डाइट का हिस्सा – Live Halchal

दही को अलग-अलग तरीकों से बनाएं डाइट का हिस्सा
दही हमारे पाचन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे घर पर भी जमा सकते हैं या बाजार से भी खरीदकर ला सकते हैं। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स आपके पाचन के लिए काफी फायदेमंद हैं और इससे खाना भी जल्दी पच जाता है। इसलिए इस मानसून दही से बनने वाली ये स्वादिष्ट रेसिपीज आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं इनकी रेसिपीज।

मानसून में पेट का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। गट हेल्थ यानी पाचन से जुड़ी कई समस्याएं इस मौसम में आसानी से आपको अपना शिकार बना लेते हैं। इसलिए इस मौसम में ऐसे फूड्स खाने चाहिए, जो आपके गट हेल्थ को लिए फायदेमंद हों। दही एक ऐसी ही चीज है, जिसे पाचन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। प्रोबायोटिक्स से भरपूर होने की वजह से यह आंतों का ख्याल रखता है और अपने खट्टे स्वाद के कारण पाचन क्रिया को तेज बनाता है। इसलिए दही को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।

ऐसे में जरूरी नहीं कि आप रोज सिर्फ सादी दही ही खाएं। दही से बनने वाली कई लजीज डिशेज से आप अपने पाचन का भी ख्याल रख सकते हैं और आपके खाने का स्वाद भी बढ़ जाएगा। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही कुछ दही से बनने वाली डिशेज के बारे में बताने वाले हैं, जो देश के अलग-अलग राज्यों में बनाई जाती हैं और लोग इन्हें खूब चाव से खाते हैं।

दही शेंवगी
दही शेंवगी महाराष्ट्र में बनने वाली डिश है। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-

दही – 2 कप
शेंवगी (गवार फली) – 1 कप (काटी हुई)
कोकम (सूखा) – 2-3
हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
सौंफ पाउडर – 1/2 चम्मच
राई- 1/2 चम्मच
तेल – 2 टेबलस्पून
कढ़ी पत्ते – 6-8 पत्ते
नमक – स्वादानुसार

ऐसे बनाएं:
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम करें और राई डाले।
फिर इसमें कोकम, शेंवगी, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, सौंफ पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं और धीमी आंच पर पकाएं।
जब शेंवगी पक जाए और तेल ऊपर आने लगे, तो आंच कम कर दें। अब दही इसमें मिलाएं और धनिया पत्ती डालकर सर्व करें।
यह भी पढ़ें: इन 5 वजह से जरूरी है ब्रेकफास्ट, एक बार जान लिया तो कभी नहीं करेंगे स्किप

कच्ची दही
कच्ची दही गुजरात में बनने वाली एक लजीज डिश है। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-

दही – 2 कप
शक्कर – 2 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार
काजू (बारीक कटे हुए) – 2 टेबलस्पून
तेल – 2 टेबलस्पून
राई – 1/2 चम्मच
हींग – 1/4 चम्मच
कढ़ी पत्ते – 6-8 पत्ते
मेथी दाना – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च – 1

बनाने की विधि:
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में दही को अच्छे से फेंट लें।
अब उसमें शक्कर और नमक मिलाएं। अगर आप मिठा पसंद करते हैं, तो शक्कर ज्यादा डाल सकते हैं।
अब एक छोटी कड़ाही में तेल गरम करें। गरम तेल में राई डालें और उसे फूटने दें फिर हींग, कढ़ी पत्ता और हरी मिर्च डालें। अब इस तड़के को दही में मिला लें।
अब इसे बारीक कटे हुए काजू से गार्निश करें। गुजराती कच्ची दही को चावल के साथ परोसें।

दही वड़ा
दही वड़ा वैसे तो उत्तर भारत में कई जगहों पर बनाई जाती है, लेकिन इसे राजस्थानी स्टाइल में बनाने के लिए आपको चाहिए

मूंग दाल (हरी मूंग) – 1 कप
नमक – स्वादानुसार
हींग – 1/4 चम्मच
राई- 1/2 चम्मच
कढ़ी पत्ता- 6-7 पत्ते
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (बारीक कटा)
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
धनिया पत्ती – 2 टेबलस्पून (बारीक कटी)
तेल – तलने के लिए
दही – 2 कप
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
भुना जीरा पाउडर – 1 चम्मच
सेंधा नमक – 1/2 चम्मच
गुड़- 1-2 छोटे पीस
पानी – 1 कपॉ

दही वड़े बनाने की विधि:
इससे बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को धोकर और अच्छे से 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। भिगोई हुई दाल को पानी से निकालकर ब्लेंडर में बारीक पीस लें।
एक बड़े बाउल में पीसी हुई दाल में नमक, हींग, अदरक, हरी मिर्च और धनिया पत्ती डालें। सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं। तेल गरम करें और वड़े डालकर उन्हें सुनहरा तले।
अब एक बड़े बाउल में दही को अच्छे से फेंट लें। उसमें नमक, काली मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, सेंधा नमक और गुड़ मिलाएं। अब एक प्लेट में थोड़ी सी दही डालें।
उसके ऊपर तले हुए वड़े रखें। ऊपर से और दही मिश्रण डालें और धनिया-पुदीना चटनी के साथ सर्व करें।