किया जाए।

मुख्यमंत्री योगी संग दोनों डिप्टी सीएम आज ग्रहण करेंगे भाजपा की सदस्यता
भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि 4 व 5 सितंबर को जिला स्तर पर सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। प्रदेश सरकार के मंत्री व प्रदेश पदाधिकारी जिला मुख्यालयों पर पहुंचकर प्रेसवार्ता करेंगे और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से जिला स्तर पर सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी का सदस्य बनाए जाने साथ ही सदस्यता अभियान का शुभारंभ हो गया। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी मंगलवार सवेरे विश्वेश्वरैया सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। इसके साथ ही सदस्यता अभियान की लॉन्चिंग होगी। इस दौरान प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह मौजूद रहेंगे।

सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सोमवार को लखनऊ स्थित आवास पर पार्टी की औपचारिक सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कानपुर के महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के सदस्यता प्रभारी विजय कुमार अवस्थी और विधानसभा के मंडल अध्यक्ष मौजूद थे।

प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि 4 व 5 सितंबर को जिला स्तर पर सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। प्रदेश सरकार के मंत्री व प्रदेश पदाधिकारी जिला मुख्यालयों पर पहुंचकर प्रेसवार्ता करेंगे और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से जिला स्तर पर सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे।

हर घर, व्यक्ति, वर्ग तक पहुंचना है : सीएम
दिल्ली में सदस्यता अभियान की शुरुआत होने पर सीएम योगी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि आज से प्रारंभ हो रहा भाजपा का सदस्यता अभियान व्यक्ति को नेशन फर्स्ट की भावना, जनसेवा के संकल्प, अंत्योदय के प्रण और विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत के विजन के साथ जोड़ने का आंदोलन है। पीएम मोदी के ‘सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ मंत्र को आत्मसात कर भाजपा के हम सभी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता से इस राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाएं। ध्यान रहे कि कोई घर, व्यक्ति, वर्ग छूटने न पाए।

विधायक चिरंजीव राव ने डिप्टी सीएम पद के लिए ठोकी दावेदारी
हरियाणा विधानसभा चुनावों का ऐलान होने के बाद पूर्व मंत्री कप्तान अजय सिंह यादव और रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कांग्रेस की टिकटों की घोषणा होने से पहले ही कार्यकर्ताओं को कहा कि चिरंजीव राव 9 तारीख को नामांकन भरेंगे।

विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि अगर जनता इस बार उन्हें विधायक चुनती है तो वे उपमुख्यमंत्री के दावेदार होंगे। कप्तान अजय यादव ने कहा कि चिरंजीव राव ही कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे, ये यकीन के साथ कह रहे है। वहीं चिरंजीव राव ने कहा कि हर किसी की महत्वाकांक्षा रहती है। उनकी भी महत्वाकांक्षा है कि उपमुख्यमंत्री बने।

ये लड़ाई अकेले उनकी नहीं दक्षिण हरियाणा की है। अजय यादव और चिरंजीव राव ने कहा कि भाजपा राज में इलाके में कोई काम नहीं हुआ, जितने भी कार्य हुए है वो सभी कांग्रेस शासनकाल में हुए थे। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद रेवाड़ी के लोग आज भी मुलभुत सुविधाओं से परेशान है।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के नाम पर ठगी, नकली पीए बनकर लूटे 15 लाख रुपये
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का पीए  बताकर एक शख्स ने लोगों से 15 लाख रुपये की ठगी की। इस आरोप में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुहास महादिक और किरण पाटिल के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मरीन ड्राइव पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का पीए बताकर एक शख्स ने लोगों से 15 लाख रुपये की ठगी की। इस आरोप में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुहास महादिक और किरण पाटिल के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मरीन ड्राइव पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।

फडणवीस के नाम का दुरुपयोग पिछले कुछ दिनों से बढ़ता जा रहा है। इससे पहले जब उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस मुख्यमंत्री थे, तब भी ऐसे कई मामले सामने आए है।

सामाजिक कार्य करने के नाम पर करते थे ठगी

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों पर 15 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। इन आरोपियों ने सामाजिक कार्य करने के नाम पर ठगी की।मुंबई की मरीन ड्राइव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 170, 419, 420 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम ने शिवनेरी किले में छत्रपति शिवाजी महाराज को दी श्रद्धांजलि
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और अजीत पवार ने पुणे के शिवनेरी किले में छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। शिंदे और दोनों डिप्टी सीएम ने इस अवसर पर किले में पालना समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। श्रद्धांजलि देने के लिए दिन भर शिवाजी के अनुयायियों के बड़ी संख्या में एकत्रित होने की उम्मीद है।

देश में आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जा रही है। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और अजीत पवार ने पुणे के शिवनेरी किले में छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सीएम-डिप्टी सीएम ने कई कार्यक्रमों में भाग लिया

शिंदे और दोनों डिप्टी सीएम ने शिवाजी महाराज की 394वीं जयंती के अवसर पर किले में ‘पालना समारोह’ सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।श्रद्धांजलि देने के लिए दिन भर शिवाजी के अनुयायियों के बड़ी संख्या में एकत्रित होने की उम्मीद है। बता दें कि महान योद्धा शिवाजी महाराज का जन्म 1630 में पुणे की जुन्नार तहसील के शिवनेरी में हुआ था।

महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने भी राजभवन में छत्रपति शिवाजी महाराज की 394वीं जयंती के अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

विकास कार्यों की समीक्षा करने बरेली आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
आचार संहिता लागू होने से पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आगमन का कार्यक्रम संभावित है। वह जिले में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।

सूबे के दोनों डिप्टी सीएम छह-छह मंडलों के 25-25 जिलों का दौरा करेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बरेली आएंगे। अभी तिथि तय नहीं है। लेकिन 10 फरवरी के बाद कभी भी उनका दौरा लग सकता है, क्योंकि लोकसभा चुनाव सिर पर है और आचार संहिता लागू होने से पहले ही केशव प्रसाद मौर्य को 25 जिलों का दौरा करना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उन्हें बस्ती, देवीपाटन, आगरा व लखनऊ मंडल के 25 जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। वह सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और कानून व्यवस्था की समीक्षा की जिम्मेदारी सौपी। मंडल भर के अधिकारी, विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर कमियों को दूर करने व ल्क्ष्य के अनुरूप प्रगति कराने में जुटे हैं।

रात्रि प्रवास कर भाजपा परिवार के सदस्यों से मिलेंगे
उप मुख्यमंत्री के दौरे का साथ रात्रि प्रवास भी जोड़ा गया है। इस दौरान वह भाजपा और संघ परिवार के सदस्यों से भी रात्रि प्रवास करके मिलेंगे। साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। अनुसूचित जाति की किसी एक बस्ती में जाएंगे, जहां सहभोज करेंगे। भाजपा और अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों से भी संवाद करेंगे।

इनकी होगी समीक्षा
यातायात व्यवस्था, चिकित्सा सेवाओं, मेडिकल कॉलेज के निर्माण, खाद बीज वितरण की स्थिति, आयुष्मान कार्ड, सड़क सुरक्षा के उपायों, जनपद स्तर पर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक के फैसलों पर कितना अमल हुआ, जिला व तहसील मुख्यालयों को टू लेन और फोर लेन मार्ग से जोड़ने की स्थिति देखेंगे। केंद्र व राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेंगे। लापरवाही और कम प्रगति पर अदिकाकारियों का जवाब तलब भी करेंगे।