डरावना: टॉयलेट का फ्लश नहीं कर रहा था काम – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 02 Sep 2020 05:46:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg डरावना: टॉयलेट का फ्लश नहीं कर रहा था काम – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 डरावना: टॉयलेट का फ्लश नहीं कर रहा था काम, अंदर देख तो लोगों के उड़ गए होश https://livehalchal.com/%e0%a4%a1%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%9f%e0%a5%89%e0%a4%af%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%b6-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80/368909 Wed, 02 Sep 2020 05:46:50 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=368909 ऑस्ट्रेलिया के एक घर के टॉयलेट में सांप का पूरा परिवार रह रहा था. इसका पता तब चला जब फ्लश के ठीक से काम नहीं करने पर खोल कर देखा गया. यह घटना ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड की है. द मिरर के अनुसार क्वींसलैंड की 25 वर्षीय सोफी पियर्सन के एक फार्म में रहती हैं. सोफी …]]>

ऑस्ट्रेलिया के एक घर के टॉयलेट में सांप का पूरा परिवार रह रहा था. इसका पता तब चला जब फ्लश के ठीक से काम नहीं करने पर खोल कर देखा गया. यह घटना ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड की है. द मिरर के अनुसार क्वींसलैंड की 25 वर्षीय सोफी पियर्सन के एक फार्म में रहती हैं.

सोफी के घर के टॉयलेट का फ्लश कई दिन से ठीक से काम नहीं कर रहा था और उसके बटन को बार-बार जोर से  दबाना पड़ रहा था, इसके बाद उसने उसे खोलकर देखा कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है.

सोफी ने जब ढक्कन खोलकर देखा तो दंग रह गई. उसके अंदर चार ट्रीन स्नेक बैठे थे. ये सभी पानी में डूबे हुए थ. इस घटना की फोटो फेसबुक पर शेयर करते हुए सोफी ने इसकी जानकारी दी. इन ट्री स्नेक की लंबाई करीब 50 सेंटीमीटर से 3 फीट थी. इनकी फोटो को देखकर यूजर्स भी दंग रह गये.

इसके बाद सोफी ने अपने एक दोस्त को बुलाकर सांपों को बाहर निकलवाया. सोफी के अनुसार वह सांपों को छू नहीं पा रही थी इसलिए दोस्त को बुलाना पड़ा. ये सांप गैर विषैले थे इसलिए इन्हें बाद में पास के एक गन्ने के खेत में छोड़ दिया गया. सोफी के अनुसार टॉयलेट का फ्लशबोर्ड ढीला था, इसलिए वो वहां पहुंच गए थे.

]]>