डिजिटल अरेस्ट – Live Halchal

गाजियाबाद: सरकारी कर्मी को डिजिटल अरेस्ट कर 90 लाख रुपये ठगे
कॉलर ने गोविंद लाल को बताया कि दो दिन के लिए उनके दो मोबाइल नंबर बंद किए जा रहे हैं। कारण पूछने पर कॉलर ने बताया कि उनके खिलाफ मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।

गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन क्षेत्र की सूर्य नगर निवासी गोविंद लाल सोनी (74) को साइबर ठगों ने टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (टीआरएआई) से बताकर चार जुलाई 2025 को कॉल की। कॉलर ने गोविंद लाल को बताया कि दो दिन के लिए उनके दो मोबाइल नंबर बंद किए जा रहे हैं। कारण पूछने पर कॉलर ने बताया कि उनके खिलाफ मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।

जिसके बाद कोलाबा पुलिस स्टेशन बताकर कॉल कनेक्ट की गई। पुलिस के सीओ बताने वाले युवक ने उन्हें वीडियो कॉल की और दो घंटे में पुलिस थाने पहुंचने की बात कही। विरोध करने पर उनके बैंक खाते से मनी लांड्रिग की ट्रांजक्शन होने का आरोप लगाया और मुख्य न्यायाधीश के के सामने पेशी होने होने की बात कही।

अगले दिन फिर से गोविंद लाल सोनी के मोबाइल पर व्हाट्सअप कॉल आई और खुद को चीफ जस्टिस बताने वाले युवक ने जांच में सहयोग करने और बैंक खातों में जमा मनी लॉड्रिंग की धनराशि की जांच कर इंसाफ दिलाने का झांसा दिया। इसके साथ ही बैंक खातों में जमा धनराशि उनके बताए खाते में जमा करने को कहा। आश्वासन दिया कि जांच पूर्ण होने पर धनराशि वापस कर दी जाएगी।

इस दौरान करीब दो घंटों तक उन्हें डिजिटल अरेस्ट रखा गया। गोविंद लाल सोनी ने बैंक ड्राफ्ट और अन्य माध्यमों से साइबर ठगों के बताए खाते में 90.05 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।

दिल्ली: सेवानिवृत्त इंजीनियर को डिजिटल अरेस्ट कर 10.30 करोड़ की ठगी
जालसाजों ने पैसे को कई बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर सेल में इसकी शिकायत की।

रोहिणी इलाके में एक सेवानिवृत्त इंजीनियर को डिजिटल अरेस्ट कर 10.30 करोड़ रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। जालसाजों ने पैसे को कई बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर सेल में इसकी शिकायत की।

शुरुआती जांच में पता चला कि कंबोडिया से फोन कर बुजुर्ग को आठ घंटे डिजिटल अरेस्ट किया गया। शिकायत में बुजुर्ग ने बताया कि जालसाजों ने उन्हें खुद को कमरे में बंद होने के लिए कहा। इसके बाद उनके बैंक खातों की जानकारी हासिल की।

जालसाज उन्हें झांसा देकर उनके बैंक खातों से 10.30 करोड़ रुपये निकाल लिए। उसके बाद आरोपियों ने उन्हें बेटा बेटी से पैसे मांगने के लिए कहा। इस पर बुजुर्ग को शक हो गया और वह लैपटॉप बंद कर कमरे से बाहर निकल गए। उसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत रोहिणी साइबर सेल में की।

बुजुर्ग के बेटे का दुबई में कारोबार है और वह अपने परिवार के साथ वहीं रहते हैं। जबकि उनकी बेटी सिंगापुर में रहती हैं। पुलिस की जांच में पता चला है कि जालसाजों ने रकम को सात बैंक खातों में डलवाया।

उसके बाद करीब 15 सौ अलग अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए। पुलिस ने कई खातों को फ्रीज कर दिया जिसमें करीब 60 लाख रुपये जमा किए गए हैं। जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि जालसाज कंबोडिया, फिलीपींस और ताइवान से फोन कर भारत में लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर उनसे पैसे ठग रहे हैं।

देहरादून: महिला को 30 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट कर 10.50 लाख रुपये ठगे
साइबर ठगों की इस चाल में आराघर निवासी महिला फंस गईं। साइबर ठगों ने उनका कुरियर अवैध बताकर वीडियो कॉल पर जोड़ लिया। उनसे 30 घंटे पूछताछ की गई। इस दौरान महिला अपने घर में ही रहीं। मामले को सुलझाने के नाम पर उनसे 10.50 लाख रुपये ठगों ने अपने खाते में जमा करा लिए।

आप डिजिटल अरेस्ट कर ली गई हैं…। जो भी पूछा जाए उसका सही-सही जवाब दो, नहीं तो मुंबई क्राइम ब्रांच आना होगा…। साइबर ठगों की इस चाल में आराघर निवासी महिला फंस गईं। साइबर ठगों ने उनका कुरियर अवैध बताकर वीडियो कॉल पर जोड़ लिया। उनसे 30 घंटे पूछताछ की गई। इस दौरान महिला अपने घर में ही रहीं। मामले को सुलझाने के नाम पर उनसे 10.50 लाख रुपये ठगों ने अपने खाते में जमा करा लिए। महिला की शिकायत पर डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ठगी का शिकार मॉडल कॉलोनी निवासी एकता सिंह हुई हैं। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को उन्हें एक कॉल आई। कॉल करने वाले बताया कि उनका एक अवैध कुरियर थाईलैंड जा रहा था जिसे रोक दिया गया है। उसने बताया कि उनका फोन मुंबई क्राइम ब्रांच ट्रांसफर किया जा रहा है। इसके बाद उन्हें एक स्काइप वीडियो कॉल पर लॉग-इन कराया गया। एकता सिंह से वीडियो कॉल पर 30 घंटे तक पूछताछ की गई। जो व्यक्ति बात कर रहा था वह पुलिस की वर्दी में था। सही-सही जानकारी नहीं देने पर उन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच बुलाने की धमकी दी गई। उसने कहा कि उनके दस्तावेज क्राइम ब्रांच भेजे जा चुके हैं।

एकता सिंह इतनी लंबी पूछताछ से परेशान हो गईं। कुछ देर बाद वीडियो कॉल पर मौजूद व्यक्ति ने कहा कि उन्हें बचाने के लिए साक्ष्य इकट्ठे किए जा रहे हैं। इसके लिए उन्हें 10.50 लाख रुपये चाहिए। एकता सिंह डर गईं। उन्होंने जैसे-तैसे यह रकम इकट्ठा की और व्यक्ति के बताए खाते में यह रकम जमा कर दी। यह खाता चंद्रा इंटरनेशनल जीटी रोड कानपुर के नाम पर था। एसएचओ डालनवाला मनोज मैनवाल ने बताया कि एकता सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

क्या होता है डिजिटल अरेस्ट
डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी का एक नया तरीका है जिसके जरिए अपराधी लोगों को बंधक बना लेते हैं। खुद को पुलिस, सीबीआई, कस्टम या अन्य किसी एजेंसी का बड़ा अधिकारी बताकर धमकी देते हैं कि उनके खिलाफ कोई गंभीर प्रकरण दर्ज है। साइबर क्राइम करने वाले लोगों के बारे में पहले ही पूरी जानकारी जुटा लेते हैं और फिर गिरफ्तार करने की धमकी देते हैं। काफी देर तक वे लोगों को ऑनलाइन बंधक बनाकर अपने काबू में रखते हैं। डर के मारे व्यक्ति वही करता है जो साइबर अपराधी उसे निर्देश देते हैं। यही डिजिटल अरेस्ट कहलाता है, जिसमें अपने घर में होने के बावजूद भी व्यक्ति मानसिक और डिजिटल रूप में किसी अन्य के काबू में होता है।

लखनऊ: नकली सीबीआई अधिकारी बनकर कवि नरेश सक्सेना को किया डिजिटल अरेस्ट
जालसाज ने फोन पर ही आधार के वैरिफिकेशन के नाम पर सभी बैंक खातों, आय, निवेश जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर लीं। परिजनों को खबर मिलने पर यह स्कैम रुका।

जालसाजों ने सीबीआई इंस्पेक्टर बनकर रविवार को वरिष्ठ कवि नरेश सक्सेना को छह घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा। वे साइबर अपराधियों के जाल में फंस ही रहे थे कि परिजनों ने सतर्कता दिखाई, जिससे बच गए। शातिर कई घंटे तक उनसे शायरी और कविताएं सुनते रहे।

कवि नरेश सक्सेना परिवार के साथ गोमतीनगर के विशाल खंड में रहते हैं। उन्होंने बताया कि सात जुलाई को दोपहर करीब तीन बजे उनके व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को सीबीआई इंस्पेक्टर रोहन शर्मा बताते हुए पूछा कि क्या आपका आधार कार्ड खो गया है? नरेश सक्सेना ने इससे इन्कार किया। तब जालसाज बोला, किसी और ने आपके आधार का इस्तेमाल कर मुंबई के बैंक में खाता खोला है, जिससे करोड़ों की मनी लॉन्ड्रिंग हो रही है।

थाने में आपके खिलाफ केस दर्ज हुआ है। अरेस्ट वारंट जारी हो चुका है। आप को डिजिटल अरेस्ट किया जाता है। इसके बाद दरवाजा भीतर से बंद करवा पैसे मांगे। शातिर कई घंटे तक कोशिश करते रहे, लेकिन नरेश ने पैसे ट्रांसफर नहीं किए। तब तक उनके परिजन पहुंच गए और कॉल को काट दिया।

साबित करो कि कवि हो
जालसाज ने आधार के वैरिफिकेशन के नाम पर सभी बैंक खातों, आय, निवेश जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर लीं। नरेश के मुताबिक जब जालसाज को यह पता चला कि वे कवि हैं तो उनसे इसका प्रमाण मांगा। बोले, शायरी और कविताएं सुनाओ। इस पर उन्होंने शायरी, कविताएं सुनाईं।

नेशनल सिक्योरिटी का दिया हवाला
जालसाज ने नेशनल सिक्योरिटी का हवाला देते हुए उन्हें डिजिटल अरेस्ट करके रखा। काफी देर तक जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो घबराए परिजनों को डिजिस्ट अरेस्ट की आशंका हुई। उनके काफी देर तक खटखटाने पर नरेश ने दरवाजा खोला तो परिजनों ने कॉल तुरंत काटने के लिए कहा। इस पर शातिर बोला कि अगर कॉल काट दी तो जेल जाओगे। हालांकि, नरेश की बहू ने कॉल कट कर दी।

घटना को पोस्ट कर किया सावधान
कवि नरेश सक्सेना ने लोगों को जालसाजों से सचेत करने के लिए यह घटना सोशल मीडिया पर पोस्ट की। लिखा कि…. मित्रों इस समय जबकि कोई किसी की कविता पढ़ना या सुनना नहीं चाहता, उसने मेरी कविताएं घंटों सुनीं। बहुत तारीफ की। बताया कि मैं उसी की तरह कविता प्रेमी हूं। इस बीच मैंने बांसुरी भी सुनाई। आखिर में नरेश सक्सेना ने लिखा कि सभी लोग सतर्क रहें, जिससे साइबर ठगों के जाल में फंसने से बच सकें।

बुजुर्ग महिला को पांच दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 1.30 करोड़ ठगे
आरोपियों ने कुल नौ बार में रकम ट्रांसफर कराई। पीड़िता सेक्टर-49 निवासी शुचि अग्रवाल (73) की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पार्सल में ड्रग्स होने का डर दिखाकर साइबर जालसाजों ने बुजुर्ग महिला को पांच दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर 1.30 करोड़ रुपये ठग लिए। आरोपियों ने कुल नौ बार में रकम ट्रांसफर कराई। पीड़िता सेक्टर-49 निवासी शुचि अग्रवाल (73) की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस को दी शिकायत में शुचि अग्रवाल ने बताया कि 13 जून को उनके मोबाइल पर फोन आया था। कॉलर ने फेडएक्स की अंधेरी शाखा से बात करने की जानकारी देते हुए पार्सल पकड़े जाने की बात कही। साथ ही बताया गया कि शुचि के नाम से भेजे गए पार्सल में एलसीडी ड्रग्स, एक्सपायर पासपोर्ट और पांच किलो कपड़े समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं।

आरोपियों ने उन्हें मुंबई आने या ऑनलाइन नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों से बात करने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें स्काइप कॉल पर जोड़कर कथित अधिकारियों से बातचीत कराई गई।

पीड़िता को बताया गया कि उनके आधार कार्ड पर छह अकाउंट चल रहे हैं\ जिससे मनी लाॅन्ड्रिंग की जा रही है। जेल जाने के डर से महिला ने जालसाजों के बताए गए खातों में 1.30 करोड़ की रकम ट्रांसफर कर दी। खाता खाली होने तक पैसे ट्रांसफर कराए गए। बाद में पैसे वापस मांगने पर ठगों ने महिला से संपर्क तोड़ दिया।

सोने के लिए दी स्काइप कॉल से दूर रहने की अनुमति
शुरुआती चरण में आरोपियों ने करीब दस घंटे तक महिला को डिजिटल अरेस्ट रखा। जालसाजों ने महिला से कहा कि बुजुर्ग होने के चलते उसे सोने के समय स्काइप काॅल से दूर रहने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि इस दौरान कोई होशियारी करने पर महिला को जेल जाना पड़ेगा।

इस तरह के कॉल से डरें नहीं, बल्कि लड़ें
यदि आपके पास भी इस तरह की धमकी वाले कॉल आते हैं। मनी लॉन्ड्रिंग या इस तरह की किसी भी गैरकानूनी काम में शामिल होने की बात कही जाती है, तो आपको डरने की जरूरत नहीं है। ऐसे कॉल आने पर तुरंत पुलिस से शिकायत करें। यदि कोई मैसेज या ई-मेल आए तो उसे सबूत के तौर पर पुलिस को दें। यदि किसी कारण आपने कॉल रिसीव कर लिया और वीडियो कॉल पर कोई धमकी देने लगा तो स्क्रीन रिकॉर्डिंग के जरिये कॉल को रिकॉर्ड कर उसकी शिकायत करें। किसी भी कीमत पर डरें नहीं और पैसे तो बिलकुल भी नहीं भेजें।

हाल ही में हुए डिजिटल अरेस्ट के मामले

25 मई को युवक को 25 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा 35 लाख ठगे

10 जून को तीन घंटे डिजिटल अरेस्ट कर इंजीनियर से 9.95 लाख की ठगी

12 जून को इंजीनियर को 48 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट कर 20 लाख ठगे

19 जून को बिजनेसमैन को डिजिटल अरेस्ट करके पांच लाख रुपये की ठगी