‘डायन’ के सेट पर एक्ट्रेस के साथ हुआ ये हादसा.. – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 09 Jul 2019 08:49:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg ‘डायन’ के सेट पर एक्ट्रेस के साथ हुआ ये हादसा.. – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 ‘डायन’ के सेट पर एक्ट्रेस के साथ हुआ ये हादसा.. https://livehalchal.com/%e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87/253112 Tue, 09 Jul 2019 08:49:35 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=253112 टीवी एक्ट्रेस अनुपमा सोलंकी (Anupama Solanki) के पास इस समय तीन बड़े सीरियल्स हैं. इनकी ही शूटिंग में अनुपमा व्यस्त रहती हैं साथ ही अपने फैंस के साथ भी जुडी रहती हैं. बता दें, वर्तमान में सोनी चैनल के सीरियल ‘विघ्नहर्ता गणेश’, स्टार प्लस के सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ और एंड टीवी के पॉपुलर सीरियल …]]>

टीवी एक्ट्रेस अनुपमा सोलंकी (Anupama Solanki) के पास इस समय तीन बड़े सीरियल्स हैं. इनकी ही शूटिंग में अनुपमा व्यस्त रहती हैं साथ ही अपने फैंस के साथ भी जुडी रहती हैं. बता दें, वर्तमान में सोनी चैनल के सीरियल ‘विघ्नहर्ता गणेश’, स्टार प्लस के सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ और एंड टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘डायन’ में अहम किरदार में नजर आ रही हैं. इन तीनो की शूटिंग की लगातार  कर रही हैं और काफी व्यस्त भी रहती है. इसी के दौरान उनके साथ एक हादसा हो गया. 

दरस, लगातार वर्क शेड्यूल का खामियाजा अनुपमा को उस समय उठाना पड़ा, जब डायन के सेट पर वह अचानक बेहोश हो गईं. रिपोर्ट्स के अनुसार, डायन सीरियल की शूटिंग के दौरान अनुपमा सोलंकी सेट पर अचानक बेहोश हो गईं. जिसके बाद सेट पर फौरन डॉक्टर को बुलाया गया. इंटरव्यू में अनुपमा ने बताया, ‘मुझे यकीन है कि बगैर किसी ब्रेक और आराम के लगातार शूटिंग करने की वजह से मेरे स्वास्थ्य पर फर्क पड़ा है. मेरा शरीर ज्यादा तनाव नहीं झेल सका और इसी वजह से मैं डायन से सेट पर बेहोश हो गई.’ ऐसा कई बार एक्टर्स के साथ हो जाता है. 

अनुपमा सोलंकी ने आगे कहा, ‘सीरियल का प्रोडक्शन हाउस काफी सपोर्टिंव है. उन्होंने मुझे फौरन कुछ दिनों की छुट्टी दे दी. फिलहाल मैं आराम कर रही हूं और चाहती हूं कि जल्द ही मैं अच्छी सेहत और स्वस्थ दिमाग के साथ सेट पर जाकर शूटिंग करूं.’ इसके अलावा वो खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं, क्योंकि एक ही समय में उन्हें तीन अलग-अलग किरदारों को निभाने का मौका मिल रहा है.

अनुपमा ने कहा, ‘मैं विघ्नहर्ता गणेश सीरियल में जो किरदार निभा रही हूं, डायन में मेरा रोल ठीक उसके उलट है. इन दोनों सीरियल्स से इतर ये हैं मोहब्बतें सीरियल में मेरा किरदार काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश है. एक एक्टर को इससे ज्यादा और क्या चाहिए होता है.’

]]>