डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी – Live Halchal

पटना नगर निगम अब एक ही भवन के नीचे देगा कई सुविधाएं, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया शिलान्यास
पटना नगर निगम अब एक ही भवन के नीचे कई सुविधाएं देगा। 27 करोड़ की लागत से बनने वाले नए भवन का उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिलान्यास किया।

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कर कमलों द्वारा गुरुवार को पटना नगर निगम के नए भवन का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश मिश्रा के साथ अतिथि के रूप में कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिंह और दीघा विधायक संजीव चौरसिया, महापौर सीता साहू, उप महापौर रेशमी कुमारी और पटना नगर निगम आयुक्त अनिमेश पराशर उपस्थित रहे।

वहीं, संबोधन के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना नगर निगम अपने मिशन ‘चकाचक पटना’ पर काफी बेहतर तरीके से काम कर रहा है। निगम को और व्यवस्थित बनाने में यह भवन काफी सहयोग करेगा। एक ही बिल्डिंग के नीचे जनता अपनी समस्याओं के निदान के साथ-साथ अपने वार्ड पार्षदों और मेयर से मिलकर परेशानी भी साझा कर सकते हैं। मैं चाहता हूं कि पटना नगर निगम समेत तमाम नगर निगम अब वेस्ट टू वेल्थ के तरफ भी मजबूती से अपना कदम उठाएं।

वहीं, विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि मैं भी आप सभी के बीच से ही होकर आया हूं। पहले के दौर में नगर के विकास के लिए लड़ाई लड़नी पड़ती थी। लेकिन अब नगर निगम खुद इतना मजबूत हो चुका है कि वो लगातार शहर को विकसित और व्यवस्थित बनाने में लगा हुआ है। मैं चाहता हूं कि पटना नगर निगम की तरह ही अन्य नगर निगम आर्थिक रूप से मजबूत बनने की दिशा में काम करे। बाकी हम लोग और सरकार सभी नगर निगम के साथ हैं।

इधर, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि इस योजना की राशि स्वीकृत करने के लिए मैं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने आज पटना नगर निगम को एक बड़ा तोहफा दिया है, जिस तरह से पटना नगर निगम ने एक ही बिल्डिंग में इनोवेशन सेंटर, आईटी सेल, कंट्रोल रूम सहित मेयर और पार्षदों के बैठने के लिए भवन बनाने की तैयारी की है, ये काबिले तारीफ है।

मुझे ये बताते हुए काफी अच्छा लग रहा है कि पटना नगर निगम के अन्य अंचलों के लिए भी कार्यालय बनाने की योजना स्वीकृत हो गई है। इसके साथ ही जनता को जल्द ही सामुदायिक भवन की सुविधा मिलेगी। साथ ही निगम को भी आर्थिक मजबूती मिलेगी। मुझे उम्मीद है कि पटना नगर निगम इसी तत्परता के साथ काम करता रहेगा।

वहीं, नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश मिश्रा ने कहा कि मंत्री नितिन नवीन ने जिन कार्यों की शुरुआत की, उन्हें मैं हनुमान की तरह पूरा करूंगा। मैं चाहता हूं कि नगर निगम अपनी योजना को गुणवत्तापूर्ण के साथ-साथ ससमय पूरा करने पर विशेष ध्यान दें। इस भवन का निर्माण भी 18 माह में पूरा करने के टार्गेट को निगम तत्परता से काम करें।

विवित हो कि नगर निगम का नया मुख्यालय भवन का निर्माण कुल राशि 2762.07 लाख मात्र से तैयार किया जा रहा है। यह एक छह मंजिला (बीजी-4) होगा, जिसमें बेसमेंट और भूतल के अलावा चार ऊपरी मंजिलें होंगी। जहां भूतल पर शिकायत निवारण शाखा, जन्म-मृत्य पंजीकरण और राजस्व वसूली जैसे लोगों से सीधे जुड़े शाखाओं के काउंटर होंगे। वहीं, पहले और दूसरे तल्ले पर मेयर, डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त समेत सभी शाखा के कार्यालय होंगे। तृतीय और चतुर्थ तल पर अर्बन इनोवेशन सेंटर, आइटी सेल होगा। कंट्रोल रूम एवं स्वच्छ भारत मिशन ट्रेनिंग सेंटर भी चौथे तल्ले पर होगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी वोट नहीं करेंगे
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार का बहुमत परीक्षण है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी अब उनके साथ उप मुख्यमंत्री हैं। लेकिन, दोनों ही अपने ही सरकार के पक्ष में वोट नहीं कर सकेंगे।

बिहार में 14 दिन पहले बनी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार सोमवार दोपहर बिहार विधानसभा में बहुमत साबित करने उतरेगी। लेकिन, इस बहुमत परीक्षण में न तो सरकार के मुखिया, यानी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी सरकार के पक्ष में वोट कर सकेंगे और उन ही उनके उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। दोनों बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान रहेंगे भी और बहुमत साबित करने में विधायकों को जुटाने में ताकत भी झोकेंगे, लेकिन खुद दोनों ही वोट नहीं कर सकेंगे। दोनों के पास इसका अधिकार नहीं है।

दोनों विधान परिषद् के सदस्य
सरकार को बहुमत है या नहीं, इसका फैसला विधानसभा के सदस्यों की संख्या-बल से होता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, दोनों ही बिहार विधानसभा के सदस्य नहीं हैं। मतलब, सीधे जनता से चुनकर नहीं आए हैं। दोनों बिहार विधान परिषद् के सदस्य हैं। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री होने के नाते दोनों विधानसभा में बहुमत परीक्षण के दौरान मौजूद तो रहेंगे, लेकिन विधायक (विधानसभा सदस्य) नहीं होने के कारण वोट नहीं डाल सकेंगे। बिहार विधानसभा में जदयू के 45 विधायक हैं, लेकिन विधान परिषद् सदस्य नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं। इसी तरह, 78 विधायकों वाली भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधान परिषद् के सदस्य सम्राट चौधरी को सरकार में दूसरे नंबर की हैसियत दी है।

14 दिन पहले दोनों थे आमने-सामने
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ सरकार चलाने का जनादेश हासिल किया था। बीच में उन्होंने भाजपा का साथ छोड़ दिया था और राष्ट्रीय जनता दल-कांग्रेस-वामदलों के साथ मिलकर महागठबंधन सरकार चलाने के लिए कुर्सी पर थे। जब तक वह महागठबंधन के मुख्यमंत्री के रूप में कुर्सी पर रहे, विधान परिषद् में नेता प्रतिपक्ष के रूप में सम्राट चौधरी उनपर हमलावर रहे। 28 जनवरी को सरकार बदलने के पहले उन्हें दिल्ली तलब किया गया था और हमला रोकने की सलाह दी गई थी। उसके बाद उनके तेवर ढीले हुए और फिर 28 जनवरी को नीतीश कुमार के डिप्टी बनते ही वह उनके साथ सहज-सामान्य हो गए। अब दोनों साथ हैं और सोमवार को सरकार के शक्ति परीक्षण के दौरान 122 के जादुई आंकड़े से अधिक अपने 128 समर्थक विधायकों की बिहार विधानसभा में ताकत दिखाने की तैयारी में हैं।