डबल चिन – Live Halchal

डबल चिन और मोटे गालों से हो गए हैं परेशान, तो फेस फैट कम करने के लिए रोज करें 5 काम
फेस पर अगर फैट (Face Fat) ज्यादा हो जाए तो चेहरा कम आकर्षक लगने लगता है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपका चेहरा स्लिम और टोन्ड नजर आए तो आपको रोज 5 काम (Tips To Reduce Face Fat) करने होंगे। इनसे चेहरे का फैट कम होता है। आइए जानें फेस फैट कम करने के लिए इन 5 कामों के बारे में।

चेहरे पर अगर फैट (Face Fat) ज्यादा हो जाए, तो उसकी बनावट बिगड़ने लगती है। ज्यादा फैट होने के कारण चेहरे की सिमेट्री बिगड़ सकती है और खूबसूरती भी कम लगने लगती है। इसके कारण व्यक्ति का आत्मविश्वास भी कम हो सकता है। अगर आप भी फेस फैट से परेशान हैं, तो आपको रोजाना ये 5 काम (Tips To Reduce Face Fat) करने होंगे। आइए जानते हैं इन कामों के बारे में।

चेहरे की चर्बी कम करने के लिए सही रूटीन और स्वस्थ आदतों को अपनाना जरूरी है। इन 5 आसान तरीकों (How to Get Rid of Face Fat) को अपनाकर आप चेहरे की चर्बी को कम कर सकते हैं और एक टोन्ड और आकर्षक चेहरा पा सकते हैं।

फेस फैट कम कैसे करें? (How To Reduce Face Fat?)
फेस एक्सरसाइज (Face Exercise)
चेहरे की मांसपेशियों को टोन करने के लिए फेस एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद होती है। यह चेहरे की चर्बी को कम करने और त्वचा को टाइट करने में मदद करती है। ये फेस एक्सरसाइज फायदेमंद हो सकती हैं-

गालों की एक्सरसाइज- गालों में हवा भरकर कुछ सेकंड तक रोकें और फिर धीरे-धीरे हवा छोड़ें।
जबड़े की एक्सरसाइज- मुंह खोलकर जबड़े को नीचे की ओर खींचें और फिर ऊपर ले जाएं।
होंठों की एक्सरसाइज- होंठों को गोल करके ऊपर-नीचे करें।

इन एक्सरसाइज को रोजाना 10-15 मिनट तक करने से चेहरे की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और चर्बी कम होती है।

फेस मसाज (Face Massage)
चेहरे की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और चर्बी कम करने में मदद मिलती है। मालिश करने के लिए आप नारियल तेल, जैतून का तेल या फेस ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। मालिश करते समय हल्के हाथों से गोलाकार मोशन में चेहरे को रगड़ें। इससे त्वचा टाइट होती है और चेहरे की एक्स्ट्रा चर्बी कम होती है।

नमक कम खाएं
ज्यादा नमक खाने से शरीर में पानी जमा हो जाता है, जिससे चेहरा सूजा हुआ और मोटा दिखता है। चेहरे की चर्बी कम करने के लिए नमक को सीमित मात्रा में खाना शुरू करें। ज्यादा नमक खाना आपकी सेहत के लिए भी अच्छा नहीं होता है। प्रोसेस्ड फूड, चिप्स, और पैकेज्ड स्नैक्स में नमक की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए इनसे बचें। इसके बजाय ताजे फल, सब्जियां और हेल्दी स्नैक्स खा सकते हैं।

खूब पानी पिएं
पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है और चेहरे की सूजन को कम करता है। रोजाना 8-10 गिलास पानी पीने से चेहरे की चर्बी कम होती है और त्वचा चमकदार बनती है। पानी के साथ-साथ नींबू पानी, नारियल पानी और हर्बल टी भी फायदेमंद होते हैं।

पूरी नींद लें
नींद की कमी से शरीर में तनाव बढ़ता है, जिससे वजन और चेहरे की चर्बी बढ़ सकती है। रोजाना 7-8 घंटे की गहरी नींद लेना जरूरी है। अच्छी नींद लेने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और चेहरे की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।